Patamda : सोमवार को पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती जोड़सा सबर टोला में जमशेदपुर के सोनारी निवासी सह समाजसेवी अशोक कुमार की ओर से दिए गए 50 कंबलों का वितरण जोड़सा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेण सिंह ने असहाय व बुजुर्गों के बीच किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
इस संबंध में जोड़सा निवासी सह पटमदा इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंचानन दास ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी अशोक कुमार द्वारा 50 कम्बल उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान नवीन सिंह, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, केदारनाथ माझी, श्यामपद सिंह, शशांक शेखर प्रमाणिक, वार्ड सदस्य देवेंद्र कुंभकार, सतीश सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।