- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
जेएलकेएम ने लावा से बोड़ाम तक निकाली अधिकार यात्रा, टाइगर जयराम महतो का समर्थन करने की अपील Patamda : राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के और बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो के संयुक्त नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। झारखंड अधिकार यात्रा के नाम से निकली रैली पटमदा के लावा से काटिन, कुमीर होते हुए दांदुडीह बंगाल सीमा तक पहुंची। फिर बनकुंचिया होते हुए मुकरुडीह से बोड़ाम तक पहुंचकर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई। रैली…
झामुमो दलित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय रजक ने खिलाड़ियों को दिया फुटबॉल Patamda : झामुमो दलित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय रजक ने मंगलवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा प्रखंड के पवनपुर व आगुईडांगरा टोला फुलबेड़िया की दोनों टीमों के कप्तान को एक -एक फुटबॉल प्रदान किया। अजय ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनसे मिलकर एक – एक फुटबॉल की मांग की थी। मौके पर झामुमो नेता सामद अंसारी, स्वपन राय, समीर महतो, प्रणेश भट्टाचार्य, बिभूति महतो व श्रावण रजवाड़ आदि उपस्थित थे।
बोड़ाम थाना में विधवा के साथ छेड़खानी की प्राथमिकी, आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को भेजा जेल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार सभी 5 आरोपियों को बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपियों में थाना क्षेत्र के ही लायलम गांव निवासी तापस महतो, मनोज कर्मकार, वीर बहादुर कर्मकार, विमल कर्मकार व अजय कर्मकार शामिल हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान जमशेदपुर में विधवा महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की थी। महिला की…
कमलपुर पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार Patamda : करीब 8 साल पुराने मामले में फरार कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी प्रकाश कुंभकार के घर में मंगलवार को कमलपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कपिल देव महतो ने ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि कमलपुर थाना कांड संख्या 10 / 16 के नामजद आरोपी है प्रकाश कुंभकार। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है। तीन बार नोटिस जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। मंगलवार को कोर्ट से निर्गत…
पटमदा के बेलटांड़ में आयोजित बांग्ला जात्रा कार्यक्रम में रात्रि के ढाई बजे तक जमे रहे दर्शक Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार की रात करीब 10 बजे से बेलटांड़ में आयोजित बांग्ला जात्रा में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। “मां रेखेछी मायने करे, बऊ रेखेछी पाये धरे” (एक गुलाम पति ने मां को बनाया नौकरानी) की सामाजिक कहानी एक परिवार पर आधारित होने की वजह से खासकर महिलाओं को यह नाटक खूब पसंद आया। इसमें यह दिखाया गया कि एक गरीब परिवार का बड़ा…
बैंक ऑफ इंडिया पटमदा शाखा ने लगाया केसीसी ऋण वितरण सह जागरूकता शिविर Patamda: बैंक ऑफ इंडिया पटमदा शाखा की ओर से लावा पंचायत मंडप में मंगलवार को केसीसी ऋण वितरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इसमें एनपीए खाताधारी किसानों को एकमुश्त समझौता के साथ ही उन्हें फिर से ऋण देने के लिए आवेदन भरवाया गया। जबकि झारखंड सरकार की ओर से जिन किसानों का ऋण माफी के लिए राशि आई है उनका माफी की प्रक्रिया पूरी करते…
पटमदा में मानसिक तनाव में युवक ने लगाई फांसी प्रतीकात्मक तस्वीर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लावा टोला बेलटांड़ बाजार निवासी एक युवक की लाश मंगलवार को पुलिस ने उसके घर से फांसी पर झूलते हुए बरामद किया है। बताते हैं कि पेशे से दुकानदार अनिल साव (35 वर्ष) पिछले करीब एक साल से मानसिक तनाव में था। बताते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण उसने सोमवार की देर रात अपनी दुकान के पीछे वाले कमरे में पंखा के हुक पर साड़ी का पाड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को इसकी जानकारी तब मिली जब सुबह…
बेलटांड़ में दुर्गा पूजा के मौके पर बांग्ला जात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन Patamda: पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा की ओर से एकादशी तिथि को आयोजित बांग्ला जात्रा “मां रेखेछी मायने करे, बऊ रेखेछी पाये धरे” का विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर ग्राम प्रधान बृंदावन दास, डॉ. कालीपद दास, डॉ. संजय कुमार महतो, सुभाष कर्मकार, संतोष कुमार सिंह, धनंजय उपाध्याय, उज्ज्वल कांति दास, ललित हांसदा आदि मौजूद थे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि बांग्ला जात्रा हमारी झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह…
मुआवजे की मांग पर भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन Patamda : भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव निवासी दिवंगत राजाराम महतो के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग करते हुए एमजीएम थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि 10 अक्टूबर की शाम के 4 बजे बेको निवासी राजाराम महतो पत्नी व बच्चों के साथ दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे। इस दौरान भिलाईपहाड़ी के सामने एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक…
मंईयां सम्मान योजना की राशि एक हजार से ढाई हजार करने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जताया आभार Patamda: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि प्रतिमाह 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए करने की घोषणा का झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को पारित किया गया है। इनमें से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलने वाली 1000 की राशि को बढ़ाकर 2500…
