- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
आदिवासी वेलफेयर फाउंडेशन ने दामोदरपुर में किया पौधरोपण Patamda: आदिवासी वेलफेयर फाउंडेशन ने इस वर्ष के अपने वृक्षारोपण परियोजना के उपलक्ष्य में बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर गांव में शुक्रवार को एक पौधरोपण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक डॉ. विक्रांत तिवारी, ग्राम प्रधान अश्विनी सिंह और शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने दर्जनों फलदार पौधा रोपण कर किया। मौके पर स्थानीय ग्रामीण, पर्यावरणविद्, वन विभाग के अधिकारी तथा संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. तिवारी ने कहा कि संस्था ने अब तक झारखंड में 50 लाख से अधिक पेड़ और देश के…
हरिहर कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस Patamda: पटमदा के काटिन बाजार स्थित हरिहर कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह गोपालपुर के ग्राम प्रधान ने बच्चों से कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय हो जाता है। इसलिए जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है और यह हमें शिक्षक से ही मिलती है। हमें शिक्षकों एवं अपने माता – पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम…
ईद -ए-मिलाद उन-नबी के मौके पर कीताडीह में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू हुए सम्मानित Jamshedpur: शुक्रवार को जमशेदपुर में ईद -ए-मिलाद उन-नबी के मुबारक मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू को कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में फैजान ए नूर कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जबकि साकची गोलचक्कर में वन इंडिया फाउंडेशन, जमशेदपुर बादशाह क्लब एवं गोसिया लंगर कमेटी के सहायता शिविर में शामिल होकर ईद ए मिलद उन नबी के मोहम्मदी जुलूस में शामिल सभी हजरतों को मुबारकबाद दिए। इस दौरान सभी के बीच में सेब, केला, बिस्किट, चॉकलेट और पानी बोतल का वितरण…
आरएनके स्टडी प्वाइंट में डॉ. राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस पर बच्चों के बीच क्विज का आयोजन Patamda: पटमदा के सुदूर गांव जोड़सा स्थित आरएनके स्टडी प्वाइंट कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मौके पर कोचिंग के संचालक सह शिक्षक रघुनाथ कुम्भकार ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन और शिक्षा-जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और अंक दौड़ प्रतियोगिता का…
विस्थापन आयोग का बनना झारखंडी जनता की बड़ी जीत, रंग लाया जयराम महतो का प्रयास : सुब्रत महतो Patamda: झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग (गठन, कार्य एवं दायित्व ) नियमावली 2025 को कैबिनेट में मिली मंजूरी झारखंड की जनता के लिए बड़ी जीत है। यह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संघर्ष और प्रयास का परिणाम है। यह बातें शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर जेएलकेएम के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने कहीं। उन्होंने कहा कि विगत 28 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विधायक जयराम कुमार महतो…
उपलब्धि: बोड़ाम के शांतनु को झारखंड सरकार से 1 करोड़ की छात्रवृत्ति, 12 को जाएंगे लंदन गोल्ड मेडल हाथ में, शांतनु मोदक Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत एक छोटे से गांव बंगोई से निकलकर लंदन की सर्वोत्तम और वैश्विक स्तर पर दूसरे एवं तीसरे स्थान पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय क्रमशः इंपेरियल कॉलेज लंदन एवं वारविक बिजनेस स्कूल तक पहुंचने वाले छात्र शान्तनु मोदक की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, संघर्ष और सपनों की है। एक साधारण किसान निर्मल मोदक के छोटे बेटे शान्तनु का बचपन साधारण आर्थिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में बीता, फिर भी…
पलमा व बेलगोड़ा में लगा कैम्प, डायरिया से पीड़ित मरीजों की हुई जांच Patamda : जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेडुआ पंचायत के पलमा टोला में गुरुवार को भी सीएचसी की मेडिकल टीम ने कैम्प लगाकर डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवाइयां दीं और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है। पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पलमा गांव के नारायण सिंह (67), सुशीला बास्के (46), चुड़ामनी सिंह (36), पार्वती सिंह (25), रमेश सिंह (35) समेत 35 लोगों का इलाज किया गया है। इनमें से मंगली सिंह (25) की…
पांचियाडीह के 35 परिवार 10 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ऐसी स्थिति Patamda : टाटा- पटमदा मुख्य सड़क के किनारे बसे बोड़ाम के पांचियाडीह में पिछले 10 दिनों से गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 35 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। इसकी सूचना गांव वालों ने संबंधित विभाग समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दिया है, मगर 10 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के साधु नरोत्तम दास ने बताया कि इससे पांचियाडीह टोला के 35 परिवारों में बिजली आपूर्ती होती है। उन्होंने बताया कि रात के वक्त बच्चों का…
त्रिमूर्ति लुपुंग ने कोरिया फुटबॉल टीम को 1 गोल से हराया, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दलदली पंचायत के कोरिया ग्राम आदिवासी विकास समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर- 04 के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता व विशिष्ट अतिथियों में दलदली पंचायत की मुखिया सुजाता हांसदा, बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू आदि शामिल हुए। फाइनल मैच काफी रोमांच से भरा रहा और खेल के दौरान ही त्रिमूर्ति लुपुंग ने कोरिया फुटबॉल टीम को एक गोल से हरा दिया।…
पलमा में पटमदा सीएचसी ने लगाया कैंप, डायरिया प्रभावित 20 मरीजों की हुई जांच, 2 मरीजों का एमजीएम में चल रहा इलाज Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेड़ुआ पंचायत के पलमा टोला में बुधवार को सीएचसी की मेडिकल टीम ने कैंप लगाया। जबकि गंभीर हालत में सुबह में संतरा सोरेन व उनके पति सोमाय सोरेन को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पटमदा सीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ. प्रशांत रंजन के नेतृत्व में टीम ने डायरिया प्रभावित 20 मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां दीं। साथ ही नाले का पानी नहीं पीने…
