Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा के घोषडीह गांव में समर्पण संस्था ने किया कंबल व ऊनी वस्त्रों का वितरण Patamda: पटमदा प्रखंड के घोषडीह गांव में रविवार को समर्पण संस्था की ओर से आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल व शॉल प्रदान किए गए, जबकि बच्चों को टोपी, दस्ताने के साथ बिस्कुट एवं चॉकलेट दी गईं। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही। समर्पण संस्था के सदस्यों ने कहा कि आज 35 कंबल, 40 शॉल एवं 30 टोपी का वितरण किया…

Read More

पटमदा सीएचसी में 82 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण Patamda: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पटमदा सीएचसी में स्टील स्ट्रिप्स व्हील लिमिटेड कंपनी के सौजन्य से शनिवार को 82 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करना है। मरीजों ने इस सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की पहल की सराहना की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत की दिशा में यह एक सराहनीय पहल…

Read More

मंईयां सम्मान योजना में सत्यापन के लिए उमड़ रही महिलाओं की भीड़ Patamda: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए भौतिक सत्यापन का कार्य पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तेज हो गया है। दोनों ही प्रखंड के पंचायत भवनों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पटमदा प्रखंड की कुमीर में शनिवार को सत्यापन कराने के लिए सुबह से ही पंचायत भवन में महिलाएं दूसरे कामों को छोड़ इसके लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। कुहासे के कारण अत्यधिक ठंड होने के बावजूद महिलाएं…

Read More

डहरे टुसू 2026 को लेकर तैयारी बैठक संपन्न, पटमदा प्रखंड की 13 सांस्कृतिक टीमों की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी Jamshedpur: 4 जनवरी 2026 को डिमना से साकची आमबगान तक आयोजित पारंपरिक डहरे टुसू परब की तैयारी को लेकर शनिवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुड़माली भवन, लोवाडीह में एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटमदा प्रखंड के वरिष्ठ संस्कृति प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा प्रतिनिधि, महिला प्रतिभागी एवं टुसुमनी से जुड़े लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक का उद्देश्य डहरे टुसू परब के सफल, अनुशासित और भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करना रहा। इस संबंध में सामाजिक…

Read More

सांसद खेल महोत्सव का समापन: टॉस में जीती गाड़ीग्राम की टीम सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया 60 हजार का पुरस्कार बीडी स्टार जोड़सा की टीम बनी उपविजेता, एंटरटेन बेलटांड़ को तृतीय व काटिन को चौथा स्थान Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में पुरस्कार वितरण के साथ ही हो गया। फाइनल मुकाबला गाड़ीग्राम एफसी बनाम बीडी स्टार जोड़सा के बीच हुआ जो काफी रोमांचक रहा। क्योंकि निर्धारित समय पर दोनों ही टीमें बराबरी पर होने की वजह से 5-…

Read More

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न Jamshedpur: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 का शनिवार को तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत हर्षोल्लास, ऊर्जा और खेल भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः काल से ही आसनबनी स्थित संस्थान परिसर में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। खेल मैदान को…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा की ओर से चलाया गया टोला टैगिंग अभियान Patamda : शनिवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा द्वारा टोला टैगिंग अभियान के अंतर्गत लोवाडीह गांव में एक सघन शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उनके साथ शिक्षक तुलसी महतो एवं महेश कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान दल ने लोवाडीह गांव में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके संबंधित अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित…

Read More

सांसद खेल महोत्सव : टॉस के सहारे बीडी स्टार जोड़सा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं समाजसेवी शरत सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से किया। ग्रुप ए के 16 टीमों के बीच पहले दिन हुई प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच इंटरटेनमेंट एफसी बेलटांड़ व बीडी स्टार जोड़सा के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। निर्धारित 20 मिनट के अंदर कोई निर्णय नहीं होने पर 5- 5 पेनाल्टी…

Read More

पटमदा में ठंड से बुजुर्ग महिला की मौत Patamda: पटमदा के जाल्ला गांव निवासी एवं पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के जमींदाता जगबंधु महतो की धर्मपत्नी मनी वाला महतो का करीब 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। इस संबंध में उनके पुत्र भजहरि महतो ने बताया कि पिछले दिनों ठंड लगने के बाद माताजी अस्वस्थ चल रही थीं और कड़ाके की ठंड की वजह से गुरुवार की देर रात अपने घर में ही अंतिम सांस ली।

Read More

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटमदा डिग्री कॉलेज की छऊ नृत्य टीम को पहला स्थान Patamda: शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई संस्थानों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के विद्यार्थियों ने छऊ नृत्य और सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लिया । छऊ नृत्य में पटमदा डिग्री कॉलेज के प्रतिभागी सुनामी सोरेन, कुनामी मांडी, संध्यामनी मांडी, डाकमनी मुर्मू व शेफाली सोरेन आदि प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रतियोगिता में प्रथम…

Read More