- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
आरटीआई कार्यकर्ता सिर्मा देवगम की शिकायत पर डीएमओ ने कारोबारी मुकेश गुप्ता पर लगाया 49 हजार का फाइन सिर्मा देवगम (फाइल फोटो)। Jamshedpur: जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) सतीश कुमार नायक ने कालिकापुर, पोटका के व्यवसायी मुकेश गुप्ता पर 49 हजार का फाइन लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता सह भाजपा नेता सिर्मा देवगम ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जिला खनन पदाधिकारी जमशेदपुर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को लिखे पत्र में देवगम ने कहा है कि पोटका अंचल अंतर्गत कलिकापुर बस पड़ाव के सामने मुकेश गुप्ता द्वारा अवैध रूप से बालू व चिप्स का भंडारण कर…
भागाबांदी में हरिनाम संकीर्तन के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा Dumaria: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भागाबांदी में रविवार को हरिनाम संकीर्तन के लिए कलश स्थापना की गई। कमेटी की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं व ग्रामीण शामिल हुए। रविवार को अधिवास अनुष्ठान विधि-विधान के साथ पंडित अनंत कवि द्वारा कराया गया। ग्रामीण नरेंद्र महतो को पहल पर सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की अहले सुबह शुभ नाम आरंभ किया जायेगा। बुधवार को दधि उत्सव का आयोजन होगा। संकीर्तन का श्रवण करने के लिए दूरदराज से भक्त पहुंचेंगे।…
पूर्वी सिंहभूम समेत 10 जिलों में भेजी गई मंईयां सम्मान की राशि, 7,500 रुपए का मैसेज आने से महिलाएं खुश RANCHI: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में योजना की तीन किस्त एक साथ भेजी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसी लाभूक हैं जिनके खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची हैं। उनके बीच संशय की स्थिति है कि क्या उनका नाम कट गया है? या फिर योजना की किस्त अब उन्हें मिलेगी या नहीं? अगर नाम नहीं…
पोटका में भाजपा के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार ? क्या है झामुमो का आरोप, जानें … Jamshedpur : राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार है लेकिन पोटका क्षेत्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार चलने का आरोप झामुमो के नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो जांच का विषय है लेकिन रविवार को हाता में झामुमो की ओर से आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाया गया है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन व वरिष्ठ नेता सुनील महतो का कहना है…
डिमना में विस्थापितों की तैयारी बैठक संपन्न, सरकार व कंपनी के समक्ष रखेंगे अपनी मांगें Patamda: रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत डिमना डैम हेलीपेड मैदान में डिमना डैम और टाटा कंपनी के विस्थापितों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विस्थापितों ने अपनी मांगों और समस्याओं को रखा एवं सरकार तथा टाटा कंपनी से समाधान की मांग की। इस दौरान सोमवार को होने वाली बैठक के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए: 1. टाटा कंपनी और डिमना डैम के विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र दिया जाए। 2. 1932 खतियान के आधार पर विस्थापितों को चिन्हित कर विस्थापितों को पुनर्वास…
सेवानिवृत्त सैनिक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उत्सव जैसा माहौल Gurabanda: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सब इंस्पेक्टर गणेश चंद्र माझी रिटायर होकर शनिवार को अपने गांव गुड़ाबांदा के तारासपुर पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल माला पहनाकर उनकी आरती भी उतारी गई। पारंपरिक नगाड़े की धुन पर स्वागत करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गये। तारासपुर निवासी गणेश चंद्र माझी ने 30 जून 1986 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ज्वॉयन किया था। बीएसएफ के 115 बटालियन जी कंपनी में 19 वर्ष देश की सेवा में समर्पित रहने के बाद 28…
पटमदा डिग्री कॉलेज, एसएस प्लस टू व आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Patamda: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा और आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में किया गया। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने कॉलेज के सभी महिला कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता चक्रवर्ती, शाश्वती महतो, माधुरी, टुम्पा महतो और पुस्तकालय प्रभारी धारित्री मुर्मू…
पटमदा में किसान मेला आयोजित, आलू में निपेन व टमाटर में राहुल को पहला पुरस्कार Patamda: पटमदा प्रखंड परिसर में शनिवार को आत्मा समेति सहाय्य अनुदान योजना के तहत प्रखंड स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू एवं प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांव से किसानों द्वारा लाए गए विभिन्न वैरायटी के साग-सब्जियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले किसानों को बारी-बारी से सम्मानित किया गया। मौके…
आजादी के बाद पहली बार तुंगबुरू में बनेगी पक्की सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 2 किमी की स्वीकृति Patamda: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत तुंगबुरु गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत 2 किमी पक्कीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को किया गया। सारजमली से तुंगबुरु भाया चिथलगोड़ा तक करीब 2 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सांसद प्रतिनिधि महाबीर महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व मुखिया जबा रानी सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। इसकी…
डुमरिया अस्पताल में लगेगा कूलर व सीसीटीवी, एचएमएस की बैठक में हुआ निर्णय Dumaria : डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए वार्डों में कूलर लगाया जायेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन मेंटेनेंस योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदे जाएंगे। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रमुख गंगामनी हांसदा की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन रखरखाव योजना से खरीद किए जाने…
