- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी के समर्थन में आए अखिलेश व गणपति करुवा, कहा – भारी मतों से होगी जीत विनोद स्वांसी Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जुगसलाई विधानसभा सीट से प्रत्याशी बने विनोद स्वांसी के समर्थन में आए अखिलेश करुवा व गणपति करुवा ने उनके लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। अखिलेश जुगसलाई सीट से 1990- 95 तक झामुमो विधायक रह चुके मंगल राम के पुत्र हैं और वह भी इस सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। उनकी पकड़ जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाबांधा, गोविंदपुर, खड़ंगाझाड़ समेत आसपास…
टिकट कटने से भड़के लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलियम्स मरांडी, हेमंत सोरेन से मांगा जवाब दिनेश विलियम्स मरांडी (फाइल फोटो) Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के बाद अब झामुमो में भी बगावत के सुर दिखाई देने लगे हैं। संथाल परगना के लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक दिनेश विलियम्स मरांडी का टिकट इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने काट दिया है। मंगलवार की देर रात जारी झामुमो की पहली सूची में नाम नहीं होने और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर दिनेश ने मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष…
ब्रेकिंग न्यूज: जादूगोड़ा से चोरी हुए मोबाइल फोन व टैब समेत दो आरोपी को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज: जादूगोड़ा से चोरी हुए मोबाइल फोन व टैब समेत दो आरोपी को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार Purulia: पुरुलिया में बलरामपुर थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल फोन की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम घनश्याम सिंह और सागर सिंह हैं जो बलरामपुर थाना क्षेत्र के चुटकिडी गांव निवासी हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 61 मोबाइल और 1 टैब बरामद किया है। इस संबंध में एसपी अभिजीत बनर्जी ने बताया कि पुरुलिया जिला पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि चोरों के एक समूह ने झारखंड राज्य के पूर्वी…
एसएसपी ने किया बोड़ाम व कमलपुर के चेकनाका का औचक निरीक्षण Patamda : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल की ओर से मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से किए गए औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती चेकनाकों बड़ासुसनी व काटिन का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साथ में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग व पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर भी शामिल थे। मौके पर एसएसपी ने थानेदारों व ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों…
जुगसलाई से जेबीकेएसएस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे भाजपा नेता विमल बैठा Patamda: झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर यादव ने मंगलवार को 7 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें जुगसलाई विधानसभा सीट के लिए भाजपा नेता विमल किशोर बैठा का नाम भी शामिल है। बैठा ने बताया कि कार्यकर्ता व समर्थकों की मांग पर उन्होंने चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही लोग उन्हें शुभकामना देने लगे हैं। गौरतलब हो कि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) में सुप्रीमो जयराम महतो के साथ राजनीति करते…
ग्रामीण क्षेत्र पटमदा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में बना राज्य का पहला गुलाबी शौचालय Patamda: किशोरियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट तथा प्रधानाध्यापिका के प्रयास से एमएचएम लैब सहित पिंक टॉयलेट का निर्माण पटमदा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल माचा में किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा ने बताया कि पिंक टॉयलेट बनाने का मकसद महिलाओं और किशोरियों की दिक्कतों को कम करना है। इन शौचालयों में महिलाओं के नेतृत्व वाली सुविधाएं होती हैं। इनमें कौशल और प्रौद्योगिकी का परिचय देकर महिला कर्मचारियों और किशोरियों का क्षमता निर्माण और विद्यालय…
ब्रेकिंग न्यूज: जुगसलाई से जेएलकेएम ने दिया तमाड़ के मूल खतियानी इंजीनियर विनोद स्वांसी को टिकट विनोद स्वांसी Patamda: लंबी प्रतीक्षा के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम कुमार महतो ने मंगलवार को तमाड़ के मूल खतियानी और टाटा स्टील में इंजीनियर विनोद स्वांसी को जुगसलाई विधानसभा सीट के लिए टिकट दिया है। करीब डेढ़ दशक से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से समाजसेवा का कार्य करने वाले विनोद स्वांसी की पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में भी पहचान है। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी के जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी से जुड़े कई पदाधिकारियों ने विनोद स्वांसी…
कमलपुर पुलिस ने अवैध शराब की कई भट्टियों को तोड़ा, 12 क्विंटल जावा किया नष्ट Patamda: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देश पर सोमवार को कमलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा फुलझरना-मुदीडीह के जंगल में चल रही कई अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ दिया गया। जबकि मौके पर ड्रम एवं अन्य बर्तनों में रखे करीब 12 क्विंटल महुआ जावा को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध…
बांकादा के 40 परिवार कर सकते हैं चुनाव का बहिष्कार, 6 माह से जलमीनार खराब होने से आक्रोशित हैं ग्रामीण Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बांकादा गांव के मुदी पाड़ा का जलमीनार करीब 6 महीने से खराब पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है और नाराज ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मूड बना रहे हैं। गांव के रंजित प्रमाणिक ने बताया कि जलमीनार के खराब होने की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई है परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इससे 40 परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा…
जमशेदपुर पश्चिम से बृंदावन दास व बहरागोड़ा सीट से सनत कुमार लड़ेंगे बसपा के टिकट पर चुनाव ! Jamshedpur: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से पटमदा निवासी ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास प्रत्याशी होंगे। जबकि इसी जिले के बहरागोड़ा विधानसभा सीट से जिले के पूर्व लोकपाल सनत कुमार महतो उर्फ़ रतन महतो प्रत्याशी होंगे। इसकी जानकारी देते हुए बसपा नेता सह जमशेदपुर लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी प्रणव महतो ने बताया कि सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों ही नेताओं ने केंद्रीय राज्य प्रभारी जीसी दिनकर…
