Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा में अमृत ग्राम विकास ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन Patamda : बंगाल सीमा से सटे पटमदा के कमलपुर थाना अंतर्गत आदिवासी बहुल लायाडीह गांव में शनिवार को अमृत ग्राम विकास की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर व विशिष्ट अतिथियों में पंसस निर्मल पावरी, समाजसेवी बबलु महतो, कमलकांत महतो व विशाल महतो शामिल हुए। इस संबंध में लायाडीह निवासी समाजसेवी मनसाराम पावरी ने बताया कि अमृत ग्राम विकास की ओर से हर साल की भांति इस साल भी…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन Patamda : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. शुभाशीष डे ने विद्यार्थियों के 75 से अधिक अभिभावकों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमआई एवं ईसीजी की जांच की गई। कैंप के संचालन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन, ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर की ओर से किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान गंभीर रूप से आंखों की समस्या पाए जाने वाले मरीजों को जमशेदपुर…

Read More

रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के मामले में 4 गिरफ्तार, जेल Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकरा गांव में 27 जनवरी को पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने गुड़ाबांदा और धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपियों में गुरु चरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, जीवन कर्मकार उर्फ लादु कर्मकार, सोकेन कर्मकार और काशीनाथ कर्मकार शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरु चरण कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गुड़ाबांदा थाने में…

Read More

गरीब मेधावी छात्र मनोज को मिली अमृत ग्राम विकास से मदद Patamda: बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव निवासी गरीब मेधावी छात्र मनोज कुमार महतो की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए अमृत ग्राम विकास ट्रस्ट ने शुक्रवार को आर्थिक मदद दी। बुद्धिजीवी मंच पटमदा की पहल पर मनोज को बीएचयू में स्नातक की पढ़ाई हेतु 3 महीने का खर्च दिया गया। बनकुचिया स्थित अमृत ग्राम विकास के कार्यालय में राम बहादुर सिंह, विशाल महतो आदि मौजूद थे। गौरतलब हो कि मनोज के पिता लकवा ग्रस्त होने की वजह से उसकी पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा बन रही थी लेकिन…

Read More

लावजोड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, राकेश स्पॉटिंग ने जीता खिताब Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कांदरुजोना लावजोड़ा सिमलतल फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया फाइनल में राकेश स्पॉटिंग ने लावजोड़ा एफसी को दो गोलों से पराजित कर विजेता का खिताब जीत लिया। प्रथम पुरस्कार के रूप में राकेश स्पॉटिंग को 30 हजार और एक ट्रॉफी एवं उप विजेता को 20 हजार रुपए व एक ट्रॉफी दिया गया। समारोह में मुख्य रूप से भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य…

Read More

बेलटांड़ में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा में 5वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर ब्लड सेंटर व प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से स्वेच्छा से 49 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें एक महिला के अलावा एक दर्जन से अधिक नए रक्तदाता शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि समिति द्वारा आयोजित शिविर में खास बात यह होती है कि हर बार नए लोग प्रेरित…

Read More

बोड़ाम में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित Patamda : बोड़ाम प्रखंड के रूपसान गांव में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता व बाउल संगीत कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। न्यू युवा क्लब रूपसान के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। इस संबंध में क्लब के सदस्य असीम कुंभकार ने बताया कि क्लब के द्वारा हर साल गांव में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जाती है। इस दौरान बच्चों के…

Read More

बिना सेफ्टी के ऊंचाई पर काम रहे थे मजदूर, प्रखंड प्रमुख ने किया निर्माणाधीन जल मीनार का निरीक्षण कर दी चेतावनी Musabani : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा हर घर जल नल योजना के तहत बरूनिया वाटर प्रोजेक्ट का चापड़ी में बन रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि लगभग 14 मीटर की ऊंचाई में बन रही पानी टंकी में बिना सुरक्षा व्यवस्था के ही मजदूर काम कर रहे हैं। वहां मजदूरों को पूरी तरह लापरवाही के साथ काम कराया…

Read More

आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित Patamda: आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में गुरुवार को विद्यालय के 12 वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएस उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण पद महतो, विश्वनाथ महतो, केजीबीवी के वॉर्डन रजनी मुर्मू ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. मिथिलेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय से विदाई नहीं दिया जाता बल्कि सत्र समाप्ति के पश्चात उन्हें शुभकामना दिया जाता है। उन्होंने अनुशीलन,अनुशासन के साथ…

Read More

बाघ ने बदला ठिकाना, अब बोड़ाम के गांवों में पंजे के निशान मिलने से सनसनी, पहुंची वन विभाग की टीम Patamda: पिछले कई दिनों से दलमा के जंगलों में घूम रहा बाघ के अब बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत में होने के संकेत मिले हैं। गुरुवार की सुबह जारकी एवं गोबरलाद टोला में मिले पंजे के निशान से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम सुबह ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पिछले दिनों चांडिल के तनकोचा…

Read More