Author: Kalyan Kumar Gorai

बेलटांड़ चौक में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका Patamda: पटमदा प्रखंड के बेलटांड़ चौक में स्थानीय युवाओं ने रविवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। सभी युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए मशाल जुलूस भी निकाला। इस दौरान आतंकवाद के हमले से मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर विकास महतो, हेमन्त महतो, भास्कर दास, अजय मण्डल, परमेश्वर गोप, प्रदीप कुंभकार, राजेश दास, उपेन महतो, चंदन महतो, सोनू सिंह राजपूत, रवि मंडल, विश्वामित्र दास, नीरज शर्मा, विकास मण्डल, राकेश मण्डल, राजा…

Read More

2 लाख की रंगदारी के लिए खदान का रास्ता रोकना पड़ा महंगा, पटमदा में 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के ओड़िया-चिरूडीह गांव निवासी 8 नामजद समेत करीब 3 दर्जन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि चिरूडीह स्थित आदिल खान के पत्थर खदान में वाहनों के आने-जाने के लिए बनाई गई सड़क को पिछले 9 अप्रैल से ग्रामीणों द्वारा बंद करा देने से खदान का काम बंद हो गया है। इससे स्थानीय मजदूरों के साथ-साथ व्यवसायी को भी काफी नुकसान होने की बात बताई गई है। खदान के…

Read More

बोड़ाम में चड़क पूजा के मौके पर छऊ नृत्य कार्यक्रम, मुखिया ने किया उद्घाटन Patamda: बोड़ाम गांव स्थित शिव मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी शिव चड़क पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार की रात को बोड़ाम पंचायत की मुखिया रूपा सिंह सरदार ने फीता काटकर किया। इस संबंध में गांव के पुतुल प्रमाणिक ने बताया कि बोड़ाम बाजार शिव पूजा कमेटी की ओर से हर साल शिव पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता है। इसके पूर्व शाम को जांगाल कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों…

Read More

पटमदा के लावा में पीडीएस दुकान की जांच, बागवानी योजना का निरीक्षण Patamda : पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवाएं, सुविधाएं तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है, इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को जिला कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने पटमदा प्रखंड का दौरा किया। यहां लावा पंचायत अंतर्गत बेलटांड़ स्थित पीडीएस दुकान की जांच करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी ने उपस्थित कार्डधारियों से पूछताछ की लेकिन किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलने पर…

Read More

डॉ. प्रियंका झा ने पर्यावरण संरक्षण पर लिखी पुस्तक, मंत्री ने किया सम्मानित Patamda: पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक पुस्तक पटमदा के माचा स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा द्वारा लिखी गई है। इसका विमोचन शुक्रवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने डॉ. प्रियंका को सम्मानित किया। इस संबंध में डॉ. प्रियंका झा ने बताया कि जलवायु…

Read More

भूला मोड़ में बोड़ाम सीओ ने किया प्याऊ का उद्घाटन Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत भूला मोड़ में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) रंजीत रंजन ने प्याऊ का फीता काटकर उद्घाटन किया। बेलडीह पंचायत के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो की पहल पर अंचलाधिकारी ने इसकी व्यवस्था शुरू करवाई। मौके पर भूला पंचायत के पंसस धीरेन्द्र नाथ राय, कल्लोल कर्मकार एवं अन्य लोग मौजूद थे। प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य राहगीरों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी…

Read More

শিমলা চুক্তি বাতিল বনাম সিন্ধু জলচুক্তি স্থগিত তবে কি দুই দেশের মধ্যে যুদ্ধ পরিস্থিতির আশঙ্কা? Special Report (Somnath Gope) : ভারত-পাকিস্তান সীমান্ত নতুন দাবানলের মুখে গত, 22 এপ্রিল কাশ্মীরের পহেলগাঁওয়ে ভয়াবহ জঙ্গি হানায় 27 জন পর্যটকের মৃত্যুতে কেঁপে উঠেছে গোটা ভারত। সেই সঙ্গে পাকিস্তানের বিরুদ্ধে তীব্র ক্ষোভে ফেটে পড়েছে দেশবাসী। জঙ্গি সংগঠন ‘লস্কর-ই-তৈবা’র দিকে অভিযোগের আঙুল উঠতেই নয়াদিল্লি একের পর এক কড়া পদক্ষেপ নিতে শুরু করে। ভারতের পাল্টা প্রত্যাঘাতে কূটনৈতিক সম্পর্ক অবনতির সাথে সাথে ‘ঠান্ডা যুদ্ধ’ শুরু হয়ে যায়, দুই দেশের প্রশাসনিক স্তরে, ভারতের তরফে গ্রহণ করা হয় বেশ কিছু কূটনৈতিক ও কৌশলগত সিদ্ধান্ত,পাকিস্তানি নাগরিকদের ভিসা বাতিল থেকে আটারি ও…

Read More

भाजपा नेता मंटू चरण दत्त को मातृशोक उमा रानी दत्त (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह पटमदा बाजार निवासी मंटू चरण दत्त की मां उमा रानी दत्त का शुक्रवार को 72 वर्ष की उम्र में अपने घर पर ही निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और वर्तमान में घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके पिता अबोध दत्त का वर्षों पूर्व ही निधन हो चुका है। मंटू चरण ने बताया कि माताजी अपने पीछे 4 बेटों का भरा पूरा संसार छोड़ गई हैं। उनके आकस्मिक निधन से…

Read More

पटमदा में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि Patamda: भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235 वीं जयंती पर शुक्रवार को पटमदा के बामनी गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा नेता अमर सिंह सरदार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए उन्हें नमन किया। अमर सिंह सरदार ने कहा कि चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह ने 1831-32 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए अंग्रेजों को भारत…

Read More

आतंकी हमले के विरोध में पटमदा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया कार्य Patamda: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को पटमदा के सैकड़ों शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी किया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया और इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान पटमदा के कई जगहों पर शिक्षकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए…

Read More