Author: Kalyan Kumar Gorai

शिलान्यास के 6 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं, जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण Patamda: पटमदा प्रखंड के तीनसीमाना से धादकीडीह तक करीब ढाई किमी जर्जर सड़क का निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना मद से स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका शिलान्यास भी करीब 6 माह पहले ही हो चुका है। लेकिन इसके संवेदक ने आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के लोग जर्जर सड़क पर ही चलने को मजबूर हैं और खासकर गर्मी के मौसम में सड़क पर उड़ती धूल से लोगों को परेशानी हो रही…

Read More

आसनबनी- पटमदा मुख्य सड़क पर पातीपानी काली मंदिर के पास बाइक और टेम्पो में टक्कर, बच्ची समेत 3 की मौत Patamda: बोड़ाम थाना अंतर्गत पातीपानी काली मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक की टेम्पो के साथ टक्कर हो गई। इससे घटनास्थल पर ही एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक एवं दो टेम्पो सवार शामिल हैं।टेम्पो पर कुल 7 लोग सवार थे। घायलों में कुर्बान अंसारी ने बताया कि उनलोग चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर अली मस्जिद पास के रहने वाले हैं और शादी समारोह…

Read More

लावा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन राजकुमार सिंह व पिंटू दत्ता समेत हजारों श्रद्धालु शामिल Patamda: पटमदा के लावा गांव में हरि पारायण संघ की ओर से आयोजित 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका व क्षेत्र की खुशहाली हेतु प्रार्थना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रसाद ग्रहण भी किया। मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, पूर्व सैनिक वीरेंद्र प्रताप सिंह, उज्ज्वल कांति दास, उत्तम कुमार मल्लिक, रंजन…

Read More

जेएलकेएम के पटमदा प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो को पितृशोक अनिल चंद्र महतो (फाइल फोटो) Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पटमदा प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो व सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन महतो के पिता अनिल चंद्र महतो का मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे बेलडीह स्थित अपने निवास स्थान में आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में मृत्युंजय ने बताया कि पिताजी को सांस की तकलीफ थी और वे जमशेदपुर के ही चिकित्सक से इलाज कराते हुए दवा ले रहे थे। सुबह उठकर नित्यकर्म करने…

Read More

पटमदा के अमन पांडेय का भारतीय नौ सेना में चयन, हर्ष Patamda: पटमदा बाजार निवासी युवा छात्र अमन पांडेय का भारतीय नौ सेना में चयन होने से पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पटमदा थाना के बगल में रहने वाले अमन के पिता छोटन पांडेय टाटा स्टील में ठेका मजदूर हैं और माता कंचन पांडेय गृहिणी हैं। दो भाइयों में छोटा अमन वर्तमान में पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं एवं पिछले करीब 2 सालों से वह सेना की बहाली के लिए तैयारी कर रहे थे। अमन बताते हैं कि उनकी…

Read More

पटमदा के बेलटांड़ में अदा की गई ईद की नमाज Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़ स्थित मस्जिद में सोमवार को सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक -दूसरे के साथ गले मिलकर ईद-उल-फितर की बधाई दी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने भी उपस्थित लोगों को बधाई दी। मौके पर मुख्य रूप से शेख युनूस, शेख मैनुल, खादिम अंसारी, मोहम्मद शाहिद, साजिद खान, मोहम्मद महमूद, शेख रहीम, शेख मफिज, शेख गुलजार, शेख अईनुल, शेख शमीम, शेख रहीम व मोहम्मद नाजिर आदि मौजूद थे।…

Read More

रंगदारी नहीं देने पर साकची में दुकान मालिक व स्टाफ पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, टीएमएच में भर्ती घायल सनातन चंद्र Jamshedpur : साकची बस स्टैंड के पास पलंग मार्केट के दुकानदार सनातन चंद्र एवं उनके स्टाफ सह भांजा मोनू माझी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना सोमवार की दोपहर 3:30 बजे की है। बताते हैं कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर बस्ती की ओर से आए 15 से 17 युवकों ने पहले लूटपाट किया एवं विरोध करने पर लाठी एवं भुजाली से मारपीट करते दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम…

Read More

पटमदा एवं बोड़ाम के विभिन्न गांवों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे समाजसेवी आस्तिक महतो Patamda: जमशेदपुर के समाजसेवी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो ने सोमवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के कई गांवों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने लावा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ग्राम प्रधान बृंदावन दास, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, ईशान चंद्र गोप, देवनाथ दास, महानंद दास, आदित्य गोराई, झंटू महतो, दुलाल कुंभकार आदि मौजूद थे। ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि लावा में छह कीर्तन मंडलियां शामिल…

Read More

रसिकनगर नामोपाड़ा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, घास का गेट बना आकर्षण का केंद्र Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत रसिकनगर नामोपाड़ा में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन मंगलवार को सुबह होगा। सोमवार की शाम को जागरण रात्रि के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरिनाम का श्रवण के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र बना घास के गेट को देख कलाकारों की खूब प्रशंसा की। गांव के अवनी महांती ने बताया कि रसिकनगर निवासी किसान मदन गोराई, उनकी पत्नी बुधन गोराई व बेटा दीपक ने मिलकर पिछले करीब एक माह की कड़ी मेहनत…

Read More

बोड़ाम के बांकादा में 151 लोगों ने किया रक्तदान, उत्सव का माहौल Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मध्य विद्यालय में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 151 लोगों ने काफी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसका आयोजन विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरु, झारोटेफ पूर्वी सिंहभूम, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट बोड़ाम एवं प्रतीक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया। इसके लिए पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कई युवा वॉलेंटियर लोगो को जागरूक करते हुए तैयारी की।…

Read More