बांगुड़दा और बेलटांड़ में जेएलकेएम ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती, झारखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा एवं बेलटांड़ में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया। साथ ही झारखंड राज्य के निर्माण में शहीदों एवं आंदोलनकारियों की भूमिका को नमन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष फनि महतो, अनिल बास्के, मृत्युंजय महतो, सुभाष चंद्र महतो, प्रताप महतो, राजेश कुंभकार, साहेब राम महतो, निर्मल महतो, राजीव रूहिदास, फनि भूषण सिंह, कृष्ण सहिस, सैकत महतो, प्रदीप कुमार महतो, सागर महतो, हरेकृष्ण महतो, शिव शंकर, सुकुमार कुमार, जयंत कुमार, बिकल कुमार, अजय महतो, प्रवीर महतो, देवाशीष महतो, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।











