Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा में स्कूल रूआर के तहत बस्ता रहित दिवस कार्यक्रम Patamda: पटमदा प्रखंड स्थित राज्य संपोषित (एसएस) +2 उच्च विद्यालय में स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत बुधवार को बस्ता रहित दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ऑडियो, वीडियो, खेलकूद गतिविधियां, दीवार पेंटिंग, प्रेरणा गीत और प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल शिक्षिका अनीता…

Read More

खदान के रास्ते को लेकर प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, सीओ ने कहा-होगी कार्रवाई, ग्रामीणों ने झोपड़ी बना रोका रास्ता, कहा – नहीं हो रहा खनन कार्य के नियमों का पालन Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़िया पंचायत के चिरूडीह गांव में खदान के रास्ते कुछ ग्रामीणों ने झोपड़ी का निर्माण करते हुए खनन कार्य पर रोक लगा दी है। इससे अब स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। जबकि प्रशासन भी उन ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। कुछ दिनों पूर्व भी 8 नामजद समेत 30 ग्रामीणों के खिलाफ इसी मामले को लेकर खदान संचालक…

Read More

पटमदा डाक बंगला में माझी पारगना स्वशासन व्यवस्था पर सामाजिक सम्मेलन 9 को Patamda: पटमदा प्रखंड के डाक बंगला भवन परिसर में माझी पारगना स्वशासन व्यवस्था पर एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इसकी तैयारियां कमेटी द्वारा जोर जोर से की जा रही है। इस संबंध में बारहा दिशोम परगना ललित मुर्मू व चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि कार्यक्रम में घोड़ाबांधा के माझी बाबा सह राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, धाड़ दिशोम परगना बैजू मुर्मू, दशमत हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, योगेन्द्र नाथ टुडू, आनंद सोरेन, हरिपद मुर्मू समेत पटमदा एवं…

Read More

बोड़ाम बाजार में डीएसडी ट्रक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर Patamda: बोड़ाम बाजार स्थित कल्याण आर्ट के पास बुधवार की शाम को हुई सड़क दुघर्टना में चुनीडीह निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच बोड़ाम बाजार में तीखा मोड़ पर एक ट्रक की चपेट में आने से चुनीडीह गांव निवासी मंगल मुर्मू (35) बीच सड़क पर ही गिर गए थे। घटना में उनके दाहिने पैर एवं हाथ की हड्डियां टूटने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस द्वारा घायल साइकिल…

Read More

फुफेरे भाई कपूर बागी की शव यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि Chandil : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चाकुलिया निवासी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई व झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सगा भांजा कपूर टुडू उर्फ कपूर बागी का मंगलवार को इलाज के दौरान ब्रह्मानंद अस्पताल तामोलिया में निधन हो गया था। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाकुलिया पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात अंतिम यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू के रूप में मैंने अपना भाई,…

Read More

रूस विजय दिवस पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अपर निजी सचिव जितेंद्र भी हुए साथ में रवाना रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ जितेन्द्र नाथ महतो। Ranchi: देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 8-9 मई को मास्को में आयोजित रूस विजय दिवस परेड में भाग लेने हेतु मंगलवार की रात्रि को एक उड़ान से मास्को रवाना हुए। उनके साथ अपर निजी सचिव जितेंद्र नाथ महतो भी शामिल हैं। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को ही शामिल होना था लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पिछले दिनों पीएम ने दौरे…

Read More

पटमदा बस्ती में जेसीबी मशीन की मदद से कुएं से बाहर निकला सांड़ Patamda: पटमदा बस्ती में सोमवार की दोपहर को पुराने सिंचाई कुएं से पटमदा पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सांड़ को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके लिए रविवार की शाम को भी करीब 2 घंटे तक जेसीबी मशीन से कुआं के एक एक साइड को काटकर रस्सी के सहारे सांड़ को निकालने का प्रयास किया गया था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक चली अभियान के दौरान मिट्टी काटकर निकाले जाने से सांड़ पहले की भांति आजाद घूमने लगा। इस कार्य में…

Read More

पटमदा के इंदाटांड़ा में एक साल से जलमीनार खराब, 55 परिवार प्रभावित Patamda: पटमदा प्रखंड की बनकुंचिया पंचायत अंतर्गत इंदाटांड़ा गांव में सोलर संचालित जलमीनार पिछले एक साल से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण गांव के 55 परिवारों की महिलाओं को करीब आधा किमी दूर गांव के नामो टोला से पानी ढोना पड़ता है। जलमीनार खराब होने की जानकारी स्थानीय मुखिया व पटमदा बीडीओ को दिए जाने के बावजूद आज तक मरम्मत हेतु कोई पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में गांव के कार्तिक महतो, भीम सिंह व संजय महतो ने बताया…

Read More

बोड़ाम के हलूदबनी में अज्ञात कार की चपेट में स्कूटी सवार जादूगोड़ा के दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर Patamda: डिमना-पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी सिदो-कान्हु चौक के पास रविवार की रात करीब 11 बजे हुई सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक युवक दिनेश गोप के दाहिने पैर (घुटने) की हड्डी टूट चुकी है और घायलावस्था में करीब 12 बजे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान विनय नरेश मुर्मू ने अपने एक सहयोगी को भेजकर उसकी मदद करने का प्रयास…

Read More

जोड़सा में चड़क पूजा व भोक्ता घूरा मेला संपन्न Patamda: पटमदा के जोड़सा शक्तिश्वर शिव मंदिर प्रांगण में सोलोआना कमेटी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी तीन दिवसीय वार्षिक चड़क मेला का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को भोक्ता घूरा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके लिए कमेटी की ओर से एक खूंटा गाड़ा गया था। बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाते हुए दोपहर से देर शाम तक कई युवाओं ने पीठ में लोहे का कील लगाकर 40 फीट की ऊंचाई पर आसमान में लकड़ी के सहारे चक्कर लगाया। इस दौरान भोक्ताओं ने बूढ़ा बाबा…

Read More