Author: Kalyan Kumar Gorai

बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति का 5वां रक्तदान शिविर 7 को, प्रचार- प्रसार तेज Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में आगामी 7 फरवरी को 5 वां रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान संघ भवन में किया जाएगा। शुक्रवार को बेलटांड़ बाजार में प्रचार अभियान के क्रम में समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने कहा कि इस बार 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अब तक चार बार आयोजित शिविर में स्थानीय रक्तदाताओं एवं आम लोगों का बहुत अच्छा सहयोग व समर्थन समिति को मिला है। उन्होंने…

Read More

गुड़ाबांदा स्कूल में सहायक अध्यापक को दी गई विदाई Gurabanda: गुड़ाबांदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा के सहायक अध्यापक विद्याधर साव सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर ओर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक को माला पहनाकर व विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने शानदार नृत्य – गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, जगदीश…

Read More

दिल्ली से लौटने पर पीएम श्री केजीबीवी की छात्राओं का प्रखंड स्तर पर किया गया सम्मानित माला पहनाकर सम्मानित करतीं बीडीओ Patamda : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की पाइप बैंड टीम का नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद पटमदा लौटने पर शुक्रवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी छात्राओं को बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेन्द्र कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि, जिला पार्षद व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने फूल माला व बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान…

Read More

प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के 3 व जोड़सा के 1 छात्र सफल Patamda: प्रखंड संसाधन केन्द्र में पटमदा प्रखंड के कक्षा 8 से 12 तक के छात्र – छात्राओं के बीच प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सबसे पहले इन विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई एवं उनमें से क्वालिफाइड 9 विद्यार्थियों को 9 ग्रुपों में बांटकर राउंड वाइज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता विभिन्न विषयों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आधारित थी। ऑडियो एवं विजुअल राउंड से भी प्रश्न पूछे गए। इनमें पहला स्थान मोहित…

Read More

पारुलिया मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ज्ञापन Musabani: मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कुदगाड़िया को हाई स्कूल का दर्जा देने की मांग ग्राम प्रधान अशोक कुमार सोरेन, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य हरि शरण महाकुड़, शंभु गगराई व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से किया है। गुरुवार को मुसाबनी में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर कहा गया है कि पारुलिया पंचायत में एक भी उच्च विद्यालय नहीं है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए मुसाबनी और डुमरिया जाते…

Read More

बैंक ऑफ इंडिया की बोड़ाम शाखा के बाहर से फिर साइकिल की चोरी, रोष भुक्तभोगी सुभाष सिंह। Patamda: बोड़ाम बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा आए बेलडीह पंचायत के पाकोटोड़ा टोला निवासी सुभाष सिंह की साइकिल बुधवार को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को बोड़ाम बाजार में साप्ताहिक हाट के कारण भीड़भाड़ अधिक थी और तालाबंद होने के बावजूद किसी ने घटना को अंजाम दिया गया। क्षेत्र में अब तक कई साइकिलों की चोरी हो चुकी है और अब तक खुलासा नहीं हो पाने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है वहीं स्थानीय…

Read More

पटमदा के प्रथम विधायक स्व निताई सिंह की स्मृति में दो दिवसीय सामाजिक फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित भूमिज मुंडा श्मसान मैदान में स्वतंत्र भारत के प्रथम विधायक निताई सिंह की स्मृति में 19वां वार्षिक दो दिवसीय फुटबॉल व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया। आयोजन श्मसान रक्षा समिति लावा, पटमदा की ओर से किया गया। पारंपरिक लाया मनोज सिंह ने श्मसान में विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में समाज के ही विभिन्न गांवों के आये 16 टीमों ने हिस्सा लिया।…

Read More

लाभुकों के चयन में अनियमितता का आरोप, योग्य लोगों को अबुआ आवास देने की मांग बीडीओ को ज्ञापन सौंपते गोलकाटा के ग्रामीण। Patamda: पटमदा प्रखंड की कश्मार पंचायत अंतर्गत गोलकाटा के ग्रामीणों ने मंगलवार को सुरज कुमार महतो के नेतृत्व में पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बरतने को शिकायत बीडीओ से की। ग्रामीणों का आरोप है कि गोलकाटा गांव में जितने भी लाभुकों का चयन किया गया है उसमें सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड का कोई पालन नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से…

Read More

गोबरघुसी के गांवों में घुसा बाघ, दहशत में ग्रामीण, पलामू से आई वन विभाग की टीम Patamda: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के बाद पटमदा के बाटालुका से पश्चिम बंगाल फिर वहां से लौटकर बूढ़ाबूढ़ी पहाड़ और वहां से घाटशिला क्षेत्र में कई दिनों तक रहने के बाद सोमवार को रात से मंगलवार की सुबह तक पटमदा क्षेत्र में फिर देखा गया वही बाघ। पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत के कुकड़ू एवं अपो गांव में बाघ के पंजे का निशान मिलने व बाघ के दहाड़ने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। खरगोश का शिकार एवं…

Read More

एसएस +2 उच्च विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा के एसएस +2 उच्च विद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसने सभी को गर्व और देशभक्ति से भर दिया। मौके पर प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जोर देते हुए भारतीय संविधान और उसके मूल्यों को समझने और अपनाने की प्रेरणा दी। उपस्थित शिक्षकों ने भारतीय संविधान को लोकतंत्र और न्याय का आधार बताते हुए इसके…

Read More