- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
मंत्री रामदास सोरेन का गुड़ाबांदा दौरा, किया पुल का शिलान्यास व स्कूल का निरीक्षण, कुड़ियान एवं भालकी एमएस को अपग्रेड करने का आश्वासन Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव टोला नूतनडीह में स्थानीय नाला में 88 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को राज्य के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आरसीडी रोड काशियाबेड़ा से नूतनडीह, कोशाफोलिया होते…
पटमदा के कुलटांड़ में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप रविवार को, 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं Patamda: पटमदा के कुलटांड़ स्थित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास, जमशेदपुर की ओर से आयोजित कैंप में जमशेदपुर समेत विभिन्न जगहों से 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। इसमें मुख्य रूप से हृदय रोग, चर्म रोग, सामान्य रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, नाक, कान, गला, दंत, मूत्र, कैंसर, किडनी, हड्डी, शिशु, शिशु हृदय, शल्य चिकित्सा, स्त्री व फेफड़ा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक…
पारा शिक्षक संघ के सरायकेला जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या से पारा शिक्षकों में आक्रोश, अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग सोनू सरदार (फाइल फोटो)। Jamshedpur: सरायकेला – खरसावां जिले के पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष सोनू सरदार (40) की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने बड़डीह गांव के समीप गोली मार दी गई। सूत्र बताते हैं कि सोनू पर सात गोलियां चलाई गई। घटना…
कोंकाधासा के आदिवासियों की समस्याएं जानने बाइक से पहाड़ी पर पहुंचे आईटीडीए निदेशक, 2 माह के अंदर बिजली कनेक्शन पहुंचाने का आश्वासन Patamda: आजादी के 77 वर्षों के बाद भी दलमा की पहाड़ी पर स्थित बोड़ाम प्रखंड के कोंकाधासा गांव में बिजली और सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। यहां निवास करने वाले आदिवासी भूमिज जाति के करीब दो दर्जन परिवार को अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी ने गांव पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर निदेशक ने बताया कि…
गुड़ाबांदा के पास ओड़िशा सीमा पर घूम रहा है 30 हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण ओड़िशा सीमा के एक गांव में मौजूद हाथियों का दल। Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के वन क्षेत्र में विगत दिनों एक बाघिन के आने से ग्रामीण दहशत में थे। बाघिन ने ओड़िशा के सिमलीपाल वन क्षेत्र से झारखंड के वन क्षेत्र में प्रवेश किया था, जो अब तक चाकुलिया वन क्षेत्र में मौजूद है। इससे तत्काल लोग राहत महसूस कर ही रहे थे कि शुक्रवार को सिमलीपाल वन क्षेत्र से 30 हाथियों का एक दल गुड़ाबांदा से…
ऋण माफी के बावजूद बैंक से मिल रहा नोटिस, जिला पार्षद खगेन महतो ने बीडीओ से की शिकायत शुक्रवार को बीडीओ से शिकायत करते पार्षद खगेन चंद्र महतो। Patamda : पटमदा-02 के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने शुक्रवार को पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग से कार्यालय में मुलाकात कर शिकायत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा केसीसी ऋण माफी योजना के तहत किसानों का ऋण माफी किए जाने के बावजूद बैंक ऑफ इंडिया काटिन शाखा प्रबंधक के द्वारा लाभुकों को नोटिस भेजा गया है। इसके कारण किसानों में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा कि बैंक…
बोड़ाम में हुई सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को भेजा जेल दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन। Patamda : सोमवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के बनडीह मोड़ के समीप जिस पिकअप वैन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की घटना हुई थी उसके चालक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। बोंटा निवासी पिकअप वैन चालक सह मालिक दयामय महतो को बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना के चौकीदार के लिखित आवेदन पर गुरुवार को बोड़ाम थाना में…
जमशेदपुर में जाम से मुक्ति के लिए झामुमो नगर कमेटी ने ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा सुझाव पत्र टिस्को कंपनी एचएसएम गेट से निकलने वाले मालवाहक वाहनों को नियंत्रित करें अन्यथा गेट जाम किया जाएगा: महावीर मुर्मू Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में आए दिन हो रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को झामुमो नेता महाबीर मुर्मू एवं नगर अध्यक्ष दलगोविन्द लोहरा के नेतृत्व में ट्रैफिक डीएसपी को गोलमुरी यातायात थाना में एक सुझाव पत्र दिया गया। इस दौरान झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि टिस्को कंपनी एचएसएम गेट से निकलने वाले मालवाहक वाहनों को नियंत्रित…
विधायक मगंल कालिंदी ने सड़क दुघर्टना में घायल सुशांत के इलाज हेतु टीएमएच में जमा कराया 50 हजार, इलाज जारी शुक्रवार को टीएमएच अस्पताल परिसर में मरीज के परिजनों से बात करते विधायक मगंल कालिंदी। Patamda: झारखंड विधानसभा का सत्र समाप्त होने के दूसरे दिन जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी शुक्रवार को टीएमएच पहुंचे और सड़क दुघर्टना में घायल बच्चे सुशांत टुडू के इलाज में बकाया बिल में तत्काल 50 हजार रुपए जमा करवाया। उन्होंने अस्पताल के जीएम से मिलकर आग्रह किया कि सुशांत के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाए और उसे बचाने के लिए जो भी खर्च आएगा…
बालू के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा – राज्य में 25 से 40 रुपए प्रति बोरी बिक रही है बालू पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। Ranchi : पलामू सहित झारखंड के अन्य जिलों में 25 से 40 रुपये प्रति बोरी बालू बिक रही है। यह कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का। उन्होंने बालू को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि झारखंड में बालू की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 444 बालू घाटों में से केवल 51 को स्वीकृति है और…
