- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
टाटा स्टील के खिलाफ रैयतों व विस्थापितों ने मिर्जाडीह में बनाई रणनीति, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन 23 सितंबर को Patamda: पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रविवार को मिर्जाडीह बांध विस्थापित एवं रैयतों की एक संयुक्त बैठक मिर्जाडीह फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। बैठक के दौरान बीते 4 अगस्त को मिर्जाडीह में रैयत के निर्माणाधीन मकान को बिना किसी सरकारी नोटिस या आदेश के मनमाने ढंग से तोड़े जाने की घटना का तीव्र विरोध दर्ज किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई एवं अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ आगामी 23 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष धरना-प्रदर्शन…
कांकीडीह-दांदूडीह सड़क पर लगातार दूसरे दिन आवागमन बंद रहा Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कांकीडीह से दांदुडीह तक मुख्य सड़क के बीच खेजुरडीह नाला पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे डायवर्सन पूरी तरह बह जाने से लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को भी आवागमन बंद रहा। इस सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहनों से होता है। बहुत जरूरी काम वाले लोग पश्चिम बंगाल एवं काश्मार के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचे। पिछले कई दिनों की भारी बारिश के बाद खेजुरडीह नाला पर पानी का बहाव काफी तेज हो गया है इसलिए आवागमन…
भूला में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, दिघी टैलेंट को 20 रन से हराकर बामनी की टीम बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिघी टैलेंट और बामनी क्रिकेट टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बामनी क्रिकेट टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खो कर 82 रन बनाई। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी दिघी टैलेंट ने 5 ओवर में 6 विकेट खो कर 62 रन ही बना सकी। बामनी क्रिकेट…
बसपा नेता सह पूर्व विधायक ने पूर्व शिक्षा मंत्री को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur: बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता ने जमशेदपुर आगमन पर घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंच कर पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। पूर्व विधायक ने पूर्व शिक्षा मंत्री के संघर्ष, कार्य व सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रणव महतो, जिला अध्यक्ष महबूब आलम, जितेन्द्र सिंह मेहरा, राजेश प्रसाद, मुकेश कुमार, बलबीर सिंह, लक्ष्मण दास व अभिषेक चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।
लगातार बारिश से पटमदा एवं बोड़ाम में तबाही, कई कच्चे मकान ध्वस्त बंगोई गांव में मदन महतो का क्षतिग्रस्त घर बाघरा में चंद्रमोहन महतो का क्षतिग्रस्त घर Patamda: लगातार हो रही बारिश से पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं कच्चे मकानों में निवास करने वालों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड के कई गांवों में लोगों को भारी नुकसान होने का अनुमान है। बोड़ाम के बाघरा गांव निवासी समाजसेवी चन्द्रमोहन महतो का कच्चा मकान रविवार को क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले…
बोड़ाम के कोलाबनी में धंसा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे लोग Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के पुनसा टोला कोलाबनी में रविवार को सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक आदिवासी गरीब परिवार का कच्चा मकान ध्वस्त हो जाने से उसके अंदर मौजूद लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस घटना के बाद पीड़ित विजय हांसदा का परिवार बेघर हो गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित विजय हांसदा ने बताया कि भारी बारिश के कारण अचानक खपरैल का मकान गिर जाने से घर के अंदर बंधे बैल फंस गए…
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनने के 14 वर्षों बाद भी गोबरघुसी को भवन नसीब नहीं, अब प्लस टू बनाने की चल रही तैयारी Patamda: मध्य विद्यालय से उत्क्रमित उच्च विद्यालय बने 14 वर्ष बीत गए लेकिन उसके नाम पर आज तक एक भी भवन नसीब नहीं हुई, अब फिर से उत्क्रमित इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। अब शिक्षकों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि प्लस टू के बच्चों को कहां और कैसे बैठाई जाएगी। यह मामला है पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी उत्क्रमित उच्च विद्यालय का। वर्ष 2011 में इसे मध्य…
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एसएस +2 उच्च विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने इसरो द्वारा किए जा रहे अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईसीटी के शिक्षक राजीव महतो ने अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाई तथा रसायन शास्त्र के शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी ने स्पेस से संबंधित विभिन्न जानकारियां विस्तार पूर्वक बच्चों को प्रदान की। मौके…
पटमदा में आपदा प्रभावित दो परिवारों को दिया गया तिरपाल Patamda: भारी बारिश के कारण पटमदा के कई गांवों में कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने अंचल निरीक्षक को लावा गांव भेजकर अंचल कार्यालय की ओर से दो प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराया गया। इनमें लावा गांव निवासी विधवा महिला सारती सहिस एवं बहड़ाडीह निवासी बेबी दास शामिल हैं। मौके पर मौजूद लावा के ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि पिछले करीब दो माह से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी कच्चे…
पटमदा के पाथरडीह गांव में मिट्टी के घर में चल रहा था आंगनबाड़ी केंद्र, भारी बारिश के कारण हुआ ध्वस्त
पटमदा के पाथरडीह गांव में मिट्टी के घर में चल रहा था आंगनबाड़ी केंद्र, भारी बारिश के कारण हुआ ध्वस्त Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत दिघी पंचायत के पाथरडीह गांव में किराए के मकान में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को सुबह ध्वस्त हो गया। दिघी पंचायत के उपमुखिया राजशेखर महतो ने बताया कि पाथरडीह निवासी दशरथ महतो के एक कच्चे मकान में वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र चलता था जो लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज सुबह भरभरा कर गिर गया। गनीमत है कि केंद्र का ताला खोलने के पूर्व ही गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि…
