- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
आईटीडीए निदेशक ने किया पाकोटोड़ा सबर टोला का दौरा, ली समस्याओं की जानकारी Patamda: जिले के आईटीडीए निदेशक दीपांकर चौधरी ने रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के पाकोटोड़ा सबर टोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबर परिवारों से सरकारी योजनाओं के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि पेयजल व बिजली की सुविधा उपलब्ध है जबकि रहने के लिए घर नहीं है। एक महिला का बैंक पासबुक नहीं है। डाकिया योजना के तहत राशन और पीटीजी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। मौके पर मौजूद बीडीओ किकू महतो ने सबर परिवारों के जर्जर बिरसा आवास को…
दलमा में भूमिज मुंडा समाज का 43 वां वार्षिक वनभोज, टीएसी सदस्य विश्वनाथ ने कहा: सदियों से जल-जंगल-जमीन की रक्षा करते आ रहे हैं आदिवासी Jamshedpur : दलमा बुरु बोंगा मैदान, बिरिगोड़ा (चांडिल) में रविवार को भूमिज मुंडा समाज का 43 वां वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। इसका आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति पटमदा, नीमडीह, कुकड़ू, मानगो, सोनारी एवं तमाड़, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा संगठन चांडिल व आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, आदित्यपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मौके पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, टीएसी सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार, रांची विश्वविद्यालय…
दामाद हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को पटमदा पुलिस ने भेजा जेल जेल भेजने के पूर्व पटमदा थाना में आरोपी। Patamda : पश्चिम बंगाल के केरुआ निवासी सुभाष सहिस (दामाद) की हत्या में शामिल पटमदा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी चारों नामजद आरोपियों को पटमदा पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपियों में कालू सहिस, आनंद सहिस, अंजना सहिस व चंदना सहिस शामिल हैं। पटमदा थाना प्रभारी करम पाल भगत ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी शनिवार को ही सुंदरपुर गांव से कर ली गई थी और हाजत में उन्हें बंद कर दिया…
पटमदा के कुंदरूकोचा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, अभि स्पोर्टिंग ने जीता 25 हजार का पहला पुरस्कार विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू व जिला पार्षद प्रदीप बेसरा। Patamda : पटमदा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत कुंदरूकोचा फुटबॉल मैदान में हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व बतौर विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद प्रदीप बेसरा शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। 16…
पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 और झामुमो नेताओं के खिलाफ गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित Jamshedpur: झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 झामुमो नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। तीन दिनों के अंदर पार्टी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है और सभी के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप है। इनमें कुछ वैसे नेता भी शामिल हैं जो सुबह से शाम तक झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला कैंप कार्यालय, साकची में ही मौजूद व…
आखिरकार पकड़ी गई मराठी बाघिन जिन्नत, वन विभाग ने ली राहत की सांस Dumaria (jamshedpur) : ओड़िशा से भागकर पहले झारखंड और फिर बाद में पश्चिम बंगाल पहुंची बाघिन जिन्नत कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को वन विभाग की पकड़ में आ गई। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक मराठी बाघिन जिन्नत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रास्ते बांकुड़ा जिले के रानीबांध जंगल पहुंच गई थी। ओड़िशा के वन विभाग की टीम पश्चिम बंगाल की मदद से लगातार इसको पकड़ने की कोशिश में पीछे पीछे चल रहा था। लगभग 15 दिन पूर्व ओड़िशा के सिमलीपाल फॉरेस्ट रिजर्व से अपने मूल…
एनएच 33 पर भीषण सड़क दुघर्टना, ट्रेलर ने दो बाइक को रौंदा, मौके पर ही 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क दुघर्टना हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची तमाड़ पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार एनएच 33 के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, दुर्घटना इतनी…
हाथीखेदा मंदिर से लौट रहा ऑटो बांकादा में पलटा, 5 घायल, एक गंभीर Patamda: रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकादा गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसपर 5 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध महतो ने घायलों की मदद की। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से एक एक सीएनजी ऑटो पर सवार 5 लोग लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर पूजा कराने आए थे। वहां से अपने घर लौटने के क्रम में बांकादा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इससे सभी 5 लोगों को चोट लगी है और…
प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग करने पर 7 दुकानों से वसूला गया 4 हजार जुर्माना Saraikela: सरायकेला शहरी क्षेत्र व आसपास में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधित नियम-2021 के अंतर्गत प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद प्रतिबंधित किया गया है। जिसको लेकर नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक के निर्देश में शनिवार को नगर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक महेश जारिका के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान नगर के राज स्टोर, बहादूर सिंह मोदक, अहिदूम, गणेश, चंदन, शम्भू एवं सत्य सिंह मोदक की कुल सात दुकानों में जांच करते हुए 9.5 किलोग्राम…
एसडीएम ने किया लावजोड़ा पीएचसी का निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद पीएचसी का निरीक्षण करतीं एसडीएम Patamda: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को धालभूम की अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड की भूला पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से मिलकर सरकारी योजनाओं का किस प्रकार मिल रहा है, इसकी भी जानकारी ली। लावजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ड्यूटी में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरव मल्लिक से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यहां…
