Author: Kalyan Kumar Gorai

मुसाबनी प्रखंड झामुमो की समीक्षा बैठक, 40 हजार मत मिलने का दावा Musabani: झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को सुरदा क्रॉसिंग में जोन प्रभारी एव वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत 13 नवंबर को हुए मतदान की समीक्षा की गई। प्रखंड क्षेत्र के सभी जोन से प्रभारी एवं बूथ प्रभारी से बुथ वार रिपोर्ट लिया गया। प्रभारियों से मिले मतदान के रिपोर्ट पर झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में यह दावा किया कि मुसाबनी प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा मत पाने में सबसे अव्वल रहेगा। प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन व…

Read More

डुमरिया के बोमरो में जलमीनार खराब, पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामीण Dumaria: डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो गांव में जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण खराब जलमीनार के नीचे मवेशी बांध रहे हैं। गांव के लगभग 30 परिवार कुएं का पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीण अर्जुन मुर्मू, राम सोरेन, ग्राम प्रधान आजाद सोरेन आदि ने बताया कि गांव में दो जलमीनार मौजूद है। एक में पूरी तरह से पानी निकलना बंद हो गया है। जबकि दुसरे में कुछ देर पानी निकलने के बाद बंद हो जाता…

Read More

प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मनाया गया विश्व शौचालय दिवस Patamda: पटमदा प्रखंड के प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मंगलवार को इको क्लब की ओर से विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस संबंध में शिक्षक विवेकानंद दरिपा ने बताया कि स्वच्छ शौचालय, स्वस्थ भविष्य के नारे को चरितार्थ करते हुए इको क्लब के सदस्यों ने विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थियों को शौचालय को साफ रखने व आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग करने का संदेश दिया। इको क्लब के नोडल शिक्षक द्वारा सदस्यों के साथ मिलकर शौचालय जाने वाले रास्ते को साफ किया गया। जबकि शौचालय के अंदर…

Read More

बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, प्रदेश सचिव खगेन महतो ने कहा – बीस सूत्री कार्यक्रम इंदिरा जी की देन Patamda : मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव खगेन चंद्र महतो ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा जी का अतुलनीय योगदान रहा।…

Read More

जुगसलाई में सभी को कैंची पर ही जीत का भरोसा, क्या है इसके असली मायने, अंदर पढ़ें…. Patamda: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को संपन्न जुगसलाई विधानसभा का चुनाव में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े 3 लाख है जबकि यहां करीब ढाई लाख लोगों ने मतदान किया है। पटमदा, बोड़ाम और जिला परिषद क्षेत्र -04 समेत 35 पंचायतों की अगर बात करें तो मुकाबला त्रिकोणीय हुआ है। जिसमें झामुमो, आजसू और जेएलकेएम के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। वहीं जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र समेत…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार का हृदय गति रुकने से निधन, शोक की लहर Chandil: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। मां के निधन के तीन महीने बाद सुदेश कुमार का निधन होने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पार्थिव शरीर का बामनी नदी घाट पर रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर काफी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी शवयात्रा में शामिल हुए। वह अपने पीछे दो नाबालिग…

Read More

फर्जी बीपीएल कार्ड पर निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला, वास्तविक लोग वंचित : महासभा Jamshedpur: झारखंड जनतांत्रिक महासभा और बिरसा सेना की संयुक्त बैठक रविवार को जमशेदपुर के बारीडीह क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में शहर अंतर्गत बस्ती क्षेत्र के लोगों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस संबंध में महासभा के दीपक रंजीत ने कहा कि जमशेदपुर शहर में फर्जी बीपीएल कार्ड बनाकर लोग आरटीई के तहत निजी स्कूलों में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से अपने बच्चों का दाखिला करा रहे…

Read More

पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल में आयोजित बाल मेला में बच्चों ने की मस्ती Patamda: बाल दिवस के अवसर पर साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा की ओर से शनिवार को गोबरघुसी स्थित स्कूल परिसर में बचपन की भावना का सम्मान करने के लिए एक जीवंत और मजेदार कार्यक्रम, ‘वंडरलैंड फेस्ट’ का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में कई खाद्य स्टॉल और खेल थे, जो छात्रों की पसंद और रुचि के अनुसार सजाए गए थे। स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर आकर्षक गतिविधियों तक, इस कार्यक्रम ने छात्रों को तनावमुक्त होने, मौज-मस्ती करने और अपने साथियों के साथ शानदार यादें बनाने का मंच प्रदान…

Read More

सावधान! दुकान के बाहर अपराधी चिपका रहे अपना क्यूआर Dumaria: साइबर अपराधी हमेशा नई – नई तरकीब निकाल लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं। थोड़ी सी असावधानी से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। बीती रात को डुमरिया बाजार में कई दुकानों के आगे मौजूद क्यूआर कोड में अपराधियों ने दूसरा क्यूआर कोड का कतरन चिपका दिया। जिसके कारण कस्टमर के द्वारा भेजी गई रकम दुकानदारों के पास नहीं पहुंची। इसके बाद जब दुकानदारों ने जांच की तो अपने क्यूआर कोड के उपर दुसरे का क्यूआर कोड चिपका हुआ पाया। शनिवार को थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने इस…

Read More

पलाशबनी में आयोजित सोहराय पर्व में शामिल हुए झामुमो नेता पिंटू दत्ता Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के श्रीघुटू टोला में आयोजित सोहराय पर्व में मुख्य अतिथि के रूप शामिल झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी समुदाय की भाषा-संस्कृति व परंपरा ही उसकी पहचान का मुख्य आधार है इसलिए युवा पीढ़ी को इसे बचाए रखने की जरूरत है। इस दौरान गोरु खूंटाव प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मौके पर बुद्धेश्वर कुंडू, कांग्रेस सिंह, प्रधान महतो व गोविंद महतो आदि मौजूद थे।

Read More