Author: Kalyan Kumar Gorai

काटिन चौक पर विधायक जयराम महतो का जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत Patamda : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के क्रम में रास्ते में बुधवार को पटमदा के काटिन चौक पर जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस संबंध में जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के साधु रामचांद मुर्मू विश्वविद्यालय में कुड़माली विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसकी सूचना मिलने पर उनके…

Read More

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 8 की मौत Ranchi : डुमरी-गिरिडीह पथ पर भीषण हादसा हुआ है। यहां बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे। यह घटना मधुबन थाना इलाके के लट्टकट्टो की है। बताया जाता है कि मंगलवार की मध्य रात्रि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान लाइट से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार…

Read More

भुईयांडीह के बाबूडीह बस्ती विद्यालय पहुंचे झामुमो नेता प्रह्लाद लोहरा ने कहा – स्कूली शिक्षा को और बेहतर बनाने का होगा प्रयास Jamshedpur: मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह बाबूडीह बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय पहुंचे झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने वहां के बच्चों व शिक्षकों से मिलकर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रधान शिक्षक सत्यनारायण साहू से पूछने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में और भी कक्षाएं बढ़ाई जाए ताकि यहां के बच्चे यहीं से आगे पढ़ाई कर सके। झामुमो नेता ने प्रधान शिक्षक को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को…

Read More

फेक आईडी बनाकर हैकर्स ने दो लोगों से ठगे 8300 रुपए, थाने में शिकायत Patamda: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी गांव निवासी सह प्ले स्कूल के संचालक श्रीमंत महतो के नाम फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी गिरोह ने उनके दो दोस्तों को 8300 रुपए का चूना लगाया है। हैकर्स ने सोमवार को उनके गांव के ही मधुसूदन महतो और बंगोई निवासी दोस्त विष्णुपद महतो को पहले रिक्वेस्ट भेज कर फ्रेंड बनाया, फिर दोनों से मुसीबत में फंसे होने की बात कह कर पैसों की मांग की। उनके झांसे में आकर विष्णुपद ने ऑनलाइन 4300 और मधुसूदन ने 4000 रुपए हैकर्स द्वारा…

Read More

कोल्हान के 7 हजार सिम विक्रेताओं का होगा रजिस्ट्रेशन, टेलीकॉम विभाग में रिकॉर्ड दर्ज होने से फर्जी सिम बेचने व साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश Jamshedpur : कोल्हान में 30 हजार से अधिक सिम के बंद होने के बाद 7 हजार सिम विक्रेताओं के लिए यूनिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सिम विक्रेता का यूनिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसके बाद केवल उन्हीं विक्रेताओं को सिम बेचने का अधिकार प्राप्त होगा। साइबर अपराधी एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर ठगी करते थे। ऐसे में सिम कार्ड की संख्या सीमित…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 289 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से चयनित 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके तहत गार्डेन अधीक्षक के पद पर 9, पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर 8, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 12 पद, राजस्व निरीक्षक 174 और विधि सहायक के पद पर 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सीएम ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

Read More

सहायक अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित हांसदा को मातृशोक फाइल फोटो Patamda: सहायक अध्यापक संघ बोड़ाम प्रखंड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह मुकरूडीह गांव निवासी ललित हांसदा की माताजी मति हांसदा का मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे करीब 94 वर्ष की उम्र में अपने घर में ही निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सहायक अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में सहायक अध्यापक, बुद्धिजीवी मंच पटमदा के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए। वह अपने पीछे तीन पुत्रों आनंद हांसदा, महेश्वर हांसदा व ललित हांसदा का भरा पूरा…

Read More

झारखंड में एक साल के लिए गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध, अधिसूचना जारी Ranchi: झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गुटखा-पान मसाला को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुटखा-पान मसाला पर बैन को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसके संकेत पिछले महीने ही दे दिये थे और अब स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर झारखंड को गुटखा मुुक्त प्रदेश बनाने की शुरूआत हो गई है। जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार अब झारखंड में गुटखा बेचना और खरीदना दोनों अपराध होगा और ऐसा…

Read More

ज्ञानेश कुमार बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, केरल कैडर के आईएएस रहे नए सीईसी ज्ञानेश कुमार के सामने बिहार चुनाव पहली चुनौती National Desk: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार रात इसकी अधिसूचना जारी की। वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है। कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल…

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी Patamda : पटमदा के कमलपुर थाना अंतर्गत गेरूवाला टोला बड़डीह में सोमवार को हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नाच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि परंपरा, संस्कृति व सभ्यता की रक्षा करने के लिए इस तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले विधानसभा…

Read More