- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति मनाएगी बांग्ला नववर्ष, बैठक संपन्न Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से मंगलवार को पटमदा के बेलटांड़ चौक परिसर में बांग्ला नववर्ष मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के महासचिव विजय कुमार मंडल ने बताया कि पहला वैशाख के दिन सुबह 10 बजे से गुड़, चना और शरबत का वितरण सैंकड़ों लोगों के बीच किया जाएगा। साथ ही बांग्ला भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में दर्जनों बांग्ला भाषा प्रेमियों के बीच पंचांग का वितरण किया जाएगा। सोमवार को बेलटांड़ में समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप की…
दगड़ीगोड़ा में जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कल, तैयारी पूरी Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दगड़ीगोड़ा गांव स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में मंगलवार को पहला वैशाख के मौके पर श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरी जगन्नाथ मंदिर से 5 पुरोहित विधिवत पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। इसके बाद गोपालपुर में भी मौसी बाड़ी के निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र…
पटमदा, बोड़ाम व गुड़ाबांदा में मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबा साहेब आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे: देवब्रत महतो Patamda: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार को बोड़ाम हाटतोला में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने समाज के प्रति बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान की सराहना की। जेएलकेएम के युवा नेता देवब्रत महतो ने कहा कि शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबा…
सोनारी में आयोजित तरुण संघ के शिविर में 62 युनिट रक्त संग्रहित Jamshedpur : रविवार को सोनारी तरुण संघ ने अपने 68 वें स्थापना दिवस जो कि 15 अप्रैल को है एवं बांग्ला नववर्ष के अवसर पर टीम पीएसएफ की पहल पर पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया। प्रातः 10 बजे क्लब के वरीय सदस्य सह वाइस प्रेसिडेंट पीएन ठाकुर, अध्यक्ष तपन गुप्तो, सचिव देवब्रत मजुमदार ने संयुक्त रूप फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करने एवं अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, समाजसेवी मोहन कर्मकार, पूरबी घोष, काबलु महतो।रक्तदान शिविर को जमशेदपुर…
गागीबुरू में चांद स्पोर्टिंग राखडीह को 1-0 से हरा मुरुगडीह एफसी बना चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पुराना गागीबुरू फुटबॉल मैदान में एमबीयूजी की ओर से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच चांद स्पोर्टिंग राखडीह और मुरुगडीह एफसी के बीच खेला गया। मुरुगडीह एफसी ने चांद स्पोर्टिंग राखडीह को 1-0 से हरा दिया व चैंपियन बना। विजेता टीम को 12 हजार, उपविजेता को 9 हजार, तीसरे स्थान पर रही सुकना बस्ती की टीम और चौथी टीम बम बम भोले दोनों टीम को 7 – 7 हजार रुपए…
विधायक के दौरे की खबर प्रखंड कमिटी को नहीं, कार्यकर्ता निराश Gurabanda (S. Kumar): गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत में रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती ने दौरा किया। केंदुआपाल हरि मंडप से डीपासाई सड़क तक पीसीसी पथ निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक के गुड़ाबांदा आने की सूचना झामुमो की प्रखंड कमिटी को नहीं मिली। झामुमो के प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन ने बताया कि कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हैं। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के प्रयास से पार्टी को समर्थन मिलता है और नेता विधायक बनते हैं। विधायक बनने के उपरांत कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा…
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के गांव में भाजपा कार्यकर्ता को जलाकर मारने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी पंचायत के मुचीडीह गांव स्थित भाजपा कार्यकर्ता पद्मलोचन महतो के घर में 10 अप्रैल की रात को घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पद्मलोचन को आशंका है कि उसे जान मारने की नीयत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में आग लगाई गई थी। घर के बाहर आंगन में मौजूद फूस की छावनी वाले चबूतरे (बैठक खाना) में किसी ने रात को 12 बजे के बाद पेट्रोल छिड़क…
विधायक प्रतिनिधि ने राखडीह में बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने शनिवार को पटमदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राखडीह में राज्य सरकार की विद्यालय किट योजना अंतर्गत विद्यालय में नामांकित बच्चों के बीच सहायक स्टेशनरी सामग्री एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के बैग का वितरण किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई में मदद पहुंचा रही है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाने में किसी तरह की परेशानी नहीं…
पटमदा के बनकुंचिया में दो दिवसीय लोक संस्कृति उत्सव का शुभारंभ Patamda : पटमदा के बनकुंचिया गांव में टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट पटमदा प्रोजेक्ट के सहयोग से लोक संस्कृति उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय लोक संस्कृति उत्सव का शुभारंभ अतिथि द्वारा शुक्रवार को देर शाम दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटमदा के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, पुरुलिया के जिला परिषद सदस्य हंसेश्वर महतो, पटमदा प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, मुखिया सह कमेटी के अध्यक्ष गुरुचरण माझी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जबकि स्वागत गीत रूपा बख्शी की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। …
पटमदा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में 5 लोगों को भेजा जेल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते थाना प्रभारी करमपाल भगत। Patamda : पटमदा थाना कांड संख्या 8/2025 के तहत शुक्रवार को पटमदा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में आगुईडांगरा गांव निवासी 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगुईडांगरा निवासी महिला पद्मावती कालिंदी के बयान पर पुलिस ने अगुईडांगरा गांव निवासी सुभाष कालिंदी, दीपक कालिंदी, शंकर कालिंदी, शशधर कालिंदी, दीपंकर कालिंदी व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।…
