Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल मनोरंजन सिंह (फाइल फोटो) Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आमझोर गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात करीब 8 बजे बोड़ाम-रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच हुई। पिकअप वैन अन्य दिनों की भांति शाम को जमशेदपुर से ढलाई पार्टी में शामिल मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के माड़ाईडीह लौट रहा था। वैन का हेडलाइट खराब होने की वजह से सिंगल (बाएं वाला) लाइट में ही उसका…

Read More

पटमदा में ट्यूशन पढ़ने निकला 11 वीं कक्षा के छात्र का कुएं से लाश बरामद, सनसनी Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के 11वीं कक्षा के एक छात्र को गंभीर हालत में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने एक कुएं से निकाला। वह गहरे पानी में डूब गया था जिसे पुलिस द्वारा कांटा के सहारे निकाला गया। उसे इलाज हेतु परिजन टीएमएच ले गए थे जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत होने गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक पटमदा के बेलटांड़ निवासी करीब 17 वर्षीय छात्र सुबह करीब 7 बजे अपने…

Read More

সুবর্ণ বণিক সমাজ ঝাড়খণ্ড রাজ্য কমিটির সভাপতি হলেন সঞ্জয় পোদ্দার এবং দীপক দত্ত সাধারণ সম্পাদক ঝাড়খণ্ড রাজ্য কমিটি বারদ্বারিতে অবস্থিত ভবনে পুনর্গঠিত হয় Jamshedpur: বুধবার পূর্ব সিংভূমের বারদ্বারিতে অবস্থিত ভবনে দুমকা থেকে আসা সমাজের প্রধান পৃষ্ঠপোষক বীরেন নন্দীর নির্দেশনা ও তত্ত্বাবধানে সমাজের ঝাড়খণ্ড রাজ্য কমিটি পুনর্গঠিত হয়। জামশেদপুরের সীতারামডেরা থানা অন্তর্গত নির্মল নগরের বাসিন্দা সঞ্জয় পোদ্দার রাজ্য কমিটির সভাপতি নির্বাচিত হন ও দীপক দত্ত সাধারণ সম্পাদক। পূর্ব সিংহভূম জেলা সভাপতি রবি মাঝির সভাপতিত্বে সমাজের কুলদেবী মা বাগেশ্বরী দেবীর ছবিতে পুষ্পার্ঘ্য অর্পণের মাধ্যমে অনুষ্ঠানের সূচনা করা হয়। অনুষ্ঠানে উপস্থিত সমাজের প্রধান পৃষ্ঠপোষক ও প্রধান নির্বাচিত কর্মকর্তা এবং রাজ্যের বিভিন্ন জেলা থেকে…

Read More

विधायक ने षाड़ंगीडीह में किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास Patamda : पटमदा प्रखंड के षाड़ंगीडीह गांव में बुधवार को एनएचएम से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर किया। 46 लाख रुपये से स्वीकृत योजना का ठेका मां बिंदुवासिनी एंटरप्राइजेज जमशेदपुर को मिला है। विधायक ने ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्कूल में शिक्षकों की समस्या रखी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर शिक्षक की व्यवस्था कराएंगे। जबकि…

Read More

बारिश से प्रभावित परिवारों का विधायक मंगल कालिंदी ने लिया जायजा, की आर्थिक मदद Patamda : पिछले चार दिनों में लगातार हुई बारिश से पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में करीब 20 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी के कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को विधायक मगंल कालिंदी ने सीओ विजय कुमार महतो के साथ पटमदा के आगुईडांगरा निवासी गिरिजा प्रसाद दास व गोलकाटा माझीडीह निवासी मंसूरी मांडी के घर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग…

Read More

बोड़ाम के पातीपानी में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के पातीपानी गांव में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खरसावां निवासी धनु माहली (21) के रूप में की गई है। जबकि घायलों में पातीपानी निवासी उमेश माहली (35) व भुवनेश माहली (25) शामिल हैं। दोनों सगे भाई हैं। मृतक वर्तमान में पातीपानी गांव स्थित अपनी बहन की ससुराल में रहकर टाटा…

Read More

विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में दिघी में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित दिघी ब्वॉयज क्रिकेट टीम कुईयानी को 16 रन से हराकर दिघी ब्वॉयज बनी चैंपियन कुईयानी क्रिकेट टीम Patamda : पटमदा के दिघी क्रिकेट मैदान में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुईयानी क्रिकेट टीम और दिघी ब्वॉयज के बीच खेला गया। अंधेरा हो जाने के कारण फाइनल मैच दो-दो ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघी ब्वॉयज ने 2…

Read More

बोंटा में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोंटा पंचायत के जीराडुंगरी टोला में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस शामिल हुए। एमबीएमएमसी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने फुटबॉल में किक मारकर एक मैच का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में रामचंद्र सहिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फुटबॉल बहुत अधिक महत्व रखता है क्योंकि गांवों में जहां भी आयोजन होता है काफी…

Read More

क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए लगे रहे कर्मचारी Patamda: लगातार बारिश के दौरान पटमदा प्रखंड के बिड़रा पंचायत में कई कच्चे मकानों की दीवारें गिरने से लोग बेघर हो गए। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार को उप मुखिया गोपाल गोराई ने गांवों का दौरा किया और स्थल निरीक्षण किया। माचा गांव में शत्रुघ्न सहिस का कच्चा मकान बीती रात 10 बजे अचानक ढह गया जिसमें सभी लोग रहते थे। बिड़रा गांव की सारथी महतो का कच्चा मकान बीते तीन दिनों की बारिश के कारण ढह चुका है। मकान के जो अवशेष बचे हैं…

Read More

समाजसेवी पुतुल सिंह को पुत्र शोक, ढांढस बंधाने पहुंचे युवा नेता प्रह्लाद लोहरा Jamshedpur: जमशेदपुर के बागुनहातु निवासी समाजसेवी सह महिला नेत्री पुतुल सिंह के बड़े बेटे का असामयिक निधन होने की सूचना पर सोमवार को झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने उनके घर जाकर ढांढस बंधाया। इस संबंध में प्रह्लाद लोहरा ने बताया कि दुख की इस घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा साथियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोहरा ने आश्वासन दिया कि इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर शुभम…

Read More