- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
जगत माझी ने पारुलिया का दौरा कर सोमेश के लिए मांगा समर्थन, कहा : सभी वर्गों को योजनाओं से जोड़ रही हेमंत सरकार Musabani: मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत का दौरा किया। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को वोट देने की अपील ग्रामीणों से की। विधायक ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में 2500 रुपए दिया जा रहा है। जबकि सर्वजन पेंशन से 1000 की राशि प्राप्त हो रही है। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार सभी वर्गों के हित में योजनाएं चला रही है। छात्र – छात्राओं के लिए…
प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय माचा को प्रथम स्थान Patamda : पटमदा प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुलों के संकुल स्तरीय विजेता रसोइए ने भाग लिया। मौके पर रसोइए की टीम ने अपने-अपने अनुसार स्वच्छता, नवाचार के साथ स्वादिष्ट भोजन, व्यंजन बनाया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शित व्यंजनों को निर्णायक मंडली द्वारा चख कर देखा गया। जिसमें मध्य विद्यालय माचा प्रथम व प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कन्या पटमदा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।…
डिमना लेक फाटक के सामने से अज्ञात युवक का शव बरामद Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक फाटक के सामने गड्ढे (तालाब) से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस द्वारा गड्ढे से निकाले गए युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। शव पानी में तैरता हुए अवस्था में पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पहचान होने तक…
घाटशिला उप चुनाव : गैर आदिवासी मतदाताओं को साधने में जुटे झामुमो नेता मोहन कर्मकार व पिंटू दत्ता Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 11 नवंबर को है और इससे पहले झामुमो, भाजपा और जेएलकेएम तीनों प्रमुख दलों ने अपने -अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। दीपावली, काली पूजा, सोहराय, बांदना व छठ पूजा का त्योहार संपन्न होने के बाद प्रचार अभियान तेज पकड़ा है। जिले के तीनों झामुमो विधायकों के अलावा प्रमुख झामुमो नेताओं ने अलग – अलग समुदाय के वोटरों को रिझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शनिवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव…
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने किया जनसंपर्क Gurabanda: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के मुढ़ाठाकरा, खजूरदाढ़ी, सिंहपुरा में शुक्रवार को लोगों से मिलकर समर्थन की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि रुझान भाजपा की ओर है। हेमंत सोरेन की सरकार लाठी के बल पर चल रही है। लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत से सरकार की आंखें खुलेंगी। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीवत्स घोष, जिला महामंत्री सुमंतो श्यामल,…
विधायक संजीव सरदार ने सोमेश सोरेन के पक्ष में किया जनसंपर्क, कहा : बड़े पूंजिपतियों के लिए काम करती है भाजपा Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड में शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भालकी और मुचरीशोल मे ग्रामीणों के साथ बैठक की। भालकी के सड़कघुटु टोला मे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे। संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक कर फिर से घाटशिला विधानसभा से झामुमो का हाथ मजबूत करने का अपील की। उसके बाद संजीव सरदार ने मुचरीशोल गांव का दौरा किया।…
जयंती पर बोड़ाम में याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में शुक्रवार को विद्यालय परिवार की ओर से भारत रत्न व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पटेल की तस्वीर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल आज हमारे बीच नहीं है मगर उनके विचार अभी भी हमलोगों के बीच…
जोड़सा कुम्हार पाड़ा में ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में 70 परिवार Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा कुम्हार पाड़ा में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 70 परिवार के लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को देने के बावजूद शुक्रवार की शाम तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस संबंध में उपभोक्ता विभाष चंद्र कुंभकार ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई में बुरा असर पड़ रहा है। बारिश के कारण सांप बिच्छू का डर भी सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया…
झामुमो नेता मोहन कर्मकार व पिंटू दत्ता ने लगाया जोर, सोमेश के लिए मांगा समर्थन Jamshedpur: झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के लिए क्षेत्र में पूरा जोर लगाया है। पिंटू दत्ता ने गुरुवार से शुक्रवार को देर शाम तक विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान लोगों को हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मोहन कर्मकार ने ग्रामीणों से कहा कि रामदास बाबू के अधूरे कार्यों…
बेलटांड़ दुर्गा मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से शुक्रवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुरोहित शक्तिपद मुखर्जी, पूर्णानंद ब्रह्मचारी एवं अन्य के द्वारा चंडी पाठ, होम, यज्ञ संपन्न किया गया। इसमें व्रती के रूप में विश्वामित्र दास मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, माणिक हालदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, डॉ. कालीपद दास, विभूति रजक, शिशुपाल सिंह सरदार, राजू मंडल, सुदामा कर्मकार,…
