पोटका के विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी ने स्कूली बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

Dumaria: पोटका के विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानीता सरदार ने गुरुवार को अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच मनाया। श्रीमती सरदार कोवाली थाना क्षेत्र के ढेंगाम स्थित गंगानारायण सिंह मेमोरिसिल स्कूली पहुंची, जहां बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मौके पर स्कूल के 80 से अधिक बच्चों को ठंड से बचने के लिये अपने हाथों से एक-एक कंबल प्रदान दिया। साथ ही बच्चों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ टाटा जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) घुमाने का वादा दिया।
इस अवसर पर सभी बच्चों के बीच टॉफी का भी वितरण किया गया एवं उन्हें बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रात्रि भोजन भी कराया गया। रानीता सरदार ने कहा कि बच्चे पढ़े और आगे बढ़े, यही कामना करती हूं। बच्चों के मानसिक विकास हेतु बहुत जल्द चिड़ियाघर का भ्रमण कराया जायेगा, बच्चों को ड्रेस एवं स्वेटर भी प्रदान किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के मैनेजर लाल सरदार, स्कूल की प्राचार्य आरती सोरेन, हाजाम मुर्मू, सावना मुर्मू, जयसेन सोरेन, शकुंतला टुडू, छोटराय सरदार, रमेश सरदार व उपेंद्र सरदार आदि उपस्थित थे।






























