Author: Kalyan Kumar Gorai

कुड़मी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को ज्ञापन Jamshedpur: आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज महतो टिडुआर के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विशेषकर कुड़मी समाज द्वारा विभिन्न संवैधानिक मुद्दों, अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने, कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने एवं सारना धर्म कोड की मान्यता आदि की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जा रहे आंदोलन में अनुसूचित जनजाति के एक विशेष वर्ग द्वारा आये दिन सभा, रैली एवं…

Read More

बाराद्वारी में वाचिक मंजरी संस्था ने किया कविता पाठ व श्रुति नाट्य कार्यक्रम का आयोजन Jamshedpur: वाचिक मंजरी संस्था के नवंबर महीने की बैठक शुक्रवार को बाराद्वारी क्लब हाउस में संपन्न हुई। बैठक कवि नीरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, कवि शंख घोष और कवि जय गोस्वामी की बांग्ला भाषा की कविताओं पर आधारित थी। पहला वाचिक शिल्पी सह संस्था के अध्यक्ष अरविंद मित्र जबकि अंतिम कविता पाठ पूरबी घोष ने किया। इस दौरान कई वाचिक शिल्पियों ने कविता पाठ किए, जिसमें रूपा राय, अन्ना गांगुली, चन्दना मुखर्जी, चन्दना चटर्जी, सुमिता, रूमा, अनामित्रा, स्वप्ना, रूपा,चंपा, डॉली, चंद्रा, अरूप घोष, माला चौधरी व सुबिमल…

Read More

कमलपुर व रसिकनगर पंचायत में हुआ शिविर का आयोजन, विधायक ने किया परिसंपत्ति का वितरण Patamda : शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के कमलपुर एवं बोड़ाम के रसिकनगर पंचायत मंडप परिसर में प्रखंड प्रशासन की ओर से शिविर सेवा का अधिकार शिविर आयोजित की गई। दोनों पंचायतों में सभी विभागों के अलग- अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का उद्घाटन विधायक मगंल कालिंदी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम…

Read More

भूला में चार दिवसीय पीबी प्रीमियर लीग शुरू, कमलपुर क्लासिक, अदिति एक्सप्रेस, रसिकनगर और बिरखाम रॉयल्स ने जीते पहला मैच Patamda: बोड़ाम के भूला स्थित मैदान में शुक्रवार को पटमदा-बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित चार दिवसीय पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग का आगाज हो गया। गुरुवार की रात को आमझोर गांव के क्रिकेटर परमेश्वर सिंह की सड़क दुघर्टना में हुई मृत्यु पर उनकी आत्मा के शांति के लिए सभी अतिथि, कमिटी के सदस्य और खिलाड़ियों ने दो मिनट मौन का धारण कर प्रार्थना की। उसके बाद प्लस टू हाई स्कूल दिघी भूला के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षक गणेश गोराई,…

Read More

बोड़ाम में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवा क्रिकेटर की दर्दनाक मौत परमेश्वर सिंह (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चामटा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे आमझोर टोला बूढ़ीगोड़ा निवासी एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक परमेश्वर सिंह (32 वर्ष) एक अच्छा क्रिकेटर था। वह अपने बीमार पिता गुरुपद सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक) की दवाई लाने के लिए घर से बोड़ाम के लिए शाम को निकला था और रात करीब 9 बजे बोड़ाम बाजार से 5 किमी दूर बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार के कारण टर्निंग प्वाइंट…

Read More

मुखिया की उपस्थिति में केंदुआ पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू Dumaria: डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। बोमरो मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर मुखिया फुलमनी मुर्मू, पंचायत सचिव मिहिर सरदार, ग्राम प्रधान आजाद सोरेन, युवा नेता उदय मुर्मू के उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिविर में मंईयां सम्मान योजना के आवेदन जमा कराने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। इसके अलावा सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग के कैंप में भी लोग आवेदन देने के लिए पहुंचे। आवेदकों की सुविधा के…

Read More

बोड़ाम के रसिकनगर एवं पटमदा के कमलपुर से शुरू होगा आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम Patamda: झारखंड सरकार द्वारा हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 21 नवंबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में भी होने वाला है। पटमदा प्रखंड के सभी 15 पंचायतों एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के लिए तिथि निर्धारित करने के साथ प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। बोड़ाम प्रखंड के रसिकनगर पंचायत मंडप में 21 नवंबर, भूला 24 नवंबर, गौरडीह 26 नवंबर, मुकरुडीह 28 नवंबर, बेलडीह 29 नवंबर, कुईयानी…

Read More

पटमदा में मिलनी नाट्य संघ ने किया बांग्ला जात्रा का मंचन Patamda: पटमदा बाजार में बुधवार की रात को मिलनी नाट्य संघ, पटमदा (एमेच्योर क्लब) द्वारा बांग्ला जात्रा ए केमोन सभ्य समाज का सफल मंचन किया गया। रात्रि 9 बजे कार्यक्रम का उद्धघाटन पटमदा पंचायत के मुखिया परमेश्वर सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, समाजसेवी ईशान चंद्र गोप, सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार, भवानी दास, उत्तम वागीश, व माणिक हालदार उपस्थित थे। इसमें मंटू चरण दत्त, मुरारी मोहन पाल, सुब्रत दत्त, विजय…

Read More

नहीं रहे पटमदा के प्रथम होटल संचालक शक्ति बाबू, शोक की लहर शक्तिपद दत्त (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा बाजार में पिछले करीब 5 दशक पूर्व माचा गांव से आकर पटमदा प्रखंड का पहला होटल खोलने वाले करीब 90 वर्षीय शक्तिपद दत्त का सोमवार की देर शाम अपने घर में ही निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। चार भाइयों में दूसरे शक्ति बाबू का पैतृक गांव माचा में ही मंगलवार को सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों…

Read More

मलेरिया पीड़ितों का हाल जानने बाधाडीह पहुंची जिला सर्विलांस टीम Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के कोयरा गांव के बाधाडीह टोला में मलेरिया की बीमारी फैलने की सूचना पाकर जिला सर्विलांस की टीम गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के आदेश पर निरीक्षण करने पहुंची। 13 परिवारों वाले बाधाडीह टोला में कुल 54 लोग रहते हैं। 8 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी 54 लोगों की मलेरिया एवं हीमोग्लोबिन की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें कुल 31 लोग मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं।सभी को उपचार के लिए दवाएं दी गई हैं। इस दौरान सभी लोगों…

Read More