Author: Kalyan Kumar Gorai

संताली लेखक संघ के सैकड़ों सदस्य दो दिवसीय दौरे पर रवाना Patamda: मंगलवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों, सैंकड़ों लेखकों और समाजसेवियों संग कोल्हान से धनबाद के लिए साहित्यिक परिभ्रमण का रथ रवाना हो गया। रथ को झारखंड शाखा के सलाहकार भुजंग टुडु, मोहन चंद्र बास्के, ज्ञानरंजन मुर्मू, अध्यक्ष डॉ. रजनी कांत मांडी, उपाध्यक्ष पीताम्बर हांसदा, सचिव सुधीर चन्द्र मुर्मू, केन्द्रीय उपाध्यक्ष माणिक हांसदा आदि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ मंगलवार को जमशेदपुर से धनबाद तक जाने के रास्ते में स्थित संताल आदिवासी समुदाय के विभिन्न धरोहर आदि…

Read More

एसएस +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन Patamda: “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के अंतर्गत चेतना सभा में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को दर्शाया और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को विभिन्न दृश्यों के माध्यम से दर्शाया, जैसे कि साफ-सफाई के महत्व, कूड़े-कचरे के निपटान के तरीके और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के महत्व को दर्शाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और…

Read More

भीषण गर्मी में बैंकों से पैसे की निकासी पड़ रही भारी, पटमदा में लग रही ग्राहकों की लंबी कतार महिलाएं छोटे -छोटे बच्चों को गोदी में लेकर धूप में घंटों खड़ी रहती हैं Patamda: विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों को पटमदा में इन दिनों बैंकों से पैसे निकालने में पसीने छूट रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजना, छात्रवृत्ति आदि के लाभुक शामिल हैं। खासकर बैक ऑफ इंडिया की पटमदा, काटिन व बोड़ाम शाखा में अहले सुबह से ही महिला व बुजुर्गों की कतार लग रही है जो अपनी बारी…

Read More

शराब के नशे में धुत बोड़ाम उप डाकघर के उप डाकपाल का कारनामा, हंगामे का वीडियो वायरल नंगे बदन हंगामा मचाते डाकपाल Patamda: बोड़ाम उप डाकघर के उप डाकपाल का एक वीडियो मंगलवार को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि उप डाकपाल शराब के नशे में सिर्फ एक बरमुंडा पहनकर कुर्सी में बैठे हुए हैं और कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस दौरान हो रहे हंगामे के कारण कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों को भी काम करने में दिक्कत हो रही है। इस…

Read More

बोड़ाम में राजमिस्त्री की हत्या मामले में उसकी पत्नी व साले को पुलिस ने भेजा जेल आरोपी मानसिंह बास्के Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा कुलटांड़ निवासी बुधु मार्डी (35) की रविवार को इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर मृतक के भाई सोम मार्डी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले के आरोपी साले मानसिंह बास्के व पत्नी सोहागी मार्डी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात दोनों ही आरोपियों…

Read More

भिलाईपहाड़ी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे मंत्री रामदास सोरेन, तैयारी जोरों पर Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच 33 के किनारे स्थित भिलाईपहाड़ी हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का महाषष्ठी के मौके पर राज्य के जल संसाधन व उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के हाथों किया जाएगा। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिवेणी अर्थ मूवर्स के मेंटर ए कार्तिकेन, सीसीआई के एमडी हरविंदर सिंह, अटलांटिक आइस के एमडी प्रवीण कुमार एवं समाजसेवी नीलकमल पांडे मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए रविवार को समिति के महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया कि…

Read More

दामोदरपुर स्कूल के शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल सेवानिवृत्त, गमगीन माहौल में दी गई विदाई पूर्व छात्रा फूलमणि सिंह द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग सौंपती उनकी बहन Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल को सोमवार को विद्यालय परिसर में गमगीन माहौल में विदाई दी गई। मौका था उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का। यहां शिक्षक, अभिभावक व बच्चों ने सैकड़ों उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। बच्चों के आलावा दर्जनों शिक्षकों ने भी चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। बतौर मुख्य अतिथि बीआरपी अवनी महांती ने कहा कि जगदीश बाबू आदर्श शिक्षक हैं और उन्हें…

Read More

बेलटांड़ में दुर्गा पूजा के मौके पर होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की आवश्यक बैठक रविवार को ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर निर्णय हुआ कि महासप्तमी के मौके पर लीला कीर्तन, महानवमी को मान माथुर व एकादशी की रात को बांग्ला जात्रा (नाटक) का आयोजन होगा। इसके अलावा महाष्टमी पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व दिन में क्विज, शंखध्वनी आदि प्रतियोगिता का आयोजन महिला व बच्चों के लिए आयोजित किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल ने कहा कि पूजा पंडाल में हर वर्ष की भांति सीसीटीवी…

Read More

सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य : थाना प्रभारी, पटमदा व बोड़ाम थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न Patamda: पटमदा थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर थाना प्रभारी करमपाल भगत ने कहा कि क्षेत्र में 9 दुर्गा पूजा पंडाल हैं। जिसमें बेलटांड़, पटमदा बाजार, कुलटांड़, लच्छीपुर नामोपाड़ा, लच्छीपुर ऊपर पाड़ा, झुंझका, घोड़ाबांधा व चौरा आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों को वोलेंटियर के बैच बनवाने,…

Read More

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पटमदा में किया बुद्धिजीवियों को सम्मानित, लिया आशीर्वाद Patamda : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा डाकबंगला भवन परिसर में रविवार को आजसू पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय सेवानिवृत शिक्षक एवं बुद्धिजीवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों और बुद्धिजीवियों को समाज में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के उद्घाटनकर्ता पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने मौके पर कहा कि बुद्धिजीवी गण समाज के स्तंभ हैं। इनके बिना बौद्धिक समाज की परिकल्पना असंभव है। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की…

Read More