Author: Kalyan Kumar Gorai

प्रयागराज : महाकुम्भ में पुण्य स्नान करने वालों की संख्या 60 करोड़ पार महाकुम्भ में पुण्य स्नान करने के बाद तिलक लगवाती एक महिला। National Desk: महाकुम्भ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार को 60 करोड़ से अधिक हो गई। शुक्रवार की रात आठ बजे तक 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम सहित अन्य गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई, जिसके साथ ही अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 59.31 करोड़ हो चुकी है। श्रद्धालुओं के आने का क्रम सतत जारी है। महाकुम्भ की समाप्ति 26 फरवरी को है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा…

Read More

धनबाद में भीषण सड़क हादसा, महाकुम्भ जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Dhanbad : शुक्रवार की देर रात धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर युवराज होटल के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन बताया…

Read More

हल्की बारिश में ही लावा पंचायत मंडप परिसर तालाब में तब्दील, परेशानी Patamda : महीनों बाद गुरुवार की सुबह अचानक हुई बारिश रबी फसल के लिए फायदेमंद साबित होने का अनुमान है। हल्की और मध्यम बारिश से गेहूं, गरमा धान, मटर, चना, गेंदा फूल और तमाम तरह की सब्जियों के लिए यह बारिश जरूरी भी थी। जबकि खेतों में तैयार सरसों, आलू टमाटर की फसल के लिए नुकसान हो सकता है। पटमदा एवं क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठे में भी बारिश से संचालकों को क्षति हुई है। नुकसान सिर्फ मालिक को ही नहीं बल्कि इसमें काम करने वाले मजदूरों को…

Read More

मंगल कालिंदी लगातार दूसरी बार बने पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के शासी निकाय अध्यक्ष, हुई बैठक Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनने के बाद पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के शासी निकाय के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित परिसदन में शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक मंगल कालिंदी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान शासी निकाय के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने अध्यक्ष मंगल कालिंदी, नवनियुक्त विश्व विद्यालय प्रतिनिधि कैप्टन डॉ. विजय कुमार पीयूष एवं दाता प्रतिनिधि सदस्य डॉ. विद्याभूषण महतो का अंगवस्त्र, बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। जबकि कॉलेज के…

Read More

विश्व मातृभाषा दिवस पर ललित कला, पारंपरिक कला संस्कृति, जनजाति एवं क्षेत्रीय मातृ भाषाओं के संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन Patamda: शहीद स्मारक समिति, झारखंड भाषा संघर्ष मंच, बोधि सोसायटी, झारखंड लोक कला साहित्य संगीत अकादमी, झारखंड कौमी एकता मंच, मुक्त मंच एवं एनवाईएसटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में शहीद स्मारक समिति के सदस्य विश्वनाथ महतो ने बताया कि कि हमारे राज्य में भी अन्य राज्यों जैसे कला परिषद का गठन किया जाए। जिसमें ललित कला अकादमी, लोक साहित्य…

Read More

मनरेगा में अब 73 नहीं 53 सीएफटी मिट्टी खोदने पर ही मिलेगी मजदूरी, पलायन रोकने को झारखंड सरकार ने उठाया कदम, केंद्र ने दी सहमति Ranchi : झारखंड में मनरेगा मजदूरी की दर में बढ़ोतरी होगी। अब नए मानकों पर मनरेगा के तहत काम किया जाएगा और इसी आधार पर मजदूरी मिलेगी। नए मानक के तहत कम काम पर ज्यादा मजदूरी मिलेगी। इसकी पुष्टि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की है। पिछले दिनों मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड में मनरेगा मजदूरी की दर बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया था और केंद्रीय मंत्री के…

Read More

जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए 33 ग्रामीण चिकित्सक Patamda : तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल सभागार में बुधवार को आयोजित जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण में ग्रामीण चिकित्सक संघ पटमदा के 33 सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में डॉ. राजीव महर्षी (न्यूरो एवं स्पाइनल सर्जन), डॉ. चंपाई सोरेन (यूरोलोजिस्ट), डॉ. अमित कुमार (अंकोलोजिस्ट) एवं डॉ. अजय अग्रवाल (कार्डियोलोजीस्) ने बारी-बारी से मानव शरीर में मस्तिष्क, हृदय, किडनी, मेरूदंड आदि अंगों में होने वाली बीमारियों (कैंसर, पथरी, स्ट्रोक, स्पांडिलाइटिस आदि) के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। चिकित्सकों ने बीमारियों के लक्षण एवं जीवन रक्षक कौशल व निदान के लिए भी जानकारियां…

Read More

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को किया पुरस्कृत Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के आसनबनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पंडित रघुनाथ मुर्मू अंचार क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्य के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक रामदास सोरेन के हाथों विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच में झिलिक मिलिक एफसी ने सुपर स्टार एफसी को पराजित किया। तृतीय स्थान पर मुर्मू एफसी खेजुरदाढ़ी और चतुर्थ स्थान पर डीएमएफसी की टीम रही।…

Read More

फंदे से झुलता नाबालिग लड़की का शव बरामद Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत तालेबेड़ा की नाबालिग रुपा बेरा (15) का शव गुरुवार को एक बरगद के पेड़ पर झुलता हुआ मिला। नाबालिग के पिता व परिजनों के मुताबिक बुधवार रात को खाना के बाद रुपा बेरा सो गई। देर रात को वह बिस्तर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह उसे चुनरी के फंदे पर झुलते हुए देखा गया। ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।…

Read More

बालिजुड़ी मारपीट मामले में मुखिया व ग्रामीण दोनों पक्षों के केस दर्ज Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिजुड़ी में विगत दिनों मुखिया व ग्रामीण के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पहला केस संख्या 04/25 मुखिया कारिया हेंब्रम के बयान पर द्वारा दर्ज किया गया है। जिसमें जयंत घोष, बसंत घोष, एकादशी घोष और पल्टू घोष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दुसरे केस संख्या 05/25 बसंत घोष के बयान पर दर्ज की गई है। मुखिया कारिया हेंब्रम के…

Read More