Author: Kalyan Kumar Gorai

बीडीओ ने पटमदा के कई दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Patamda: बीडीओ पियुषा शालीना डोना मिंज ने सोमवार को पटमदा क्षेत्र के 4 पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश सभी पूजा कमेटी को दिया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल की ऊंचाई, पंडाल की दूरी किसी मकान, संस्थान या गैस गोदाम, ट्रांसफॉर्मर, हाई टेंशन से कितनी है, इसकी जांच की गई। इसके अलावा पंडाल में महिला एवं पुरुष दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश/निकास के लिए अलग -अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं…

Read More

कुड़मालि भाखीचारी अखाड़ा लोवाडीह में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक संपन्न Patamda : पटमदा प्रखंड के लोवाडीह स्थित कुड़मालि भाखीचारी अखाड़ा में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक डॉ. माधव चंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान 20 अक्तूबर को भाखीचारी अखाड़ा लोवाडीह में सोहराय मिलन समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कमेटी के सदस्य जयराम महतो ने बताया कि मिलन समारोह में समाज के लोगों द्वारा ओहिरा गीत व महिलाओं के लिए चौखपूरा अंकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ओहिरा गीत में प्रथम पुरस्कार 2001, द्वितीय पुरस्कार 1501, तृतीय पुरस्कार 1001 व सांत्वना पुरस्कार…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम से जेएलकेएम नेता बृंदावन दास ने की कई जगहों पर बैठक Jamshedpur: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार बृंदावन दास ने रविवार को मानगो क्षेत्र में दौरा करते हुए कई जगहों पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कुमरूम बस्ती, खाड़िया बस्ती, आजादनगर व गौड़ बस्ती में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो का साथ देने की अपील की। मौके पर बृंदावन दास ने कहा कि झारखंड की उम्मीद हैं युवा नेता जयराम महतो। दास ने कहा कि जयराम…

Read More

स्वाधीना संस्था ने 4 एकड़ बंजर भूमि को ट्रैक्टर से हल जोत कर बनाया खेती योग्य Patamda : पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत अपो एवं दलेडीह गांव में शुक्रवार को स्वाधीना संस्था ने करीब 4 एकड़ बंजर भूमि पर ट्रैक्टर से हल जोत कर खेती योग्य बनाया। इस संबंध में संस्था के लादुराम महतो ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संस्था द्वारा अपो गांव की महिला किसान जबा सिंह (एक बीघा), वीणापाणि सिंह (एक बीघा), ललिता सिंह (15 कट्ठा), जबा रानी सिंह (डेढ़ बीघा), दलेडीह गांव की प्रतिमा सिंह (डेढ़ बीघा), बासंती सिंह (15 कट्ठा), सरिता…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज में स्नातक में नामांकन अब 9 अक्तूबर तक पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला Patamda: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की ओर से शनिवार को एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-2028) में नामांकन एवं पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु पुनः तिथि 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक विस्तारित किया गया है। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी अभी तक स्नातक में नामांकन नहीं ले पाए हैं और नामांकन लेना चाहते हैं 9 अक्तूबर तक चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर…

Read More

मुसाबनी सुरदा माइंस का पुनः परिचालन शुरू, 11 सौ मजदूरों को मिलेगा रोजगार Jamshedpur : मुसाबनी के सुरदा स्थित ताम्र खदान का पुनः परिचालन शनिवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, झारखंड सरकार के जल संसाधन, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा शुभारंभ किया गया. सुरदा खदान परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की गई. सभी अतिथियों ने ताम्र अयस्क लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों के विकास करने…

Read More

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत विधायक ने विद्युत उपभोक्ताओं को सौंपा प्रमाण पत्र Patamda: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत शनिवार को बोड़ाम प्रखंड कार्यालय सभागार में बिजली विभाग की ओर से आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अमीर हमजा ने बताया कि पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के कुल 16757 उपभोक्ताओं का 21.5 करोड़ रुपए का बकाया बिल झारखंड सरकार द्वारा माफ हुआ है। आज के शिविर में जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी के हाथों शिविर का शुभारंभ कुछ उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया। शिविर के…

Read More

खरकाई और स्वर्णरेखा के संगम स्थल को सोनारी दोमुहानी टुसू घाट नामकरण किया जाय : जेएलकेएम Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जमशेदपुर के पुराना सोनारी के ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र में कहा गया है कि खरकाई और स्वर्णरेखा के संगम स्थल उनका ऐतिहासिक धरोहर है। इस स्थल को दोमुहानी टुसू घाट के नाम से ही जाना जाता है जिसका नामकरण दोमुहानी टुसू घाट किया जाय। सदियों से इसमें टुसू मेला का आयोजन होते आ…

Read More

जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने भिलाईपहाड़ी में किया हाई मास्ट लाइट योजना का शिलान्यास Jamshedpur : जमशेदपुर- 04 की जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता ने गुरुवार को 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। देवघर पंचायत के भिलाईपहाड़ी हाट मैदान में करीब 7 लाख की लागत से स्वीकृत योजना का कार्य होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भिलाईपहाड़ी के अध्यक्ष घासीराम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Read More

जिला पार्षद खगेन ने 8 लाख की दो योजनाओं का किया शिलान्यास Patamda : पटमदा उत्तरी के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने गुरुवार को 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 8 लाख रुपये से स्वीकृत दो योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। योजनाओं में पटमदा प्रखंड अंतर्गत बेलडीह गांव में भीम महतो के घर के समीप सोलर संचालित जलमीनार निर्माण व चड़कपाथर गांव में आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं। जिला पार्षद ने बताया कि इन दोनों योजनाओं का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा जिसकी मांग काफी पहले से लोग कर रहे थे। मौके पर झामुमो नेता समीर महतो,…

Read More