Author: Kalyan Kumar Gorai

गुड़ाबांदा में दिशोम गुरु व मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत के नाईकानशोल स्थित धुमकुड़िया भवन में झामुमो प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और राज्य स्कूली शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए दिशोम गुरु के नेतृत्व में किया गया आंदोलन सदियों तक…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र पहाड़पुर में दिखी रक्तदान के प्रति जागरूकता, 6 महिलाओं समेत 205 लोगों ने किया रक्तदान Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में रविवार को संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट तथा ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के सहयोग से पंचायत युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले संघ के सदस्यों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बोड़ाम प्रखंड के अलावा पटमदा व नीमडीह प्रखंड के भी लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 205 यूनिट रक्त संग्रह…

Read More

पटमदा के कई गांवों में मां विषहरी की पूजा आज, बाजारों में बढ़ी चहल पहल Patamda : बांग्ला सावन की संक्रांति के उपलक्ष्य पर रविवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में हर साल की भांति इस साल भी हर्षोल्लास के साथ भक्तों द्वारा सर्पों की देवी मां विषहरी (मनसा) की पूजा अर्चना की तैयारी देखी जा रही है। पूजा को लेकर पटमदा, बेलटांड़, बोड़ाम, व काटिन बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। पटमदा के बेलटांड़ चौक में लगने वाले साप्ताहिक हाट में भक्तों द्वारा पूजन सामग्रियों के साथ-साथ बलि के लिए बत्तख व बकरे की खरीदारी…

Read More

एमटीएमएच में टीम पीएसएफ के फूड अभियान की शुरुआत, दिलीप घोष की याद में 70 लोगों को कराया गया भोजन Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन नियमित रूप से पिछले एक वर्ष से अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नाश्ते का प्रबंध करता आ रहा है। रविवार से स्वर्गीय दिलीप घोष की याद में दोपहर एवं रात्रि बेला के भोजन की विधिवत शुरुआत की गई। अभी तक नव जागृत मानव समाज, अंत्योदया भवन स्लम एरिया एवं अन्य कई जगहों पर यह सेवाएं…

Read More

सच्चाई का साथ देने लिए अर्जुन के सारथी बने भगवान श्रीकृष्णा : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के यादव समाज की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो एग्रिको मैदान से साकची आम बगान में सम्पन्न हुई। इसी क्रम में साकची गुरुद्वारा के पास यादव समाज के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी व आनंद श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीकृष्णा राधा जी का छाया चित्र का मोमेंटम से सम्मानित किया गया। मौके पर महावीर मुर्मू ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्णा जी का जन्म…

Read More

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर साउथ प्वाइंट स्कूल व सहायक अध्यापक संघ ने दी श्रद्धांजलि Patamda: साउथ प्वाइंट स्कूल एवं एसबीएम हाई स्कूल मानगो में शनिवार को एक शोक सभा आयोजित कर झारखंड के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में स्कूल के निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि मंत्री के निधन का समाचार 15 अगस्त की शाम को मिलते ही दुख और शोक की लहर फ़ैल गई। 16 अगस्त को बीरबल महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में चलने वाले साउथ प्वाइंट स्कूल व एसबीएम हाई स्कूल मानगो में आकस्मिक बैठक बुलाई गई, जिसमें…

Read More

मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर विमान से 10 बजे लाया जाएगा रांची Jamshedpur: राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली के अपोलो अस्पताल से शनिवार को सुबह 8.40 के विमान से रांची लाया जा रहा है। वहां से शव को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। फिर वहां से सीधे घाटशिला। घाटशिला से उनका शव करीब 3 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा लाया जाएगा। वहीं पर घर के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जमशेदपुर में सुबह से ही यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुलिस जवानों को विभिन्न चौक -…

Read More

डिमना लेक के पास अज्ञात शव बरामद, पुलिस कर रही जांच Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है और स्थानीय लोगों एवं राहगीरों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ है। यह घटना हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों से हुई है अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी है और घटना को लेकर कई तरह की…

Read More

नहीं रहे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 13 दिनों बाद ली अंतिम सांस Jamshedpur: राज्य के शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 2 अगस्त को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास में बाथरूम जाने के क्रम में उनका ब्रेन हैमरेज हो गया था जिसके बाद टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच के बाद एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था। लगातार 13 दिनों तक इलाज के बावजूद उन्हें…

Read More

पटमदा के कांकीडीह में सड़क दुघर्टना, एक युवक घायल घायल संजय महतो Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकीडीह महुलतल में लाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई सड़क दुघर्टना में बांगुड़दा ग्राम निवासी एक युवक संजय महतो उर्फ पटरा बुरी तरह से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और नजदीकी अस्पताल लिटिल हार्ट में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद संजय बेहोशी की हालत में होने की वजह से वह कुछ बोल पाने की स्थिति में…

Read More