- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
शपथ ग्रहण के बाद जमशेदपुर लौटने पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जमकर हुआ स्वागत Jamshedpur : रांची में शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को जमशेदपुर लौटने पर राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का डोबो पुल पर झामुमो की ओर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इसके बाद खुली जीप पर सवार होकर मंत्री रामदास ने उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और राज्य का सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद लिया। शहीद निर्मल महतो की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते मंत्री रामदास सोरेन। मौके पर…
गुड़ाबांदा में सहायक शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई Gurabanda : शुक्रवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के अपग्रेडेड हाईस्कूल रेरुआ मुढ़ाठाकरा के सहायक शिक्षक सीता राम मुर्मू को भावभीनी विदाई दी गई। स्कूल परिसर में ग्राम प्रधान पितांबर मुर्मू की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित की गई। विभिन्न उपहार देकर उज्वल भविष्य की कामना की गई। सहायक शिक्षक सीता मुर्मू ने 19 वर्षों के कार्यकाल में विद्यालय में अभुतपूर्व योगदान दिया। शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान की बदौलत कई विद्यार्थियों ने सफलता पाई। मौके पर शिक्षक राधाकांत नायक, दुलाल चंद्र रजक, बलराम नायक, रतीकांत प्रधान, गुजाल किस्कू, रामचंद्र सोरेन ,…
डुमरिया के दामदी टोला घुटूडीह में जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान Dumaria : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के ग्राम दामदी टोला घुटूडीह में सौर ऊर्जा संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना कई माह से खराब है। डीएमएफटी मद से स्थापित इस जलमीनार की क्षमता 4000 लीटर की है। जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति बंद है। पेयजल के लिए ग्रामीणों को लंबी दुरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण उदय टुडू, सिमाल बेसरा, मंगल सोरेन, मीनी देवगम, मानी सोरेन आदि ने बताया कि जलमीनार खराब होने के कारण इस टोला के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने पेयजल…
सीएम हेमंत ने मंत्रियों में बांटे विभाग, रामदास सोरेन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन (फाइल फोटो) Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद आज अपने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा के साथ-साथ गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं, अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री ने इस बार भी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…
मानसी म्यूजिक एंड डांस एकेडमी को अखिल झारखंड नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, हर्ष Ghatshila : घाटशिला की मानसी म्यूजिक एंड डांस एकेडमी ने भरतनाट्यम प्रशिक्षिका चंद्रिमा चटर्जी के निर्देशन में टैगोर सोसाइटी, जमशेदपुर द्वारा हाल में आयोजित अखिल झारखंड ग्रुप डांस कंपीटिशन 2024 में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। कुल 33 प्रतिभागियों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रुप सी में 8 से 10 वर्ष के नर्तन कलाकारों में प्रार्थना सुंडी, स्नेहज मल्लिक, अनन्या चौधरी, सायनिका चक्रवर्ती और अद्रिजा दास के दल ने अपने भरत नाट्यम…
पटमदा इंटर कॉलेज के जमींदाता बिरिंची महतो की माता का निधन, शोक की लहर भादूवाला महतो (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के जमींदाता बिरिंची महतो की माता भादूवाला महतो का गुरुवार की शाम करीब 7 बजे 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पिछले करीब एक सप्ताह पूर्व लकवा मार दिया था और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार की सुबह उनका अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे और सुबह 9 बजे उनकी शवयात्रा निकाली गई। वह अपने पीछे एकमात्र…
नेहरू युवा केंद्र ने डिमना लेक में चलाया स्वच्छता अभियान Patamda: नेहरू युवा केंद्र संगठन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से गुरुवार को करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर बोड़ाम प्रखंड के डिमना झील एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से जिला युवा पदाधिकारी अंजली कुमारी, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़, कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. बीके सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, डाॅ. आले अली , परीक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीएन त्रिपाठी, तनवीर काजमी, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद…
पटमदा के सतीघाटा गायत्री आश्रम में 9 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन Patamda : पटमदा प्रखंड के माचा- आगुईडांगरा सतीघाटा गायत्री आश्रम में गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में युग ऋषि वेदमूर्ति परम पूज्य गुरुदेव प. राम शर्मा आचार्य एवं माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में 9 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान आगुईडांगरा तालाब से 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल मंदिर में स्थापित की। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पटमदा के जिला खगेन चंद्र महतो, बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो,…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन Patamda: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति व स्कूल में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सावित्री महतो ने की। मौके पर प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। उन्होंने घर में बच्चों की पढ़ाई में निगरानी रखने, मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम करने, बच्चों…
बोड़ाम ने बहरागोड़ा ‘ए’ को 3 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत लगातार दूसरी जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में बोड़ाम के खिलाड़ी। Patamda: बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में गुरूवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 17वां विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग चरण का मैच बोड़ाम और बहरागोड़ा ‘ए’ के बीच खेला गया। बहरागोड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 24.3 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बोड़ाम के गेंदबाज पार्थ गोप और चिन्मय ने 2-2 विकेट झटके। बोड़ाम टीम 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते…
