- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
जोड़सा में फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता बनी न्यू ब्वॉयज एफसी पोकलाबेड़ा Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा गांव के पांडुगोड़ा स्थित मैदान में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसएससी क्लब जोड़सा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान नवीन सिंह व विशिष्ट अतिथि में शिक्षाविद पंचानन दास शामिल हुए। 16 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट में फाइनल मैच का निर्णय खेल के दौरान नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट में न्यू ब्वॉयज एफसी पोकलाबेड़ा ने बाबाजी एफसी भेलागोड़ा को एक गोल से पराजित कर दिया।…
खैरबनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत लोवाबासा पंचायत के खैरबनी गांव में खैरबनी विकास समिति की ओर से झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 32 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता शामिल हुए। टूर्नामेंट में विजेता बनी जय झारखंड टीम को पिंटू दत्ता ने नकद 30 हजार रुपए व एक बड़ा खस्सी देकर पुरस्कृत किया। उप विजेता बनी पापलु स्पॉटिंग को नकद 20 हजार रुपए…
बीएम पब्लिक स्कूल में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की सेमिनार आयोजित Patamda: आरटीआई कार्यकर्ता संघ पटमदा की ओर से बीएम पब्लिक स्कूल रांगाटांड़ में रविवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत कुमार महतो ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिल बहादुर व विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू , जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल उपस्थित हुए। मौके पर दिल बहादुर ने कहा कि पारदर्शिता, जागरूकता और सहभागिता ये तीनों स्तम्भ भारत में सूचना का अधिकार…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दुबई के लिए हुए रवाना, 17- 18 नवंबर को आयोजित दुबई एयर शो 2025 में लेंगे हिस्सा Jamshedpur: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 17–18 नवम्बर को आयोजित दुबई एयर शो 2025 में भाग लेने हेतु भारत के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, विदेश मंत्रालय तथा तीनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही रक्षा राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सह पटमदा के जितेंद्र नाथ महतो भी शामिल होंगे। एयर शो के दौरान रक्षा राज्य मंत्री की अपने यूएई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय…
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में विंटर वंडरलैंड मेले का आयोजन Patamda: शनिवार को साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला एवं राज्य गौरव के प्रति जागरूकता का विकास करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान नवयुवक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, एवं सम्मानित अतिथियों में शामिल हरिओम गोयल, पंडित गोविंद राम जोशी, प्रमोद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल तथा विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने…
जेएलकेएम की पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कमिटी ने भगवान बिरसा मुंडा दी श्रद्धांजलि Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित बिरसा चौक में शनिवार को जेएलकेएम की पटमदा व बोड़ाम प्रखंड कमिटी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माला पहनाकर और पुष्पा अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी और ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेएलकेएम केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, महासचिव श्याम सुंदर महतो, मृत्युंजय…
पटमदा में झामुमो ने दी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि Patamda : झामुमो पटमदा प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा भी बुलंद किया। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा 20 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के शोषण और अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष प्रारंभ किया…
विधायक समीर ने गुड़ाबांदा में भाजपा के हर चाल को दी पटखनी, झामुमो को दिलाई भारी बढ़त Gurabanda : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में हुए बंपर वोटिंग के बाद शुक्रवार को मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। इस क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को 5525 मतों की बढ़त मिली। भालकी, फॉरेस्ट ब्लॉक, सिंहपुरा और गुड़ाबांदा में झामुमो को 8459 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को चार पंचायत में कुल वोट 2934 ही प्राप्त हुए। जिस फॉरेस्ट ब्लॉक में ओड़िशा के सीएम मोहन चरण माझी की सभा आयोजित की गई। वहां भाजपा को 618 और झामुमो…
झारखंड स्थापना रजत जयंती: 15 को कांकीडीह में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ Patamda: झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती के मौके पर शनिवार को पटमदा के कांकीडोह महुलतल स्थित सिदो -कान्हु मेमोरियल कोचिंग सेंटर में निःशुल्क क्लास का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए कोचिंग के संचालक सागेन बेसरा ने बताया कि पटमदा क्षेत्र के दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी यथा झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा, झारखंड राज्य बहुउद्देशीय कर्मचारी भर्ती परीक्षा, झारखंड कक्षपाल, होमगार्ड भर्ती एवं जे टेट प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी…
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटमदा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम Patamda: झारखंड स्थापना रजत जयंती के मौके पर शुक्रवार को जमशेदपुर के बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस में आयोजित समारोह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने 3 प्रतियोगिताओं में प्रथम जबकि 2 में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सफल प्रतिभागियों को लोग बधाई दे रहे हैं। कथावाचन में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के कौशिक मिश्र प्रथम, क्विज में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल जोड़सा की छात्रा रिंकू कुमारी प्रथम, ड्रामा में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के…
