मजदूरों के बिना किसी भी निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती: खगेन चंद्र महतो
कार्यक्रम का उद्घाटन करते जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो।
छोटा गोविंदपुर में सामाजिक सेवा संघ ने मनाया मजदूर दिवस, पार्षद खगेन महतो हुए शामिल
Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय छोटा गोविंदपुर कॉलोनी के प्रांगण में मजदूर दिवस कार्यक्रम मनाया मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पटमदा उत्तरी – 02 के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथियों में झामुमो नेता मुनव्वर हुसैन व दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर की मुखिया श्रीमती गिरबाला देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि खगेन चंद्र महतो ने कहा कि आज के दिन सरकार ने भी छुट्टी की घोषणा की है और इस दिन हमें मजदूरों का सम्मान करने का दिन है। क्योंकि मजदूरों के बिना किसी भी निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी तरह की समस्याओं पर सामाजिक सेवा संघ से संपर्क करें, मदद जरूर मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथियों ने भी मजदूर हित एवं मजदूर एकता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उपस्थित मजदूरों को टिफिन आदि का उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जाकता सोरेन ने अपने स्वागत संबोधन से सभी अतिथियों और उपस्थित महिला-पुरूष मजदूरों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया शिवलाल लोहरा और धन्यवाद ज्ञांपन लक्ष्मण सिंह मुंडा ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, आंदोलनकारी जेना जमुदा, छोटे सरदार, दुखीराम लोहरा, भूपति सरदार, लखन सामंत, महिला नेत्री श्रीमती पिंकी सिंह, सुलोचना लोहरा व सुनील लोहरा आदि ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।