- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
- पटमदा में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, हजारों का नुकसान, मुआवजे की मांग
Author: Kalyan Kumar Gorai
सांसद खेल महोत्सव के बॉक्सिंग स्पर्धा में दीपिका सोय ने जीता रजत Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव देश भर के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से जमशेदपुर में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीपिका सोय ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। दीपिका सोय राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा है और उनकी आयु आठ वर्ष है। उनके पिता बादल सोय का कहना है कि वह दीपिका को…
पटमदा लैम्पस में विधायक प्रतिनिधि ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर भुगतान का आश्वासन, पहले दिन 40 क्विंटल धान की हुई खरीदारी Patamda : किसानों से धान खरीदने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पटमदा प्रखंड के किसानों के लिए पटमदा, गोबरघुसी व बांगुड़दा एवं बोड़ाम प्रखंड के लिए बोड़ाम लैम्पस को धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पटमदा प्रखंड परिसर स्थित पटमदा लैम्पस लिमिटेड में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने जिला सहकारिता पदाधिकारी जुल्फकार अंसारी, सीओ सह एमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार दास की उपस्थिति में फीता काटकर…
साउथ प्वाइंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस समारोह- तेजस का सफल आयोजन, प्रताप सदन बना चैंपियन Patamda: साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के विशाल खेल मैदान में वार्षिक खेल दिवस समारोह-2025 का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरूण कुमार सिंह द्वारा स्कूल ध्वज तथा विद्यालय के स्पोर्ट्स फ्लैग के ध्वजारोहण से हुई। विद्यालय के चारों सदनों — शिवाजी सदन, प्रताप सदन, सुभाष सदन और पटेल सदन ने आकर्षक और भव्य मार्च-पास्ट कर मुख्य…
डिमना घाटी में फिर लगा जाम, सोमवार से व्यवस्था में हो सकता है सुधार Patamda : ठंड का मौसम आते ही डिमना लेक में पिकनिक मनाने व बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। जमशेदपुर से दोनों ही जगह पहुंचने के लिए लोगों को डिमना चौक से घाटी के रास्ते गुजरना पड़ता है। सुबह में तो लोग आसानी से आवागमन कर लेते हैं लेकिन शाम होते ही एक साथ पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के हजारों दिहाड़ी मजदूर, पर्यटक, श्रद्धालु एवं आम लोगों के गुजरने से यह मार्ग यातायात का बोझ बर्दाश्त नहीं कर…
दिघी-भूला हाई स्कूल में जेएलकेएम का रक्तदान शिविर 21 को Patamda: जेएलकेएम के पटमदा प्रखंड कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 21 दिसंबर को बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला में होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मौके पर केंदीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, सुभाष चंद्र महतो, सुशील बेसरा, कोकिल सिंह, मृत्युंजय महतो, प्रताप महतो, श्याम सुंदर महतो, गौरांग महतो, सैकत महतो, साहेब राम महतो, पांडव महतो, शिवशंकर महतो, उत्तम महतो, बच्चा…
मुख्यमंत्री मेधा में पटमदा व बोड़ाम के 19 विद्यार्थी हुए सफल, 12वीं तक मिलेगी हर साल 12 हजार की राशि
मुख्यमंत्री मेधा में पटमदा व बोड़ाम के 19 विद्यार्थी हुए सफल, 12वीं तक मिलेगी हर साल 12 हजार की राशि Patamda: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें पटमदा और बोड़ाम के 19 विद्यार्थियों को सफलता मिली हैं। इनमें कुछ वैसे छात्र भी शामिल हैं जिन्हें कुछ महीने पूर्व राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा में भी सफलता मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री मेधा परीक्षा के सफल छात्रों में मॉडल स्कूल पटमदा के पांच विद्यार्थी बाबली दत्ता, सोनाली दत्ता, अष्टमी दत्ता, आशीष ओझा और तपन महतो…
पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा ने बोड़ाम को 4-3 से हराया Patamda: शनिवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर , पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोलमुरी में किया गया। इसमें मुसाबनी, गुड़ाबांदा, पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता की विजेता टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी मंटू पातर के द्वारा किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में पटमदा के खिलाड़ियों ने बोड़ाम को 4-3…
पटमदा में 500 बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 59 अनुपस्थित Patamda: पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 500 बच्चों ने शनिवार को नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा दी। पटमदा में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय एवं आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एसएस प्लस टू में 331 में से 300 ने परीक्षा दी जबकि आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में 228 में से 200 बच्चों ने परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न…
गणित विषय पर नवाचार में सम्मानित किए गए डॉ. मिथिलेश कुमार Patamda: स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (गणित) सह एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), डायट परिसर, रांची में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित सेमिनार 2025 में सक्रिय सहभागिता निभाई। सेमिनार में उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों में गणित शिक्षण पद्धतियों में नवाचार : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें स्थानीय प्राचीन भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणाली की गणित शिक्षण में उपयोगिता एवं उसकी वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता को शोध का मुख्य बिंदु बनाया गया। शोध पत्र में…
महुलबना में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के 15 वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत महुलबना गांव में किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान रजनीकांत महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, व अश्विनी महतो ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान भीम महतो, धीरेन महतो, भूषण मांडी, कानाई हांसदा, चंदो माझी, सदानन्द महतो, समाई माझी, हाड़ीराम महतो, परीक्षित महतो, मणिक महतो, स्वपन महतो,…
