लकवाग्रस्त बांकादा के ग्राम प्रधान का निधन, पूर्व पार्षद स्वपन महतो ने जताया शोक
भ्रमर सिंह (फाइल फोटो)।
Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के बांकादा के ग्राम प्रधान भ्रमर सिंह का 67 वर्ष की उम्र में रविवार की शाम 7 बजे निधन हो गया।
उन्हें दो दिनों पूर्व लकवा मार दिया था। जिसमें वह अपने घर पर ही बिस्तर से जमीन पर गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। परिजनों ने पश्चिम बंगाल के कालीमाटी ले जाकर इलाज कराया लेकिन आज उन्होंने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो पत्नियों के अलावा एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़कर चल बसे। उनके पुत्र कृष्णपद सिंह अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी हैं और पिछले साल ही उन्हें जिला टीम में शामिल किया गया है। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने ग्राम प्रधान की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि भ्रमर बाबू काफी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में खूब रुचि लेते थे। उनके नेतृत्व में ही हर साल गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। उनकी कमी हमेशा खेलेगी।