Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत तालेबेड़ा की नाबालिग रुपा बेरा (15) का शव गुरुवार को एक बरगद के पेड़ पर झुलता हुआ मिला। नाबालिग के पिता व परिजनों के मुताबिक बुधवार रात को खाना के बाद रुपा बेरा सो गई। देर रात को वह बिस्तर से गायब मिली।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह उसे चुनरी के फंदे पर झुलते हुए देखा गया। ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मुखिया और पुलिस को दी गई। गुड़ाबांदा पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।