Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा में सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के बीच प्रतियोगिता संपन्न Patamda: समावेशी शिक्षा के तहत बुधवार को जाल्ला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र पटमदा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) से जुड़े बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शकुन्तला महतो, बीआरपी अवनी महांती एवं दिव्यांग बच्चों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स पर्सन बृहस्पति सोरेन, शिक्षक अरविंद कुईला, मिहिर कुमार प्रमाणिक, तापस पाल, कर्मू गोप, सोनाली घोष व जयदेव बोस ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

Read More

पटमदा सीएचसी में स्वास्थ्य मेला आयोजित, 485 मरीजों ने उठाया लाभ Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 485 मरीजों ने चिकित्सीय जांच कराते हुए लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोमेन दत्त, डॉ. निगार तरन्नुम, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. मोहम्मद खान के अलावा सभी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ वर्कर) व कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।

Read More

किसान गोष्ठी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला पंचायत भवन में बुधवार को जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला से आए कृषि वैज्ञानिक निशु कुमारी और विकास गोराई ने 50 से ज्यादा किसानों को फसलों की सुरक्षा के जैविक, रसायनिक और वैज्ञानिक तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारीयां दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी किसानों के लिए कई तरह के फायदेमंद योजना लागू किया है। जिसका फायदा किसान उठायें। इस दौरान भूला पंचायत के मुखिया मंगल…

Read More

पुण्यतिथि पर सुधीर महतो को झामुमो नेता आस्तिक महतो समेत काफी लोगों ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur: राज्य सरकार डिप्टी सीएम रह चुके स्व सुधीर महतो की पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने उलियान स्थित घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन भी किया गया। मौके पर स्व सुधीर महतो की धर्मपत्नी सह ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, झामुमो नेता काबलू महतो, स्नेहा महतो, झरना पाल, अशोक सिंह, गोपाल महतो व नंदू सरदार आदि मौजूद थे। इस दौरान आस्तिक महतो ने कहा कि झारखंड…

Read More

बराभूम दर्पण इंपैक्ट : मेधावी छात्र मनोज की मदद को बढ़े हाथ, अब तक मिली 11 हजार की राशि, बुद्धिजीवी मंच ने भी दिलाया भरोसा मनोज कुमार महतो Patamda: बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव निवासी मेधावी छात्र मनोज कुमार महतो की आगे की पढ़ाई में पैसे की कमी अब बाधा नहीं बन सकती है। क्योंकि उनकी मदद को अब क्षेत्र के लोग आगे आने लगे हैं। लोग मदद के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कर रहे हैं। वह वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता सुधीर…

Read More

आगुईडांगरा हरिजन बस्ती में 4 महीने से जलमीनार खराब, लोग परेशान Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे आगुईडांगरा गांव के हरिजन बस्ती में पिछ्ले 4 महीने से जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। इससे गांव के सैकड़ों परिवारों को पेयजल के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रवि सहिस ने बताया कि जलमीनार खराब होने की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है लेकिन किसी तरह का ध्यान नहीं देने से उन्हें दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलमीनार की मरम्मत नहीं होने से गर्मी के मौसम में और परेशानी और…

Read More

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की 3 छात्राएं सेपक टकरा की झारखंड टीम में शामिल, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को आंध्र प्रदेश रवाना Patamda: 68वीं एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) अंडर-14 सेपक टकरा प्रतियोगिता हेतु बनी झारखंड टीम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की 3 छात्राएं भी शामिल की गई हैं। इसमें ललिता हांसदा, ललिता बास्के व दुनिया टुडू हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होगा। मंगलवार को रांची से हरी झंडी दिखाकर अंडर 14 बालक व बालिका दोनों टीम को रवाना किया गया। बालक वर्ग…

Read More

पटमदा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, रिम्स रेफर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाल्ला गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक 8 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। यह घटना बेलटांड़-बोड़ाम मुख्य सड़क के बीच टुसू मेला स्थल के पास हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक जाल्ला गांव निवासी सामंत बास्के का पुत्र प्रकाश बास्के अपनी साइकिल से टुसू मेला जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे प्रकाश बीच सड़क पर लहूलुहान होकर गिर…

Read More

ठनठनी घाटी में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायलों में एक की हालत नाजुक Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी के समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर सवार उसके 2 अन्य साथी को हल्की चोट है। इस संबंध में धूसरा निवासी हरिहर सिंह ने बताया कि पटमदा साप्ताहिक हाट से एक बाइक पर तीन युवक लायलम पंचायत के नूतनडीह स्थित अपने गांव लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक टेम्पो में लादकर गंभीर रूप…

Read More

पटमदा में पुआल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक की पटमदा शाखा के पास पुआल से लदे एक ट्रक के बिजली की तार में सटने से आग लग गई। धू-धू कर ट्रक को जलता देख सड़क किनारे के लोग भयभीत हो गए। घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। घटना के बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को तेज रफ्तार से करीब एक किमी दूर जलडहर पेट्रोल पंप के बगल में स्थित नाला में पहुंचाया और बड़ी दुर्घटना होने से…

Read More