- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
लावा गांव के युवाओं ने रक्तदान कर गुरुजी को श्रद्धांजलि देने का लिया संकल्प Patamda: पटमदा के लावा गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में गुरुवार को एक बैठक ग्राम प्रधान बृंदावन दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगामी 10 अगस्त को बेलटांड़ में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के शिविर में रक्तदान करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसमें डेढ़ दर्जन युवाओं ने अपना नाम दर्ज कराते हुए काफी…
पटमदा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की प्रगति के बारे में ली जानकारी Patamda: एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा के प्रांगण में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार बुधवार एवं गुरुवार को भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की सतत प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर विद्यार्थियों को गाइड द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि…
पटमदा में 69 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिलों का वितरण Patamda: पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को 69 छात्र- छात्राओं के बीच कल्याण विभाग द्वारा आवंटित साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभय कुमार व शिक्षक अरविंद कुईला आदि मौजूद थे। इसमें पटमदा मध्य विद्यालय जाल्ला के 57 एवं पटमदा मॉडल स्कूल के 12 विद्यार्थी शामिल थे। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले…
मासिक बैठक के पूर्व ग्राम प्रधानों ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि Patamda: ग्राम प्रधान संघ पटमदा की ओर से गुरुवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सर्वप्रथम गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई एवं इसके बाद मौन रख उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, सुधीर चंद्र माझी, मदन मोहन…
एमबीएनएस समूह में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव संपन्न Jamshedpur: एमबीएनएस समूह के संस्थानों में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेहंदी डिज़ाइन, फेस मेकअप, गीत गायन, नृत्य, रैंप वॉक, रक्षाबंधन, आभूषण निर्माण व छतरी सजावट जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने छात्रों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए आत्मविश्वास व कौशल विकास का मंच प्रदान किया।
साउथ प्वाइंट स्कूल में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल Patamda: पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में विद्यार्थियों और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा व आपदा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए गुरुवार को झारखंड अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। विभाग के मानगो स्थित कार्यालय से संजय कुमार सिंह और दिलीप कुमार साहू द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अभ्यास के दौरान छात्रों और शिक्षकों को घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने पर किस तरह से काबू पाया जाए, इसकी जानकारी दी गई साथ ही ऊंचे भवन व मॉल आदि…
पुरानी दुश्मनी में 3 महिलाओं ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी गांव से मंगलवार को बरामद शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। धोबनी निवासी भावी सिंह की हत्या गांव की ही 3 महिलाओं ने मिलकर कर दी थी जिसके बाद शव को सड़क किनारे पुलिया के पास छुपा दिया गया था। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव निवासी बुजुर्ग महिला भावी सिंह सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से पेंशन की राशि निकालने के लिए…
गीता श्लोक पाठ की अंतरराष्ट्रीय विजेता अजेता श्री कनौजे ने अपने जन्मदिन पर पेश की मानवता की मिसाल Jamshedpur: बुधवार को टेल्को निवासी सुनील कुमार कनौजे एवं निमिषा कनौजे ने अपनी बड़ी बेटी के जन्मदिन को मानव सेवा को समर्पित करते हुए मिसाल पेश की है। उनकी बेटी अजेता श्री कनौजे विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं एवं 13 वर्ष की उम्र में ही अपने मधुर कंठ से एक अलग पहचान बना चुकी हैं। तामझाम से कोसों दूर इतनी छोटी सी उम्र में सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए जन्मदिन को समर्पित…
जेएलकेएम ने पटमदा में श्राद्धकर्म हेतु किया आर्थिक सहयोग Patamda : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से बुधवार को सलावत महतो को उनकी माता के स्व पुष्प महतो के श्राद्धकर्म हेतु आर्थिक सहयोग किया गया। इस संबंध में बांगुड़दा पंचायत के अध्यक्ष निर्मल महतो ने बताया कि बीते दिनों एक दुर्घटना में सलावत की माताजी का निधन हो गया था। आज दशकर्म के मौके पर शाम को उनके घर उपस्थित होकर पार्टी की पटमदा प्रखंड कमेटी की ओर से परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही दो मिनट का…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा में ग्रामीणों के साथ गुरुजी के श्राद्धकर्म को लेकर की विस्तृत चर्चा Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक आवास नेमरा में ग्राम वासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर ग्राम वासियों ने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्धकर्म को लेकर मुख्यमंत्री के साथ कई स्थानीय परंपरा से संबंधित अनुभवों को साझा किया एवं सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों…
