- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
भूनी प्रीमियर लीग 2026 का समापन, पार्थ इलेवन बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूनी क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भूनी प्रीमियर लीग 2026 का समापन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में पार्थ इलेवन ने माफी स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माफी स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से मानिक सिंह ने 20 गेंदों में 65 रन और अजय कुमार ने 17 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली। पार्थ इलेवन की ओर से केशव गोप ने 3…
सावित्री बाई फुले सेवा दल के शिविर में 52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान Jamshedpur: जमशेदपुर में सावित्री बाई फुले सेवा दल की ओर से रविवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गर्मी के शुरुआती दौर में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और आम तौर पर इस मौसम में रक्तदान शिविरों की संख्या कम हो जाती है, ऐसे समय में इस पहल ने समाज के प्रति एक प्रेरणादायक संदेश दिया। यह शिविर देश की पहली महिला शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले को समर्पित रहा। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर…
ओल चिकी लिपि शताब्दी वर्ष में संथाल समाज के गौरव सत्य नारायण मुर्मू हुए सम्मानित Jamshedpur: संथाल समाज की पहचान और गौरव की प्रतीक ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15–16 फरवरी को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भव्य दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। ओल चिकी लिपि के जनक रघुनाथ मुर्मू द्वारा वर्ष 1925 में रचित इस लिपि ने संथाली भाषा को नई पहचान और सम्मान दिलाया है तथा संथाल समाज की सांस्कृतिक अस्मिता को मजबूत आधार प्रदान किया है। इस ऐतिहासिक समारोह का उद्घाटन भारत की महामहिम राष्ट्रपति…
सरहुल पर्व से पूर्व महिलाओं के बीच पारंपरिक साड़ी का वितरण अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: महाबीर मुर्मू Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड के घाघीडीह गांव में रविवार को सरहुल पर्व के मद्देनज़र एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिशोम गुरु जी के सपने फाउंडेशन की ओर से गांव की महिलाओं और बहनों के बीच पारंपरिक साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक महाबीर मुर्मू ने स्वयं महिलाओं को साड़ी प्रदान कर उन्हें सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाबीर मुर्मू ने कहा कि अपनी…
पटमदा के निवर्तमान थाना प्रभारी करमपाल भगत को समारोहपूर्वक विदाई Patamda: पटमदा थाना में रविवार को निवर्तमान थाना प्रभारी करमपाल भगत के स्थानांतरण के अवसर पर थाना परिवार की ओर से एक सादे लेकिन भावपूर्ण समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बताया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका स्थानांतरण अन्य स्थान पर कर दिया गया है। इस अवसर पर थाना के नए प्रभारी विष्णुचरण भोगता, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो सहित पटमदा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने करमपाल भगत के…
तेतला में विकास की नई शुरुआत: विधायक संजीव सरदार ने 4.15 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला गितिगोडा भवन निर्माण और पावरु चौक–चारडीहा सड़क से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं Potka : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेतला गांव में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन योजनाओं में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग की योजना मद से 3.05 करोड़ रुपये की लागत से गितिगोडा भवन का निर्माण तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से…
5 রাজ্যে বিধানসভা নির্বাচন ঘোষণা, পশ্চিমবঙ্গে দুই দফায় ভোট 9 ও 15 বৈশাখ Delhi: ভারতের নির্বাচন কমিশন রবিবার পাঁচ রাজ্যে বিধানসভা নির্বাচনের তফসিল ঘোষণা করেছে। এর মধ্যে রয়েছে পশ্চিমবঙ্গ, কেরালা, তামিলনাড়ু, আসাম এবং পুডুচেরি। ঘোষিত সূচি অনুযায়ী পশ্চিমবঙ্গে দুই দফায় ভোটগ্রহণ অনুষ্ঠিত হবে। নির্বাচন কমিশনের ঘোষণামতে, পশ্চিমবঙ্গে প্রথম দফার ভোট হবে 23 এপ্রিল (9 বৈশাখ) এবং দ্বিতীয় দফার ভোট 29 এপ্রিল (15 বৈশাখ)। অন্যদিকে আসাম, কেরালা ও পুডুচেরিতে 9 এপ্রিল এক দফায় ভোটগ্রহণ অনুষ্ঠিত হবে। তামিলনাড়ুতেও দুই দফায় ভোটগ্রহণ হবে, যার একটি ধাপ 23 এপ্রিল নির্ধারিত হয়েছে। এই পাঁচ রাজ্য ও কেন্দ্রশাসিত অঞ্চলের ভোটগণনা 4 মে একযোগে অনুষ্ঠিত হবে বলে…
কলকাতার ফোর্টিস হাসপাতালের কিডনি ও ইউরোলজি বিশেষজ্ঞ ডাঃ সন্দীপ প্রসাদ এখন বলরামপুরে Purulia : বলরামপুর এবং আশেপাশের এলাকার রোগীদের জন্য সুখবর। কলকাতার ফোর্টিস হাসপাতালের একজন বিখ্যাত কিডনি ও ইউরোলজি বিশেষজ্ঞ ডাঃ সন্দীপ প্রসাদ (এমবিবিএস, এমএস, ডিএনবি, এমসিএইচ – ইউরোলজি) এখন বলরামপুরের রোগীদের পরামর্শ দেবেন। ডাঃ সন্দীপ প্রসাদ 16 মার্চ, 2026, সোমবার, সকাল 11:30 থেকে দুপুর 1:30 পর্যন্ত পুরুলিয়া জেলার বলরামপুরে অবস্থিত একটি মাল্টিস্পেশালিটি পলিক্লিনিক রোহিত হেলথ কেয়ারে রোগীদের পরীক্ষা ও পরামর্শ দেবেন। রোহিত হেলথ কেয়ারের দেওয়া তথ্য অনুসারে, ডাঃ সন্দীপ প্রসাদ এখন প্রতি মাসে নিয়মিতভাবে বলরামপুরে উপস্থিত থাকবেন, যার ফলে এলাকার রোগীদের কিডনি ও ইউরোলজি সমস্যার চিকিৎসার জন্য বড় শহরে…
अवैध बालू पर बड़ी कार्रवाई: 4000 सीएफटी बालू जब्त, पर ‘बड़ी मछली’ अब भी पकड़ से बाहर Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में शनिवार को खनन विभाग ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वर्णरेखा नदी के किनारे से करीब 4000 सीएफटी बालू जब्त किया। यह कार्रवाई खान निरीक्षक अरविंद उरांव के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर अंगारपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा पुलिया के समीप की गई। छापेमारी के दौरान नदी किनारे बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों से जब बालू से संबंधित वैध चालान या दस्तावेज…
विधायक संजीव सरदार की पहल पर केजीबीवी पोटका की छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण 31 छात्राओं ने करीब से देखा सदन का संचालन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से लिया मार्गदर्शन Potka : पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को करीब से देखा। सभी छात्राएं विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस भ्रमण के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और सदन की कार्यप्रणाली को समझने…
