- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
पारा शिक्षक सोनू सरदार हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद होगा विस्तृत खुलासा Jamshedpur: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय, बड़डीह में पदस्थापित पारा शिक्षक एवं संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हत्याकांड का मास्टमाइंड माने जानेवाला बीरबल सरदार और एक अन्य आरोपी लक्खीचरण नायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) ने इस हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई…
दलमा पहुंची स्काउट एंड गाइड प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की टीम ने माउंटेन ट्रैकिंग और वाइल्ड लाइफ संरक्षण पर किया कार्य Patamda: रविवार को 400 की संख्या में दलमा पहाड़ पर चढ़े विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने काफी अनुभव हासिल किया। 40 किमी की दूरी दलमा पहाड़ पर पहुंचने के बाद पहले दिन प्रतिभागियों ने पास के जंगल से जलाऊ लकड़ी एकत्र की। प्रकृति पर्यावरण के प्रयोगात्मक जीवन के साथ पूरे दिन बसना, एकीकरण, गीत गाना, गश्तीवार कैंप फायर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने दलमा रेंज के पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। प्रोग्राम किए गए प्रकृति अध्ययन…
दिघी भूला हाई स्कूल की छऊ नृत्य टीम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण 16 से, राष्ट्रीय कला उत्सव में होंगे शामिल दिघी भूला हाई स्कूल की छऊ नृत्य टीम। Patamda : बोड़ाम के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला की छऊ नृत्य टीम सोमवार को राष्ट्रीय कला उत्सव का प्रशिक्षण हेतु रांची रवाना हो गई। रांची जेसीईआरटी परिसर में इस टीम को 15 दिनों का प्रशिक्षण मिलेगा। उसके बाद टीम के सदस्य सभी छात्र दिल्ली में 3-4 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। छऊ नृत्य टीम में विद्यालय के छात्र भक्तरंजन महतो, आलोक…
ब्रेकिंग न्यूज: पारा शिक्षक सोनू सरदार की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, मंगलवार को होगा खुलासा सोनू सरदार (फाइल फोटो)। Jamshedpur: सरायकेला – खरसावां जिले के पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष सोनू सरदार (40) की हत्या मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार करने व हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस द्वारा जब्त करने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों से पुलिस द्वारा अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि सोनू सरदार की हत्या में कुल 6 गोलियां उनके शरीर में दागे गए थे। अपराधियों में एक ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं जिनके…
घाटशिला व जमशेदपुर प्रखंड के 70 किसानों ने पटमदा में बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट के मॉडल तालाबों का निरीक्षण कर ली जानकारी Patamda: किसानों को तालाब आधारित कृषि पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से बोड़ाम व पटमदा प्रखंड में काफी संख्या में मॉडल तालाबों का विकास किया गया है। सोमवार को महिला डेवलपमेंट ट्रस्ट से जुड़े घाटशिला व जमशेदपुर प्रखंड के 70 किसानों ने उनमें से कुछ तालाबों का भ्रमण करते हुए अनुभव हासिल किया। बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट के सदस्यों ने पटमदा प्रखंड के सन्तोष महतो, बोड़ाम के…
डुमरिया के खैरबनी लैंपस में धान क्रय केंद्र का मुखिया ने किया उद्घाटन Dumaria: डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी लैम्पस में किसान सरकारी दर पर धान विक्रय कर पायेंगे। सोमवार को मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम ने धान क्रय केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया। मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम ने बताया कि 24 सौ प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान का मुल्य प्राप्त होगा। वहीं धान क्रय के शुरू होने से किसानों में खुशी है। खुले मार्केट में धान का दर 18 सौ प्रति क्विंटल से कम दिया जा रहा है। लैंपस में धान खरीदी शुरू होने से किसानों…
जोड़सा सबर टोला में 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण Patamda : सोमवार को पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती जोड़सा सबर टोला में जमशेदपुर के सोनारी निवासी सह समाजसेवी अशोक कुमार की ओर से दिए गए 50 कंबलों का वितरण जोड़सा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेण सिंह ने असहाय व बुजुर्गों के बीच किया गया। इस संबंध में जोड़सा निवासी सह पटमदा इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंचानन दास ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी अशोक कुमार द्वारा 50 कम्बल उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान नवीन सिंह, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, केदारनाथ माझी,…
काम नहीं मिलने पर फिर भड़के बागजांता माइंस के मजदूर, किया अनिश्चितकाल सड़क जाम Musabani: बागजांता माइंस रेंज समूह के मजदूरों ने सोमवार द्वितीय पाली से बागजाता माइंस जाने वाली सड़क पर अनिश्चितकालीन बंदी शुरू कर दिया है। मजदूर यूसील प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद वादाखिलाफी से आक्रोशित हैं। मजदूरों ने बताया कि विगत दिनों बागजांता माइंस के रेंज समूह के मजदूरों का कार्य विगत 8- 9 महीनों से बंद होने के कारण काम से बैठा दिया गया था। मजदूरों ने विगत दिनों काम शुरू कराने के लिए आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया था। उस आंदोलन को देखते…
तुंगबुरु में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, चैम्पियन बनी लावजोड़ा की टीम ने जीता 40 हजार का पुरस्कार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक प्रतिनिधि, जिला पार्षद व अन्य अतिथिगण। Patamda : पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत तुंगबुरु फुटबॉल मैदान में अगहन संक्रांति के मौके पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हो गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व विशिष्ट अतिथियों में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, पटमदा थाना प्रभारी करम पाल भगत, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ परिचय…
गोबरघुसी लैम्पस में विधायक प्रतिनिधि ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन Patamda : किसानों से धान खरीदने के लिए पटमदा प्रखंड में पटमदा, गोबरघुसी व बांगुड़दा लैम्पस एवं बोड़ाम प्रखंड के लिए बोड़ाम लैम्पस में जिला प्रशासन के द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को बामनी चौक स्थित गोबरघुसी लैम्पस में पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने जिला सहकारिता पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीसीईओ अनिल कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कारपोरेशन…
