- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
- बेलटांड़ चौक में मॉडल सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग, समाजसेवी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- स्टोन क्रशर के समर्थन में कांकु गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Author: Kalyan Kumar Gorai
कमलपुर मंडल अध्यक्ष चयन पर विरोध, पुनः चुनाव की उठी मांग गोपाल चंद्र महतो Patamda: भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद सामने आया है। पटमदा प्रखंड के कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध तेज हो गया है। भाजपा के बांगुड़दा पंचायत अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि कमलपुर मंडल अध्यक्ष का चयन पुनः पारदर्शी तरीके से कराया जाए। ज्ञापन में आरोप…
बोड़ाम में अवैध महुआ भट्टी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार Patamda : मुख्यमंत्री सचिवालय जनशिकायत कोषांग, रांची एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के बंगोई गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सुनील मंडल की जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुनील मंडल को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की…
नवोदय परीक्षा में चमकी प्रतिभा, टैलेंट सर्च एकेडमी के 14 समेत डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यार्थी सफल ओम महतो अंजलि रजवाड़ सुमन महतो शिखा सहिस विभश्री महतो पूनम महतो Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजसेवी हाराधन महतो द्वारा टैलेंट सर्च एकेडमी के बैनर तले बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ईशा महतो कुणाल महतो शुभजीत कुंभकार सुपर हेंब्रम उमा रानी…
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सरहुल की छटा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का सशक्त संदेश Jamshedpur: बुधवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर सरहुल उत्सव के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। झारखंड के इस प्रमुख आदिवासी पर्व के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति-आधारित जीवन दृष्टि, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक मूल्यों से जोड़ना रहा। छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को जीवंत और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना पूजा से हुई, जिसमें साल वृक्ष की आराधना के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह अनुष्ठान आदिवासी…
संजीव सरदार ने पोटका के +2 स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया, कहा : हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, शिक्षकों की जल्द बहाली जरूरी Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से +2 उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा जनहित का गंभीर विषय है। विधायक ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि पोटका…
पटमदा में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल Patamda : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भुईयांसिनान पुलिस कैंप के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कंटेनर गाड़ी की चपेट में आने से युवक सड़क किनारे जा गिरा। घायल युवक पटमदा के बामनी टोला महुलडीह निवासी है। करीब 25 वर्षीय सुधीर मांडी रोज की तरह अपनी अपाचे बाइक से टाटा स्टील में बी शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान विपरीत दिशा से…
चाकुलिया में सियासी हलचल, भाजपा के सक्रिय नेता जगन्नाथ महतो ने पत्नी संग थामा झामुमो का दामन Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भाजपा के सक्रिय नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने अपनी पत्नी एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने औपचारिक रूप से झामुमो का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने दोनों का…
विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाई तिरिंग काली मंदिर मार्ग चौड़ीकरण की मांग बनकाटा, पाटापानी, हाड़ियान और कोवाली सड़क जर्जर, दक्षिणी पोटका के लोग परेशान Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क समस्या को लेकर विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में आवाज उठाई। उन्होंने शून्यकाल के दौरान झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित तिरिंग काली मंदिर मुख्य पथ के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग सरकार से की। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि तिरिंग काली मंदिर के पास मुख्य मार्ग से बनाकाटा, पाटापानी, हाड़ियान और कोवाली तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण हो चुकी है। इसके कारण दक्षिणी…
भूनी प्रीमियर लीग 2026 का समापन, पार्थ इलेवन बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूनी क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भूनी प्रीमियर लीग 2026 का समापन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में पार्थ इलेवन ने माफी स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माफी स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से मानिक सिंह ने 20 गेंदों में 65 रन और अजय कुमार ने 17 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली। पार्थ इलेवन की ओर से केशव गोप ने 3…
सावित्री बाई फुले सेवा दल के शिविर में 52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान Jamshedpur: जमशेदपुर में सावित्री बाई फुले सेवा दल की ओर से रविवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गर्मी के शुरुआती दौर में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और आम तौर पर इस मौसम में रक्तदान शिविरों की संख्या कम हो जाती है, ऐसे समय में इस पहल ने समाज के प्रति एक प्रेरणादायक संदेश दिया। यह शिविर देश की पहली महिला शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले को समर्पित रहा। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर…
