- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
आंधारझोर में संत रविदास जयंती पर हरिनाम संकीर्तन शुरू, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि बोड़ाम में संत रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता मुचीराम बाउरी एवं कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन व अन्य Patamda : बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। मौके पर पहुंचे बोड़ाम बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी, मुखिया रूपा सिंह सरदार व पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो ने रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। मौके…
मुकरूडीह मेला से लौट रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक गंभीर घटनास्थल पर गिरा खून। Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव में मंगलवार की शाम को आयोजित छऊ नृत्य व मुर्गा पाड़ा मेला देखकर लौट रहे 3 युवक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जाती है जिसे ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटमदा के दिघी गांव निवासी सुरेश भुइयां (20) अपने दो साथियों के साथ अपनी बाइक पर मेला देखने के लिए मुकरूडीह गांव गया था। वहां से करीब…
आजादी की पहली लड़ाई में बाबा तिलका माझी का अतुलनीय योगदान : संजीव सरदार Dumaria: डुमरिया प्रखंड में मंगलवार को बाबा तिलका माझी की जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छोलागोड़ा चौक और छोटा अस्ती तिलका मैदान में बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर बाबा तिलका माझी को नमन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक पूजा अर्चना की। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाबा तिलका माझी आजादी की लड़ाई में अपना प्राण न्यौछावर कर दिया। आजादी की पहली लड़ाई में महानायक बाबा तिलका…
पोटका में श्रीलदर्स ने आदिवासी व सबरों के बीच मनाई आशीष डे की 72वीं जयंती Jamshedpur: साकची श्रीलेदर्स की ओर से स्वर्गीय आशीष डे की 72वीं जयंती मंगलवार को पोटका के कोवाली स्थित ढेंगाम गांव में 60 आदिवासी एवं सबर परिवारों के बीच मनाया गया। स्व. आशीष डे की धर्मपत्नी दोलन डे ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निखिल मंडल के आग्रह पर सुदूर देहात में अपने पति की जयंती मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी 60 परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया। इसमें चावल, दाल, तेल, सोयाबीन, चना, नमक, चीनी, मसाले, माचिस, चाय पत्ती, मिल्क पाउडर, चूड़ा, गुड़,…
जल, जंगल, जमीन और अस्तित्व को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : मंगलवार को मानगो क्षेत्र के बालीगुमा स्थित बाबा तिलका माझी स्टेडियम में देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका माझी की 275 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर बाबा तिलका एवेन आखड़ा की ओर से आयोजित वार्षिक संस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। मुर्मू ने वीर शहीद बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मौके…
बांगुड़दा प्लस टू स्कूल को टीएलएम में पहला व विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दूसरा स्थान Patamda: पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा को चाकुलिया डायट में आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल्स) प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यहां पदस्थापित विज्ञान शिक्षक सत्यरंजन सीट ने सोमवार को जिले में पहला स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। जबकि सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अभिनव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान शिक्षक सत्यरंजन के ही निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल की जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मंगलवार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।…
बोड़ाम हाइस्कूल के छात्र प्रियदर्शी षड़ंगी की टीम का मॉडल जिला में अव्वल Patamda: जिला शिक्षा विभाग की ओर से डायट चाकुलिया में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न विद्यालय के कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम के 8वीं के छात्र प्रियदर्शी षड़ंगी एवं उनके सहपाठी पार्थो मण्डल, धीरज स्वर्णकार ने विज्ञान विषय का एक सुंदर मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।…
बाबा तिलका मांझी को विधायक व पूर्व विधायक ने किया नमन Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के जुनबनी गांव में मंगलवार को बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाबा तिलका माझी चौक में एमबीबीटी क्लब जूनबुनी द्वारा एक मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी शामिल हुए। उन्होंने बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि बाबा तिलका माझी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। जिनके संघर्ष ने…
हस्ताक्षर अभियान चला झारोटेफ ने की मांग, सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा हो 62 वर्ष Patamda : झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन) द्वारा 7 फरवरी से सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालयों में अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 62 वर्ष करने, केंद्रीय कर्मियों की भांति शिशु शिक्षण भत्ता देने आदि मांगों को लेकर पटमदा प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध कुमार महतो के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। श्री महतो ने बताया कि यह अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान में मुख्य रूप से अदिति…
बाबा तिलका जयंती पर बिड़रा में 67 यूनिट रक्त संगृहीत Patamda: वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 275वीं जयंती के मौके पर शहीद स्मारक समिति के बैनर तले मंगलवार को पटमदा के बिड़रा ग्राम संसद भवन में एमजीएम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शाम 4 बजे तक 67 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो व दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने समिति के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए रक्तदाताओं…
