Author: Kalyan Kumar Gorai

दलमा बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में आषाढ़ी पूजा, उमड़े श्रद्धालु Patamda : दलमा हिल टॉप स्थित प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को परंपरागत श्रद्धा व विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। इसमें कोयरा व बोटा के जमींदार की ओर से स्थानीय पुजारी (लाया) फल फूल के साथ पूजा अर्चना की गई। दलमा शक्ति पाठ में परम्पारिक लाया द्वारा क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी फ़सल की कामना करते हुए विधान के साथ पूजा की गई। मौके पर मुख्य पुजारी कार्तिक लाया, विजय लाया, दीनबंधु लाया, मंटू सिंह, जगबन्धु सिंह समेत दलमा समिति के सदस्य राधेश्याम…

Read More

पटमदा के माचा मध्य विद्यालय में 79 विद्यार्थियों में बांटी गई साइकिलें Patamda: राज्य सरकार के कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया योजना के तहत आवंटित साइकिलों का वितरण शुक्रवार को पटमदा के माचा मध्य विद्यालय बिड़रा में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि खांदू सिंह व उप मुखिया गोपाल गोराई के हाथों किया गया। मौके पर प्रधान शिक्षिका शिउली माजी, शिक्षक मुकरू सोरेन, सीमा दे, बेला रानी महतो, प्रफुल्ल महतो व अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। इस संबंध में उप मुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि आज के कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के 45 छात्राओं एवं 34 छात्रों को योजना…

Read More

भूला दिए गए झारखंड आंदोलन के योद्धा लखी चरण कुंडू को, इतिहास के पन्नों में मिले स्थान : सुनील कुमार दे Jamshedpur: 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर झारखंड राज्य का गठन हुआ और उसके रूपकार हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी। लेकिन अलग झारखंड राज्य गठन के पीछे लंबे संघर्ष, आंदोलन, शहादत और त्याग की कहानी है। श्रीश्री चैतन्य चरितामृत में झारखंड का नाम झाड़ीखंड के रूप में उल्लेख है। यहां के आदिवासी और मूलवासी के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए इस राज्य का गठन हुआ। झारखंड आंदोलन में काफी…

Read More

ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी बोड़ाम की शानदार जीत, क्लासिक आठ एनएससी को 4-1 से हराया Jamshedpur: ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए), बोड़ाम के खिलाड़ियों ने मूलगांवकर स्टेडियम में गुरुवार को क्लासिक आठ एनएससी को 4-1 से हराया। ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी ने सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में अपने प्रीमियर डिवीजन मुकाबले में क्लासिक आठ फुटबॉल क्लब (एनएससी) नरवा को 4-1 से हराने के लिए एक प्रभावशाली आक्रामक प्रदर्शन किया। मैच का फैसला पहले हाफ में ही हो गया था, जिसमें जीएफए ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। देबेन सिंह ने चौथे मिनट में ही गोल कर दिया, इससे पहले जलेश्वर मुर्मू ने लगातार…

Read More

3 किमी पहाड़ी पर पैदल चलकर कोलाबाड़िया पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों के साथ बैठकर जाना हाल Gurabanda : गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया गांव पहुंचे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व एसडीओ सुनील चंद्रा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने करीब 3 किमी की पैदल यात्रा की जिसमें सड़क नहीं बल्कि पथरीली पगडंडी है। पहली बार किसी उपायुक्त के अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने कहा 30 परिवारों का यह गांव विकास से काफी दूर है। गांव में बिजली नहीं है, पेयजल की कोई…

Read More

चिमटी चेकनाका से कोंकाधासा की जर्जर सड़क की ग्रामीणों ने श्रमदान से की मरम्मत Patamda : दलमा की तराई पर स्थित चिमटी चेकनाका से कोंकाधासा गांव जाने वाली मुख्य सड़क लगातार बारिश के कारण पहाड़ धंसने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क की मिट्टी बह गई है और पत्थर उभर आए हैं। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बाइक चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है। कोंकाधासा से बोंटा चिमटी तक जर्जर सड़क की मरम्मत गांव के युवकों द्वारा गुरुवार को श्रमदान…

Read More

बेतालपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने विजेता टीम को पुरस्कृत Jamshedpur: गुरुवार को हूल दिवस के शुभ अवसर पर भारत आदिवासी हूल एसोसिशन (बाहा) बेतालपुर की ओर से चौथा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच आरकेएफसी बनाम सेवन स्टार जोजोगोड़ा के बीच खेला गया। खेल के दस मिनट में ही आरकेएफसी टीम के खिलाड़ियों ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, खेल की…

Read More

बिजली की समस्याओं को लेकर जीएम ऑफिस पहुंचे झामुमो नेता प्रह्लाद लोहरा Jamshedpur: झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने गुरुवार को जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बिरसानगर के जोन नम्बर -08 रविदास कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास बुधवार को एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। उसका कारण रहा बिजली का जर्जर तार एवं पोल। जीएम से यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की गई। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर समाधान कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में जान माल का नुकसान न हो। मौके पर…

Read More

बोड़ाम के चिरुगोड़ा में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या हाड़ीराम मुर्मू (फाइल फोटो) Patamda: डिमना लेक से सटे गेरूआ टोला चिरुगोड़ा से बोड़ाम पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। बताते हैं कि पिछले करीब 6 माह से उनकी मानसिक स्थिति खराब थी और बुधवार की शाम 8 बजे से ही घर से लापता थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे बोड़ाम थाना के अवर निरीक्षक विनोद मुर्मू ने एक सिंदुआर पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ अवस्था में शव को बरामद किया है। इसके बाद शव का पंचनामा करने के…

Read More

दिघी-भूला प्लस टू हाई स्कूल में स्वस्थ बढ़ना विषय पर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला में बुधवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मॉड्यूल- 1 “स्वस्थ बढ़ना” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मौके पर आरोग्य दूत सह विद्यालय के विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती मधु ने कहा कि किशोरावस्था में तीव्र शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है, इस अवस्था में बच्चों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके मन में किस तरह के विचार आते हैं, किस तरह के मिथक एवं भ्रांतियों का…

Read More