- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा डिग्री कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज के सभागार में शनिवार को कुड़माली, संथाली, हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। मौके पर विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बांग्ला विभाग विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीता चक्रवर्ती, हिंदी विभाग के डॉ. शालिग्राम मिश्र, कुड़माली विभाग के डॉ. भुवनेश्वर कुमार, संथाली विभाग के श्रीकांत माझी और अंग्रेजी विभाग के कृत्तिवास महतो उपस्थित थे। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मातृभाषा का सम्मान…
बोड़ाम में विधायक ने किया 150 बच्चों के बीच साइकिल वितरण Patamda : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया योजना के तहत शनिवार को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय परिसर में विधायक मंगल कालिंदी ने 150 बच्चों के बीच साइकिलों का वितरण किया। इसमें प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय माधवपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाचिड़का व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया के 8वीं कक्षा के 150 विद्यार्थी शामिल थे। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से छात्रों को स्कूल आने में किसी तरह परेशानी न हो इसके लिए उन्नति का पहिया योजना के तहत पूरे राज्य में विद्यार्थियों…
पटमदा में पानी भरने जा रही महिला पर गिरी पेड़ की टहनी, मौत फाइल फोटो Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माहलीपाड़ा गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक बुजुर्ग महिला की पानी भरने के दौरान दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 63 वर्षीय महिला वीणापानि महतो अपने घर से कुछ दूर स्थित जलमीनार में पानी भरने गई थी। वहां से लौटने के क्रम में करीब सौ साल पुराना पीपल के पेड़ से उसकी एक टहनी अचानक महिला के ऊपर गिर गई इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। लहूलुहान अवस्था में उन्हें…
पटमदा में एसएस प्लस टू बनाम आदिवासी प्लस टू मैत्री क्रिकेट मैच में आदिवासी प्लस टू बनी विजेता Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के मैदान में गुरुवार को प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा और एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के स्टाफ के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटमदा की टीम ने बांगुड़दा के गेंदबाज कृष्ण कुमार एवं प्राणकृष्ण कुंभकार की घातक गेंदबाजी के सामने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट पर 55 रन ही बना सके। जवाबी पारी में उतरी बांगुड़दा की टीम ने बल्लेबाज सद्दाम अंसारी व…
साउथ प्वाइंट स्कूल में एक राष्ट्र एक नाम भारत रखने हेतु हस्ताक्षर अभियान Patamda: भारत देश का नाम केवल ‘भारत’ रखने एवं ‘इंडिया’ हटाने हेतु साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी, पटमदा में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी इस अभियान में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने बच्चों से कहा कि क्या किसी नाम का भी अनुवाद हो सकता है? नहीं तो हम भारत को इंडिया क्यों कहें, जबकि इंडिया का अर्थ…
डिमना बांध विस्थापितों की मांग पर उपायुक्त को सौंपा गया स्मार पत्र Patamda : भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन डिमना बांध विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम एक स्मार पत्र सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। इस संबंध में मदन मोहन ने कहा कि अब विस्थापितों का धैर्य टूटने लगा है। शीघ्र समाधान नहीं करने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जायगी। इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन और टाटा स्टील की होगी। उन्होंने कहा कि डिमना बांध विस्थापित 12 मौजा के ग्रामीणों को 1942-43 में विस्थापित किया गया। उन्हें संपूर्ण मुआवजा…
दिवंगत सहायक अध्यापक के परिजनों को दी गई आर्थिक मदद Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के सहायक अध्यापक और सहायक शिक्षकों ने गुरुवार को दिवंगत सहायक अध्यापक शैलेन टुडू के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। स्व शैलेन टुडू फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत मुढ़काटी के निवासी थे। नव प्राथमिक विद्यालय बाबुरपाल के सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। विगत 10 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनकी पत्नी पानो टुडू को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए गुडाबांदा सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वर चौबे, जादुनाथ मुर्मू, चंपाई सोरेन, दलपति मांडी,…
उचित सम्मान के लिए मजबूत कमेटी बनाएं कार्यकर्ता : बाघराय मार्डी पटमदा में झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाघराय मार्डी। पटमदा प्रखंड में झामुमो का पंचायत कमेटी पुनर्गठन कार्यक्रम 1 से 9 मार्च तक Patamda: झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी ने पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में गुरुवार को प्रखंड संयोजक मंडली के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्य संयोजक अश्विनी महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटी का गठन करने के लिए तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने 1 से 9 मार्च के बीच सभी 15 पंचायतों…
बैटरी वाली स्कूटी में धमाके से पूरे घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान Ranchi: जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना ओवर ब्रिज के सामने एक घर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की वजह से चंदन तिवारी के घर के सभी सामान जलाकर खाक हो गए, इसमें स्कूटी के अलावा अन्य मोटरसाइकिल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कपड़े सहित लगभग 5 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना बुधवार सुबह लगभग 8 बजे…
महाशिवरात्रि पर दलमा बूढ़ा बाबा एवं पटमदा-बोड़ाम के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब दलमा शिव मंदिर में लगी भक्तों की लाइन एवं आगुईडांगरा सिंगी बांध बड़तल शिव मंडप में पूजा करते सूर्यकांत दास। Patamda : महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश शिव मंदिर व मंडपों में सुबह से शाम तक घंटों लाइन में लगकर खासकर महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पटमदा प्रखंड के शक्तिश्वर शिव मंदिर जोड़सा, लच्छीपुर शिव मंदिर, बांसगढ़ शिव मंदिर, लावा सार्वजनिक शिव…
