- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
दिन रात आपकी सेवा में तत्पर रहने वाले मंगल भैया को 2019 की भांति फिर एक बार जिताएं : कल्पना सोरेन पटमदा के गोबरघुसी में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंगल कालिंदी के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित Patamda: 2019 में आपने झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को जिताकर राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आपकी सेवा में दिन रात तत्पर रहने वाले मंगल भैया को फिर एक बार जिताएं और राज्य में एक ही नारा हेमंत दुबारा को चरितार्थ करें। यह बातें शनिवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा के गोबरघुसी स्थित…
बुरे फंसे जयराम महतो व विनोद स्वांसी, देर शाम तक सभा करने पर बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जुगसलाई विधानसभा सीट से प्रत्याशी विनोद स्वांसी के समर्थन में शुक्रवार को बोड़ाम में आयोजित विशाल महासंकल्प सभा की सफलता से जहां पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं वहीं देर शाम तक सभा करने पर पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो व प्रत्याशी विनोद स्वांसी के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर एफएसटी की शिकायत पर बोड़ाम थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से दोपहर…
कल्पना सोरेन आज गोबरघुसी में, मंगल कालिंदी के लिए मांगेंगी वोट Patamda: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने बताया कि जुगसलाई से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंगल कालिंदी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के लिए सारी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और कुछ ही घंटों के बाद झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन हेलीकॉप्टर से आएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरे पटमदा…
खेत खलिहान में जाकर प्रचार कर रहे झामुमो कार्यकर्ता, कृषि कार्यों में व्यस्त किसानों से मांग रहे समर्थन Ghatshila: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ रही है। जहां ग्रामीण धान कटनी में व्यस्त हैं कार्यकर्ता वहीं पंहुच रहे हैं। झामुमो कार्यकर्ता प्रखंड के हर पंचायत में अलग-अलग टोली बनाकर प्रचार करते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार को विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। कार्यकर्ता खेतों में खलिहानों में काम कर रहे लोगों से मिलकर झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। डुमरिया प्रखंड के झामुमो नेता भगत हांसदा के नेतृत्व…
5 किलो चावल और हजार रुपए उपलब्धि नहीं, बदलाव के लिए कैंची छाप पर वोट करें : जयराम महतो Patamda: शुक्रवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम हाटतोला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो खूब गरजे। उन्होंने भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और आजसू के नेताओं और वर्तमान व पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए झारखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शाम करीब पौने 7 बजे से सवा 7 बजे तक हजारों की भीड़ को संबोधित किया। जयराम महतो ने कहा कि आवाज से पता चल रहा है…
पटमदा व बोड़ाम में छठ व्रतियों ने उदीयमान भास्कर को दिया अर्घ्य Patamda: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह उदीयमान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़ स्थित रहर गाड़िया तालाब व पटमदा छोटा बांध तालाब एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य देवता को दूध व जल चढ़ाया। बेलटांड़ में पटमदा के अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास व पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने भी अर्घ्य प्रदान किया व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। मौके…
कोलकाता में जीवनानन्द स्मृति सम्मान से सम्मानित किए गए जमशेदपुर के बांग्ला साहित्यकार अनूप कुमार दास
कोलकाता में जीवनानन्द स्मृति सम्मान से सम्मानित किए गए जमशेदपुर के बांग्ला साहित्यकार अनूप कुमार दास Jamshedpur: कोलकाता के सियालदह स्थित कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जीवनानन्द स्मृति सम्मान से सम्मानित किए गए जमशेदपुर निवासी साहित्यकार अनूप कुमार दास। इस संबंध में अनूप कुमार दास ने बताया कि अक्षरस्रोत साहित्य पत्रिका (आलोकचित्र व अंतवेव अंगना) की ओर से जीवनानन्द स्मृति सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आए बांग्ला भाषा से जुड़े कवि और साहित्यकारों ने भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
जुगसलाई प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने एनएच 33 के किनारे इंडिया गठबंधन के 3 कार्यालयों का किया उद्घाटन Jamshedpur : गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने एनएच 33 के किनारे स्थित भिलाईपहाड़ी, पीपला व नारगा में चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता, फनी दास, कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती, रसराज महतो व शरत महतो, झामुमो नेत्री सह पूर्व मुखिया मिनती टुडू, पायो बास्के, चांदराय टुडू, मानसिंह मुर्मू, दुखिया मुर्मू, तुलसी सोरेन, रिंपा महतो, सूरजमणि…
आंधारझोर फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, बेलडीह को 10 विकेट से हरा आमझोर की टीम बनी चैंपियन Patamda : बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर फुटबॉल मैदान में गुरुवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। आंधारझोर और केंदडीह क्रिकेट टीम की ओर आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बेलडीह और आमझोर के बीच खेला गया। आमझोर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बेलडीह क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बेलडीह के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 26 रन बनाया। जबकि आमझोर…
सांसद विद्युत वरण महतो ने पार्टी प्रत्याशी के लिए डुमरिया में किया प्रचार Ghatshila: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को डुमरिया क्षेत्र का दौरा किया। सांसद ने बारुनिया, डेराकोचा, करनसाई, मंदा समेत अन्य गांवों में पार्टी की प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की। बारुनिया में ग्रामीणों ने सांसद से सेरालडीह से बारुनिया जर्जर सड़क और गांव में कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं होने का का मुद्दा उठाया। सांसद ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। मोबाइल नेटवर्क के मुद्दे पर कहा कि बीएसएनएल के…
