झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता
Jamshedpur: झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर-04 के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान वे एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली पंचायत के लुकुई कानाली और देवघर गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।
वहीं, खैरबनी गांव में आयोजित रक्तदान शिविर एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचकर उन्होंने रक्तदाताओं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न स्थानों पर आयोजन समितियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।











