- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम में बच्चे के अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को भेजा जेल आरोपी बाबलू मुर्मू Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव से शुक्रवार की अहले सुबह एक बच्चे के अपहरण करने के प्रयास में ग्रामीणों ने स्थानीय एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक बोंटा गांव के ही जलनडीह टोला निवासी बाबलू मुर्मू (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बोंटा गांव के बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित नया…
सीतारामडेरा कुआं मैदान में मां काली पूजा के 33वां वार्षिक महोत्सव आकर्षक आतिशबाजी के साथ होगा संपन्न
सीतारामडेरा कुआं मैदान में मां काली पूजा के 33वां वार्षिक महोत्सव आकर्षक आतिशबाजी के साथ होगा संपन्न Jamshedpur : सीतारामडेरा कुआं मैदान के प्रांगण में न्यू आजाद संघ काली पूजा समिति के तत्वावधान में मां काली की पूजा का 33 वां वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजय पाल, सचिव विजय शर्मा एवं अशोक नाग ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल के कांटाई जिले के कारीगरों द्वारा निर्मित “विक्टोरिया पैलेस, कोलकाता” का भव्य प्रतिरूप है। वहीं, मां काली के साथ-साथ मां दुर्गा स्वरूप, रामकृष्ण…
पटमदा के कई गांवों में बांदना परब पर गोरु खूंटा का आयोजन Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को बांदना परब के मौके पर गोरु खूंटा मेला का आयोजन किया गया। रांगाटांड़, बारियादा, महुलबना, केंदडीह, मेजुरनाचा, काशिडीह, धादकिडीह, पटमदा और लायाडीह समेत कई गांवों में दिन भर उत्सव का माहौल रहा। बांदना/सोहराय परब के अवसर पर गोरु- काड़ा (बैल व भैंसा) खूंटा कार्यक्रम पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा यह परब ग्रामीण अंचलों में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान किसानों ने…
छठ से पहले मंईयां सम्मान योजना लाभुकों के खाते में आएगी 15वीं किस्त Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें इस महीने दो किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा। यानी प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में 5,000 की राशि भेजी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, पिछली किस्त से वंचित सभी महिलाओं को 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी। इससे महिलाओं को योजना का पूरा लाभ और त्योहारों से पहले दोहरी राहत मिलेगी।…
सड़क दुघर्टना में घायल ग्राम प्रधान के पुत्र ने साढ़े तीन माह बाद तोड़ा दम दीपक महतो (फाइल फोटो) Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया गांव निवासी दीपक महतो (40) ने लंबे वक्त तक इलाज के बाद बुधवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर में दम तोड़ दिया। वह बनकुंचिया के ग्राम प्रधान सागर महतो का कनिष्ठ पुत्र थे। अपने घर से बांसगढ़ स्थित ससुराल जाने के क्रम में पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा रोड में बीते 2 जून को पोकलाबेड़ा गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो चुके दीपक का ब्रेन स्ट्रोक हो…
बंगाल में हुई सड़क दुघर्टना में 2 युवक गंभीर, एक चौकीदार व दूसरा सिपाही का बेटा Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के दो युवक सोमवार की शाम को पश्चिम बंगाल के हांसपुर में हुई सड़क दुघर्टना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। इसमें एक युवक रामकृष्ण उर्फ प्रकाश महतो (23) बोड़ाम के पेनादा गांव निवासी है जो बोड़ाम थाने में पदस्थापित महिला चौकीदार नियति महतो का पुत्र है। जबकि दूसरा जमशेदपुर में पदस्थापित महिला सिपाही सुभद्रा महतो का पुत्र ललित महतो (24) है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में ललित महतो अपनी…
टीम पीएसएफ ने उत्तम कुमार गोराई के जरिए में शहर को दिया एक और शतकवीर रक्तदाता Jamshedpur: एक ओर जहां पर्व त्योहारों का समय चल रहा है एवं पूरा देश आईएनए डे सेलिब्रेट कर रहा है वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने अपने सदस्य उत्तम कुमार गोराई के जरिए शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया। मंगलवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे एक जरुरतमंद के लिए अपना एसडीपी रक्तदान के जरिए शतकीय पारी को पूरा कर लिया। 24 दिसंबर 2004 को रक्तदान का सिलसिला को शुरू करते हुए 4 जून…
पटमदा में किसान का बेटा बना बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर, खुशी का माहौल Patamda: पटमदा के चुड़दा गांव निवासी किसान मधु गोराई के पुत्र अशोक गोराई ने कड़ी मेहनत की बदौलत एसएससी सीपीओ 2024 की स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ- साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह प्रगतिशील किसान यदुनाथ गोराई के भतीजे भी हैं। सोमवार को देर शाम जारी परिणाम में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर पद के लिए उनका चयन हुआ है। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता के अलावा निःशुल्क कोचिंग चलाने वाले…
पटमदा में 3 लोगों पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटमदा बस्ती में सोमवार को दीपावली व काली पूजा की रात करीब 9 बजे पुराने विवाद में एक परिवार के कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में बुरी तरह से घायल दिलीप प्रमाणिक के बयान पर पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात करीब 12 बजे तक दर्जनों ग्रामीणों ने पटमदा थाना में हंगामा किया। थाना प्रभारी करमपाल भगत ने देर रात को ही प्राथमिकी दर्ज करने के…
बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 और 26 अक्तूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। खासकर राज्य के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे और…
