- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम के भूला में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, मुआवजे पर बनी सहमति Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूला मोड़ पर दिघी भूला हाई स्कूल के समीप गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे एक अनियंत्रित कार एक दुकान में घुस गई। इससे दुकान का दीवार क्रैक कर गया और दुकानदार को हजारों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं राहगीर पहुंचे एवं कार चालकों को खोजने लगे। इस संबंध में दुकानदार प्रदीप बनर्जी ने बताया कि अचानक कार के घुसने पर उन लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना में कार का अगला…
अब मॉडल स्कूल की 4 छात्राओं को मिला 500 बार उठक -बैठक करने का दंड, 160 में ही बिगड़ी तबीयत Patamda: पटमदा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांगुड़दा की 9 छात्राओं से सोमवार को 200 बार कान पकड़कर उठक बैठक करवाने के बाद 5 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी और सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। वह मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि गुरुवार को एक और मामला मॉडल स्कूल पटमदा का प्रकाश में आया है। 7वीं कक्षा की चार छात्राओं कल्पना दास, रासी दास, पल्लवी प्रमाणिक (तीनों लावा निवासी) व नमिता बेसरा (तिलाबनी निवासी) को बिना…
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में बाल संसद की बैठक आयोजित Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में बुधवार को बाल संसद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार और बाल संसद के सभी मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी मंत्रियों के विभागों के कार्यों की रूपरेखा तैयार की। छात्रों ने अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल…
चलंत पशु चिकित्सालय की टीम ने जोड़सा व खेड़ुआ में की पशुओं की चिकित्सा पटमदा के जोड़सा गांव में पशुपालकों से जानकारी लेते बीएचओ डॉ. सुमन विश्वास। Patamda: झारखंड सरकार के चलंत पशु चिकित्सालय की टीम ने बुधवार को पटमदा प्रखंड के जोड़सा व खेड़ुआ गांव पहुंचकर पशुओं की चिकित्सा की। इस दौरान पशुपालकों से मिलकर उनसे बीमारियों की जानकारी ली और जरूरत के हिसाब से दवाइयां भी दीं। जिन पशुपालकों की मुर्गियों की मौत बीते दिनों अज्ञात बीमारी से हो गई थी, उनके घरों से मुर्गियों का सैंपल लिया गया। यह सैंपल जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। टीम…
एमजीएम अस्पताल के नए भवन में गंदगी देख भड़के विधायक, कहा: अधीक्षक साहब इसे बर्बाद होने से बचाएं Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को डिमना में बने नए एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी पार्किंग से लेकर अस्पताल के भीतर तक घूम-घूम कर देखा और अस्पताल के बाहर एवं भीतर गंदगी देख दंग रह गए। कई जगहों पर अस्पताल आने वाले लोगों द्वारा गुटखा या पान मसाला खाकर थूकने से दीवार गंदा हो गया है। कर्मचारियों से अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके मंधान के बारे में पूछताछ करने पर पता चला…
नूतनडीह स्कूल में खुले में बनता है बच्चों के लिए एमडीएम, जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता पटमदा के नूतनडीह स्कूल परिसर में ग्रामीणों से बात करते जेएलकेएम कार्यकर्ता Patamda: काश्मार पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को युवाओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नूतनडीह में रसोई घर के निर्माण एवं जल मीनार की मरम्मत की मांग रखी गई। जेएलकेएम के युवा नेता प्रताप महतो और राजेश कुंभकार ने कहा कि यहां स्कूल की शुरुआत से ही रसोईघर नहीं है, जिसके कारण खुले…
प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में 9 साल बाद सभी आरोपी हुए बरी चाईबासा में बुधवार को बरी होने के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां व अन्य। Jamshedpur: 24 अपैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर काला झंडा दिखाने के मामले में बुधवार को विशेष न्यायालय एमपी-एमएल कोर्ट सुप्रिया रानी तिग्गा के न्यायालय ने केस संख्या 111/2016, धारा- 143/341/342/353/290/506 में आरोपी बनाए गए सभी नेताओं को बरी कर दिया गया है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, झारखंड आंदोलनकारी नेता हरमोहन महतो, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र झा, जमशेदपुर लोकसभा से…
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, कस्तूरबा विद्यालय मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पटमदा के मामले में जिले के उपायुक्त (डीसी) से मिला और ज्ञापन सौंपा। चार सूत्री ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि दोषी प्रभारी वार्डन को तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाय, घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाय, पीड़ित छात्राओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा,…
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक और छात्रा बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, बीईईओ ने किया शोकॉज Patamda: सोमवार को पटमदा के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एक शिक्षिका द्वारा 9 छात्राओं को दंडित करते हुए कथित तौर पर 200 बार उठक बैठक करवाने के बाद 4 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी और उन्हें पटमदा सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा करवाने के बाद बेहोशी की हालत में एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। इसकी खबर “बराभूम दर्पण” न्यूज पोर्टल में प्रकाशित होने के बाद अभिभावकों से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग सक्रिय हुए और एमजीएम…
पटमदा एवं बोड़ाम में आयोजित डीबीटी कैंप में उमड़ी महिलाओं की भीड़ Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के डीबीटी हेतु कैंप का आयोजन किया गया। पटमदा में स्टेट बैंक शाखा पटमदा, झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा, पटमदा एवं बांगुड़दा, कॉपरेटिव बैंक शाखा पटमदा एवं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा पटमदा से जुड़े कर्मचारियों ने अलग-अलग टेबुल लगाकर नॉन डीबीटी वाले लाभुकों का एनपीसीआई के माध्यम से डीबीटी करने एवं जनवरी से अप्रैल तक असफल भुगतान वाले लाभुकों का त्रुटि निराकरण हेतु कार्य किया गया। इसमें…
