Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के भूला मोड़ में हाई मास्ट लाइट खराब होने से अंधेरे में लोग, मरम्मत की मांग Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत भूला मोड़ में सांसद विद्युत वरण महतो के सांसद फंड से लगी हाई मास्ट लाइट पिछले करीब 2 माह से खराब पड़ी है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं साप्ताहिक हाट बाजार में आने वाले क्रय -विक्रय करने वाले लोगों को अंधेरे में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भूला गांव निवासी रजनीकांत सिंह, अंबुज गोराई, पिंटू मुखर्जी, जीवन सिंह व देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि पिछले 3 सितंबर तक एक-दो एलईडी बल्ब काम…

Read More

सुबह जल्द निपटा लें काम, मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति, एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण को लेकर बिजली विभाग ने जारी की सूचना पटमदा, बोड़ाम एवं मानगो क्षेत्र के ढाई लाख लोग होंगे प्रभावित Jamshedpur : मानगो एनएच-33 (अब 18) पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को 132 केवीए ट्रांसमिशन टावर का निर्माण किया जाएगा। इसके मद्देनज़र बिजली विभाग ने बालीगुमा ग्रिड से आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक…

Read More

बोड़ाम में आयोजित एससी एसटी माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda: एससी, एसटी, ओबीसी माइनारिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम के तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को बोड़ाम मध्य विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे 129 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बोड़ाम बीडीओ किकू महतो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकमल महतो, मिहिर महतो, आशुतोष महतो, यादव महतो, हिमांशु महतो, परमेश्वर महतो, पुतुल प्रमाणिक, बाबलु स्वर्णकार व शीतल गोप आदि का…

Read More

पटमदा के दांदूडीह में मछली खाने से फैली डायरिया, एक महिला समेत 3 की मौत, कई दर्जन आक्रांत बंगाल के बारी अस्पताल में 4, पटमदा में 2 मरीज हैं इलाजरत पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने लगातार दो दिन किया कैंप Patamda: पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे ओड़िया पंचायत के दांदूडीह गांव में डायरिया फैलने से गांव के कई दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। जबकि इस बीमारी से अब तक 3 बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। डायरिया फैलने का कारण खेतों की छोटी मछलियां खाने को बताया जा रहा है। रविवार को सुबह गंभीर हालत…

Read More

चड़कपाथर में पागल कुत्ते ने दो बच्चों को काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला Patamda : पटमदा प्रखंड के चड़कपाथर गांव में रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक पागल कुत्ते ने गांव के दो बच्चों को काट लिया। परिजनों ने दोनों बच्चे को माचा सीएचसी में ले जाकर इलाज करवाया है। दोनों को एंटी रेबीज के टीके लगवाए गए। इस संबंध में चड़कपाथर निवासी सह झामुमो नेता समीर महतो ने बताया कि अंबुज महतो के बेटे शुभ महतो (8 वर्ष) घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान एक कुत्ते ने उसपर हमला करते हुए काट…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में मना अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, नियमित विद्यालय आने वाली आशा और रूपाली हुई सम्मानित Patamda : शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में सिकुई दुकुई अभियान के तहत बालिका शिक्षा व महिला सशक्तीकरण हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष प्रार्थना सत्र के माध्यम से बालिकाओं को रोजाना स्कूल आने की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बालिकाओं के मजबूत व्यक्तित्व निर्माण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं शिक्षक-अभिभावक बैठक के माध्यम से बालिकाओं के उत्थान हेतु चर्चा की गई। इस दौरान…

Read More

उमवि पटमदा बस्ती के प्रधान शिक्षक सौमेंदु सतपथी को दी गई विदाई Patamda: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटमदा बस्ती के प्रधान शिक्षक सौमेंदु सतपति की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में शनिवार को भावनाओं और शुभकामनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, शिक्षक सुबोध प्रसाद सिंह, तुलसी महतो, महेश कुमार द्विवेदी तथा दिनेश अधिकारी सहित के अलावा एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने सौमेंदु सतपथी के शिक्षा जगत में किए गए उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, आनंदमय और सफल जीवन…

Read More

काशीडीह में अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार गैराज मिस्त्री की मौत Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह कुम्हारपाड़ा के पास मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई सड़क दुर्घटना में गैराज मिस्त्री मिहिर पोद्दार (55 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक पर बैठकर उसके ट्रायल पर निकले मिस्त्री को एक अज्ञात टेंपो द्वारा धक्का मार देने से वह बीच सड़क पर लहुलुहान होकर गिर गए जबकि टेंपो चालक मौके से टेंपो लेकर भालूबासा की ओर फरार…

Read More

प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में क्विज आयोजित, सत्यजीत दास बने विजेता Patamda: प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में शुक्रवार को काश्मार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में एक क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। इसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने ज्ञान तथा तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सत्यजीत दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊषा रानी कुंभकार ने द्वितीय एवं सुदिपा दत्ता ने तृतीय स्थान…

Read More

प्रार्थना सभा के दौरान बांगुड़दा हाई स्कूल की छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रार्थना सभा के दौरान 9वीं की छात्रा अष्टमी महतो (कुमीर गांव निवासी) बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर उपस्थित स्कूल के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटमदा पहुंचाया। अस्पताल में उसे स्लाइन एवं इंजेक्शन देने के एक घंटे के बाद होश आया। छात्रा से पूछने पर बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान उसे काफी कमजोरी महसूस…

Read More