- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
कैरम टैलेंट में बोड़ाम के बिपुल को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान, विद्यालय प्रबंधन समिति ने किया सम्मानित Patamda: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शनिवार को खेल गांव, रांची में राज्य स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम की ओर से शामिल आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के छात्र बिपुल महतो ने अंडर- 17 (बालक एकल वर्ग) में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से बिपुल को सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष वीरेन चंद्र महतो, पूर्व अध्यक्ष बनमाली बनर्जी, प्रधानाध्यापक मजनू अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्र…
प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल में समर कैंप व मासिका महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया सम्मानित Patamda : रूआर 2025 बैक टू स्कूल अभियान के तहत पटमदा स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल माचा में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से छात्राओं के लिए समर कैंप, बैगलेस डे, हैप्पी स्कूल मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान किशोरियों ने विद्यालय परिसर में विशेष रूप से महिला प्रजनन तंत्र रंगोली का निर्माण किया था, वहीं छात्राओं के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसके अलावा कई बालिकाओं ने अपने हाथों में मासिका महोत्सव मेंहदी…
সর্দার প্যাটেল নার্সিং কলেজে ক্যাম্পিং দিবসের আয়োজন, শিক্ষামন্ত্রী রামদাস সোরেন বললেন: নার্সিং কোর্স পরিষেবা এবং কর্মসংস্থানের সুযোগ প্রদান করবে Jamshedpur : সোমবার গালুডিহ (পায়রাগুড়ি) অবস্থিত সর্দার প্যাটেল নার্সিং কলেজে একটি জমকালো ক্যাম্পিং ডে অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয়েছিল। এই অনুষ্ঠানে প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন ঝাড়খণ্ড সরকারের শিক্ষামন্ত্রী রামদাস সোরেন। প্রদীপ প্রজ্জ্বলনের মাধ্যমে অনুষ্ঠানটি শুরু হয়। প্রধান অতিথি রামদাস সোরেন বলেন, নার্সিং কোর্স এমন একটি ক্ষেত্র যেখানে তরুণরা কেবল সেবা করার সুযোগই পায় না, বরং কর্মসংস্থানের দ্বারও খুলে যায়। কলেজের কাজের প্রশংসা করে তিনি বলেন যে, এই ধরনের প্রতিষ্ঠানগুলি শিক্ষা এবং কর্মসংস্থান উভয় ক্ষেত্রেই প্রশংসনীয় অবদান রাখছে। কলেজের পরিচালক উপেন্দ্র প্রসাদ…
दोस्तों संग डिमना लेक में नहाने गए मानगो के 2 लड़के लापता, तलाश जारी Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में सोमवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे नहाने के लिए उतरे मानगो निवासी दो लड़के लापता हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार 4-5 की संख्या में आए लड़के डिमना लेक घूमने आए थे। उनमें से 3 लड़के पानी में उतरे और 2 गहरे पानी में समा जाने से लापता हो गए। उन्हें डूबते देख बाकी लोग भाग निकले और उनके परिजनों को सूचना दी। बताते हैं कि मानगो पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी निवासी शिबू गोराई का…
दलमा में सौंदर्यीकरण के नाम पर भूमिज समाज के शक्तिपाठ पर अतिक्रमण मंजूर नहीं Patamda : बोड़ाम प्रखंड के कोयरा टोला जोजराडीह में सोमवार को दलमा के मुख्य पुजारी कार्तिक लाया की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा दलमा स्थल को सौंदर्यीकरण व विकास करने के प्रस्ताव का भूमिज समाज ने स्वागत किया है। लेकिन इसके लिए आदिवासी भूमिज समाज के धार्मिक धरोहर दलमा शक्तिपाठ पर अतिक्रमण भूमिज समाज बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्य पुजारी कार्तिक सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग दलमा का विकास करें, उसमें आदिवासी भूमिज समाज का समर्थन है।…
पटमदा के मजदूर से भुइयांडीह में मारपीट व लूट, एक गिरफ्तार सोमवार को भुइयांडीह में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो के साथ पीड़ित युवक अजय महतो। Patamda: पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव निवासी युवक अजय महतो से सोमवार की अहले सुबह जमशेदपुर के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास आधे दर्जन बदमाशों ने मारपीट करते हुए 3 हजार की नगद राशि एवं अन्य सामान लूट ली। पटमदा के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो की पहल पर पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी 5 लोग फरार हैं। इस घटना में अजय महतो को अंदरुनी चोटें भी…
भूला में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगोई गांव निवासी करीब 25 वर्षीय एक बाइक सवार रविवार को शाम करीब पौने 8 बजे भूला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो बोड़ाम पुलिस ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर शैलेश कुमार द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। रात को साढ़े 10 बजे उसके परिजन माचा अस्पताल पहुंचे और एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले गए। घायल…
पटमदा के बनडीह मोड़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 257 मरीजों की नि:शुल्क जांच Patamda: पटमदा के बनडीह मोड़ में गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे। इस दौरान डॉ. नागेन्द्र सिंह समेत अन्य चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं। शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, पथरी, वात आदि बीमारियों के रोगियों की संख्या अधिक रही। शिविर को सफल बनाने में पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जिला निगरानी व अनुश्रवण समिति के सदस्य मुचीराम बाउरी…
मलेशिया में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे मंत्री संजय सेठ, जितेंद्र नाथ महतो भी होंगे साथ रवाना (फाइल फोटो) Jamshedpur: मलेशिया के लंगकावी में 20 से 24 मई तक आयोजित लंगकावी अंतरराष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी के 17वें संस्करण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ। एलआईएमए 2025 में एक भारतीय मंडप स्थापित किया गया है और रक्षा राज्य मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। मझगांव डॉक शिपबिडर्स लिमिटेड, भारत डायनेमिस लिमिटेड, बीईएमएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड व लाइडर्स इंडिया लिमिटेड सहित कई डीपीएसयू तथा अन्य निजी रक्षा कंपनियां इस प्रदर्शनी में…
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य के आकस्मिक निधन पर शोकसभा Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के संस्थापक सदस्य रहे स्व आदित्य हालदार का बीते मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन होने पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन बेलटांड़ में ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। सभा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार…
