सहायक अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित हांसदा को मातृशोक
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
फाइल फोटो
Advertisements
Patamda: सहायक अध्यापक संघ बोड़ाम प्रखंड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह मुकरूडीह गांव निवासी ललित हांसदा की माताजी मति हांसदा का मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे करीब 94 वर्ष की उम्र में अपने घर में ही निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सहायक अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में सहायक अध्यापक, बुद्धिजीवी मंच पटमदा के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
वह अपने पीछे तीन पुत्रों आनंद हांसदा, महेश्वर हांसदा व ललित हांसदा का भरा पूरा संसार छोड़ गई हैं। उनकी पुत्रवधु बिनती हांसदा मुकरुडीह पंचायत की मुखिया हैं। इस संबंध में ललित हांसदा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी माताजी बीमार चल रही थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह में अंतिम सांस ली। ललित बताते हैं कि उनकी माताजी भले ही खुद निरक्षर थीं लेकिन वह शिक्षा का महत्व जानती थीं इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपने बेटों की पढ़ाई को काफी महत्व दिया।