- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
- पटमदा में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, हजारों का नुकसान, मुआवजे की मांग
- जंगली हाथी के हमले से युवक घायल, विधायक सविता महतो की पहल पर टीएमएच में भर्ती
Author: Kalyan Kumar Gorai
चौरा हाई स्कूल के शिक्षक के पुत्र शुभम का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन Patamda: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत रांची में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में काशीडीह उच्च विद्यालय, जमशेदपुर से शुभम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता में राज्य भर से कुल 135 प्रतियोगी शामिल हुए थे। शुभम के मॉडल का विषय प्रदूषित हवा को शुद्ध करने का मशीन जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। इसे स्ट्रीट लाइट के खंभों में जोड़कर वृहद…
समर्पण सेवा समिति का रक्तदान शिविर 23 दिसंबर को, तैयारी बैठक सम्पन्न Patamda: पटमदा के बिरसा चौक स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामालय (डाकबंग्ला) में समर्पण सेवा समिति के बैनर तले 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने हेतु काटिन बाजार में प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। शिविर को ऐतिहासिक बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य संदीप कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती समय निकालकर जरूरतमंदों के जीवन…
पटमदा में सब्जियों के भाव गिरे, कांकीडीह हाट में 5 रुपए प्रति पीस बिकी फूलगोभी Patamda: पिछले करीब एक सप्ताह में सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होने से स्थानीय हाट बाजारों में सब्जियों का भाव गिर गया है। शुक्रवार को कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह साप्ताहिक हाट में 10 रुपए से शुरू होकर 5 रुपए प्रति पीस में खत्म हुई फूलगोभी की बिक्री। इसका अनुमानित वजन आधा किलो होता। जबकि बंदगोभी की कीमत प्रति पीस 15 से शुरू होकर 10 रुपए में खत्म हुई। बंगाल सीमा से सटे गेरुवाला गांव निवासी किसान कार्तिक चंद्र महतो ने बताया कि करीब 15…
जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने की मुआवजा राशि के भुगतान की मांग Patamda: बोड़ाम प्रखंड – 01 की जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बोंटा- माधवपुर भाया सातनाला, बोड़ाम मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में भू -अर्जन विभाग द्वारा भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अभिलेख संख्या 16/17 – 18 में भू- अर्जन शाखा द्वारा निर्गत…
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बनी विजेता Jamshedpur: शुक्रवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन था, जिसमें इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट – 2025 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस, जमशेदपुर, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी एवं एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी की टीमों ने भाग लिया। एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो को पराजित कर दिया। टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी…
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चल रही तैयारी, 22 को करनडीह चौक से प्रसाद होटल खासमहल तक हटेगा अतिक्रमण Jamshedpur: करनडीह चौक से लेकर प्रसाद होटल खासमहल में नीचे तक अवैध अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर की ओर से आदेश निकाला गया कि करनडीह चौक से प्रसाद होटल खासमहल तक जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी को हटाना है। इस आशय का आदेश जमशेदपुर सीओ को दिया गया है। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने वाला है। इसके चलते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई…
पटमदा में सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं समाजसेवी शरत सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से किया। पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने निबंधन कराया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, कृपासिन्धु महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्त, मुचीराम…
कुलटांड़ में 20 दिसंबर को होने वाला सम्मान समारोह अब 25 को होगा आयोजित Patamda : पटमदा प्रखंड के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर परिसर में गुरुवार को समाजसेवी शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर की ओर से 20 दिसंबर को निर्धारित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम की तिथि को आवश्यक कारणों से परिवर्तन करते हुए 25 दिसंबर को तय किया गया। साथ ही आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। शरत सिंह सरदार ने बताया कि वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर महानगर की ओर से पटमदा व…
ऑनलाइन सामानों की डिलीवरी करने वालों को मिलेगा न्यूनतम मजदूरी व बीमा का लाभ, झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी Ranchi : ऑनलाइन मार्केट से मिनटों में घर तक सामान पहुंचाने वाले गिग श्रमिकों की हकमारी अब नहीं की जा सकेगी। राज्य के गिग श्रमिकों को हर कार्य के लिए तय की गयी दूरी व खर्च किए गए समय के आधार पर उन्हें न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। यही नहीं, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही दुर्घटना, आपातकालीन चिकित्सा व अन्य स्वास्थ्य लाभ व मातृत्व लाभ के मामले में तत्काल सहायता दी जाएगी। इससे जुड़े झारखंड प्लेटफॉर्म…
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम Patamda: पटमदा प्रखण्ड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में गुरुवार को अन्वेषा संस्था, जमशेदपुर की ओर से एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अन्वेषा संस्था, जमशेदपुर के संस्थापक सचिव अल्पना भट्टाचार्य उपस्थित थीं। भट्टाचार्य ने नशा से होने वाले विभिन्न प्रकार के दुष्प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालें। नशा से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारी जैसे लीवर की खराबी, टीवी, कैंसर आदि बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैसे समाज को नशे से मुक्ति दिलाई जा सके,…
