- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम जनों की समस्याएं, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त अनन्य मित्तल। Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होंने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। फरियादियों ने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद,…
अब जनवरी में ही मिलेगी दो किस्तों में 5000 की राशि, 6 को 2500 और आखान यात्रा पर 15 को 2500 की राशि Ranchi: राज्य में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मकर संक्रांति और टुसू का त्योहार बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि इस बार प्रत्येक परिवार कम से कम 5 हजार की अतिरिक्त आमदनी होने वाली है। इसका अधिकांश हिस्सा पूरे परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी के साथ ही खाने – पीने की चीजों पर ही खर्च होने वाली है। लोगों को पिछले करीब एक माह से बेसब्री से इस योजना का इंतजार…
बोड़ाम के सासांगडीह में एक माह से जलमीनार खराब Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत सासांगडीह गांव में सोलर पैनल आधारित जलमीनार पिछले करीब एक माह से खराब पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो को देते हुए मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दर्जनों परिवारों को दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। इस मामले में गुरुवार को पूर्व पार्षद ने बोड़ाम बीडीओ किकू महतो को दूरभाष पर बात करते हुए मरम्मत कराने का आग्रह किया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द…
दिघी भूला व एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा समेत 15 सरकारी स्कूलों के 11वीं के बच्चों को शहर के निजी कंपनी, संस्थाओं का कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट उपायुक्त ने सभी स्टेक होल्डर के साथ की बैठक, कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, कंपनी व संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर के निजी कंपनियों एवं संस्थाओं में एक्सपोजर विजिट कराने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में चिन्हित कंपनियों एवं…
बांकादा-गागीबुरू में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, टॉस के माध्यम से हुआ फाइनल मैच का निर्णय Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बांकादा- गागीबुरू फुटबॉल मैदान में गुरुवार को बांकादा फुटबॉल टीम की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीटीएसी जोबा और डांगडुंग फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय और पेनाल्टी शूट आउट में दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। टॉस के माध्यम से बीटीएसी जोबा विजेता बनी। विजेता टीम को 20 किलोग्राम पोल्ट्री, उप विजेता डांगडुंग फुटबॉल टीम को 15 किलोग्राम पोल्ट्री, तृतीय बांकादा एफसी और…
हाथी हमले के पीड़ित को जिला पार्षद ने किया सहयोग Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अंतर्गत फुलकूटा मे हाथी के हमले से क्षतिग्रस्त घर के मालिक धुनू हांसदा को जिला पार्षद शिवनाथ मांडी ने सहयोग किया। गुरुवार को पीड़ित धुनू हांसदा के घर जाकर क्षति का जायजा लिया। तिरपाल दिया व बीट के वनकर्मी अभिलाष महतो को जल्द क्षतिपूर्ति देने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही वन विभाग की ओर से हाथियों को भगाने के लिए पटाखे आदि दिलाया। विदित हो कि 31 दिसंबर की रात को जंगली हाथी ने फुलकूटा के धुनू हांसदा के…
दिवंगत कॉमरेड विजय माझी के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि काटिन चौक स्थित घर पर विजय माझी के पुत्र से बात करते विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू। Patamda: पटमदा के काटिन चौक निवासी रहे दिवंगत कॉमरेड विजय माझी के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने गुरुवार को उनके शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। टुडू ने कहा कि बचपन से ही विजय बाबू के बारे में सुनते थे, वह स्वतंत्रता सेनानी भी थे। इस दौरान टुडू ने परिजनों को श्राद्धकर्म हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर उनके पुत्र फकीर माझी, सीपीआई कार्यकर्ता विजय मिश्रा व शांतिराम…
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रांची सदर के सीओ को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार मुंशी राम (सीओ) Ranchi : गुरुवार को एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर अंचल के अंचलाधिकारी मुंशी राम को गिरफ्तार किया है। रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे हैं। एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है। झारखंड में…
मकर संक्रांति के पूर्व बाजारों में बढ़ेगी रौनक, 6 जनवरी को 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500 Ranchi : राजधानी रांची में होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह मेगा होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में समारोह होगा जिसमें तीन लाख के आसपास महिलाएं जुटेंगी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद के लिए पैसे उपलब्ध करा दिए हैं। इससे…
सबसे अधिक प्लेटलेट्स वाला एसडीपी रक्तदान कर मिली भारद्वाज ने पेश किया उदाहरण मिली भारद्वाज Jamshedpur: नव वर्ष पर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश करती टीम पीएसएफ की 39 वर्षीय मिली भारद्वाज ने बुधवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर के विशेष शिविर में रक्तदान किया। महिला एसडीपी रक्तदाता के तौर पर सबसे अधिक प्लेटलेट्स वाला उन्होंने अपना तीसरा एसडीपी सहित 16 वें रक्तदान को पूरा किया। 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक 9 एसडीपी रक्तदान (क्रमशः आशीष अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, एमवी प्रसाद, संदीप चक्रवर्ती, दीप साहा, गणेश, मनोरंजन गौड़ एवं राजकुमार ) के जरिए टीम पीएसएफ के एसडीपी रक्तदान का…
