- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
डुमरिया के लखाईडीह पंहुचे एसएसपी व ग्रामीण एसपी ने विद्यार्थियों को दिए सफल होने के टिप्स Dumaria : झारखंड विधानसभा चुनाव- 2024 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पहली बार मतदान केंद्र बनाए जाने के बाद चर्चा में आए लाखाईडीह गांव में गुरुवार को अचानक पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल व ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पहुंचकर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। डुमरिया प्रखंड के बीहड़ इलाके में बसे लखाईडीह पहुंचने पर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंड बाजा की धुन पर किया। एसएसपी ने छात्रों को पढ़ाई से संबंधित…
संविधान निर्माण में झारखंड के जयपाल सिंह मुंडा व कैलाश नाथ कुजूर ने भी निभाई थी भूमिका: दीपक रंजीत Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को संविधान दिवस मनाया। मौके पर वक्ताओं ने संविधान सभा समिति में झारखंड के लोगों के योगदान को याद किया। झारखंड जनतांत्रिक महासभा के दीपक रंजीत ने कहा कि झारखंड से जयपाल सिंह मुंडा, कैलाश नाथ कुजूर जैसे महान नेताओं ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे जीवन में एक…
लायाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक टाइगर बनी चैंपियन ब्लैक टाइगर काटिन ने मिलन स्पोर्टिंग भालू को 4-3 से हराया Patamda : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा के लायाडीह जाहेरगाड़ मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में ब्लैक टाइगर काटिन फुटबॉल टीम चैंपियन बनी। 16 टीमों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्लैक टाइगर एवं मिलन स्पोर्टिंग भालू के बीच हुआ। 10 मिनट के इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। जिसके कारण टाइ ब्रेकर के माध्यम से निर्णय लिया गया और ब्लैक…
गुड़ाबांदा में ग्रामीणों ने विधायक का किया अभूतपूर्व स्वागत, रामदास ने कहा – करेंगे स्पेशल पैकेज की मांग Ghatshila : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र बाबुलाल सोरेन को चुनाव में पटखनी देने के बाद विधायक रामदास सोरेन ने मंगलवार को गुड़ाबांदा का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समर्थन देने के लिए आभार जताया। इस दौरान भालकी में कार्यकर्ताओं ने जिला सदस्य बिमल कर्मकार और प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू के नेतृत्व में रामदास सोरेन का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया। अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। भालकी और कासियाबेड़ा में विधायक रामदास सोरेन…
संविधान दिवस पर दिघी भूला उच्च विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन जमशेदपुर की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र जमशेदपुर के जिला अधिकारी अंजली कुमारी की उपस्थिति में सबसे पहले विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” के तहत एक पेड़ लगाया गया। उसके बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा गया। विद्यालय परिसर से भूला मोड़ तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें संविधान विषय पर…
काटिन में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण Patamda : मंगलवार को पटमदा के काटिन चौक परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के मौके पर संविधान प्रस्ताव का पाठ किया। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विश्वनाथ महतो ने कहा कि भारतीय संविधान न केवल एक विधिक दस्तावेज है बल्कि यह हमारे देश की विविधता, एकता और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा…
मंगल कालिन्दी की जीत में बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो की भी रही अहम भूमिका (फाइल फोटो) Patamda : जुगसलाई विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भारी मतों के अंतर से विधायक बने मंगल कालिन्दी की जीत में पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री श्रीकांत महतो की भी अहम भूमिका रही। मंत्री ने तीन दिनों तक पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड समेत पूरे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर झामुमो व कांग्रेस के नये-पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए रणनीति तैयार की। मंत्री ने चुनावी टिप्स देते हुए कार्यकर्ताओं में…
डुमरिया में झामुमो का विजय आभार यात्रा आयोजित, विधायक संजीव ने प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया के छोलागोड़ा चौक पर सोमवार को विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत किया गया। दुसरी बार विधायक बनने के बाद डुमरिया पंहुचे। वीर शहीदों को नमन किया। विधायक संजीव सरदार को झामुमो और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए फुल मालाओं से लाद दिया। विधायक संजीव सरदार भी कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक गीत संगीत के पर थिरकते नजर आए। इसके उपरांत आभार यात्रा निकाली गई। प्रखंड के बड़ाकांजिया, तिरिलडीह, बकुलचंदा, कुंडालुका, खैरबनी, भागाबांदी,…
दूसरी बार विधायक बनने के बाद मंगल कालिन्दी ने पटमदा में निकाली आभार यात्रा Patamda :अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी ने सोमवार को पटमदा में आभार यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने पटमदा के धुसरा, बामनी, कुन्दरूकोचा एवं लावा में लोगों के साथ मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें करीब 43 हजार वोटों के अंतर के साथ दूसरी बार विधायक बनाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेलटांड़ चैक से पटमदा बाजार तक पदयात्रा करते हुए अपने हाथों से लड्डू का वितरण किया। इस दौरान बेलटांड़ में भगवान बिरसा मुंडा व पटमदा में सिदो-कान्हू…
भाजपा जनादेश का सम्मान करे, थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो राज्य हित में सहयोग करे : पिंटू दत्ता शनिवार को भिलाई पहाड़ी स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में जश्न मनाते झामुमो नेता पिंटू दत्ता Jamshedpur : झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत राज्य की जनता का विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि इस जनादेश का भाजपा को सम्मान करते हुए राज्य हित में आगे 5 साल हेमंत सोरेन की सरकार चलाने में सहयोग करना चाहिए ताकि…
